Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 26 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम: PM मोदी ने युवाओं से किया संवाद, सीमावर्ती गांवों के अनुभव साझा किए

PM Modi Vibrant Village Programme: PM मोदी ने विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के तहत सीमावर्ती गांवों के युवाओं से संवाद किया। स्वयंसेवकों ने राष्ट्र निर्माण में अपनी यात्रा के अनुभव साझा किए।

  • Written By: करुणा नंद शाहवाल
Updated On: Jul 26, 2026 | 08:18 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,(सोर्स-आईएएनएस)

Follow Us
Follow Us:

PM Modi Viksit Vibrant Village Programme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026’ के प्रतिभागियों से संवाद किया। इस दौरान ‘माई भारत’ के स्वयंसेवकों ने सीमावर्ती गांवों में अपने अनुभव साझा करते हुए विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया। स्वयंसेवक दिव्यांशु जोशी ने कहा कि आज की जेन जी केवल एक पीढ़ी नहीं, बल्कि राष्ट्र-निर्माण, चरित्र-निर्माण, सेवा और नवाचार का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उनके लिए जेन जी का अर्थ ‘राष्ट्र प्रथम’ है और सभी स्वयंसेवक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान एलएलबी की छात्रा निकिता ने हिमालयी सीमावर्ती गांवों की अपनी यात्रा का अनुभव साझा करते हुए बताया कि स्थानीय लोगों ने उन्हें परिवार के सदस्य की तरह अपनाया। उन्होंने महिला नेतृत्व, ग्रामीण जीवन और महिलाओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि यह अनुभव उनके लिए प्रेरणादायक रहा। प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं के अनुभवों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों से उनका भी विशेष जुड़ाव रहा है और उन्होंने स्वयं भी ऐसे गांवों का दौरा किया है। उन्होंने विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को देश की सबसे बड़ी ताकत बताया।

‘राष्ट्र प्रथम’ का संदेश

कार्यक्रम के दौरान दिव्यांशु जोशी ने प्रधानमंत्री से कहा कि सभी माई भारत स्वयंसेवकों की ओर से वह यह विश्वास दिलाते हैं कि जेन जी विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए पूरी तरह समर्पित रहेगी। उन्होंने कहा, “हमारे लिए जेन जी का मतलब केवल एक पीढ़ी नहीं, बल्कि राष्ट्र-निर्माण, चरित्र-निर्माण, सेवा और नवाचार है। यानी जेन जी का अर्थ है ‘राष्ट्र प्रथम’।”

सम्बंधित ख़बरें

Black Sea में मंडराया खतरा: 5 भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार अलर्ट, विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

नेपाल में ₹200 और ₹500 के भारतीय नोटों को मिली मंजूरी, NRB ने तय की 25,000 रुपये की सीमा, जानें कौन से नोट बैन

विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राजनाथ सिंह बोले- युवाओं की भावनाएं सर्वोपरि, शिक्षा व्यवस्था होगी पारदर्शी

दिव्यांशु ने बताया कि सीमावर्ती गांवों के दौरे के दौरान सभी युवाओं ने अपने अनुभवों का दस्तावेजीकरण किया और उन्हें डायरी में दर्ज किया। अब इन सभी अनुभवों को एक विस्तृत सार रिपोर्ट के रूप में संकलित कर जल्द ही प्रधानमंत्री के साथ साझा किया जाएगा।

Interacting with the participants of the Viksit Vibrant Village Programme. Great to see that the initiative is instilling a deeper sense of nation-building among the youth.#Youth4ViksitBharat #MYBharat https://t.co/2vCFle03vY — Narendra Modi (@narendramodi) July 26, 2026

सीमावर्ती गांवों के अनुभव साझा

इसी कार्यक्रम में एलएलबी की छात्रा निकिता ने भी सीमावर्ती हिमालयी क्षेत्रों की अपनी यात्रा का अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि एक युवा महिला के रूप में दुर्गम पहाड़ी इलाकों की यात्रा उनके लिए बिल्कुल नया और चुनौतीपूर्ण अनुभव था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

महिला नेतृत्व की सराहना

निकिता ने कहा, “मैं वहां मेहमान नहीं रही, बल्कि परिवार का हिस्सा बन गई। लोगों ने मुझे अपनी बेटी की तरह अपनाया। मुझे भारत की उन बेटियों पर गर्व है जो निडर होकर देश के सबसे दूरस्थ हिमालयी क्षेत्रों तक पहुंच रही हैं और नए अनुभव लेकर लौट रही हैं। यह केवल सड़क संपर्क में बदलाव नहीं, बल्कि समाज की सोच में भी परिवर्तन का प्रतीक है। ऐसी निडर बेटियां नए भारत की पहचान हैं।”

निकिता की बात पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “निकिता जी, आपको शायद पता होगा कि मैं हर दिवाली पर सीमा पर तैनात हमारे जवानों के बीच जाता हूं। संयोग से दिवाली 2016 में मैं भी सीमा से लगे चांगो गांव गया था।”

‘वो स्त्री है, कुछ भी कर सकती है’ डायलॉग का जिक्र

अपने अनुभव साझा करते हुए निकिता ने बताया कि धार गांव के दौरे के दौरान उन्होंने महिला सरपंच, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, महिला किसानों, गांव के बुजुर्गों और बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि महिला प्रधान घर की जिम्मेदारियों के साथ खेती और नौकरी भी संभाल रही थी। निकिता ने मुस्कुराते हुए कहा, उन्हें देखकर मुझे फिल्म का मशहूर डायलॉग याद आया कि ‘वो स्त्री है, कुछ भी कर सकती है।

ये भी पढ़ें- Mann Ki Baat: बिजनौर की हर्बल टी से कश्मीर की वगू चटाई तक… पढ़िए ‘मन की बात’ की 10 बड़ी बातें

पीएम मोदी ने युवाओं की भागीदारी को बताया अहम

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने युवाओं के अनुभवों की सराहना की और विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।

Pm modi viksit vibrant village program gen z my bharat volunteers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 26, 2026 | 08:18 PM

Topics:  

  • Development of Villages
  • India
  • Indian Prime Minister Narendra Modi
  • PM Narendera Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.