-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Russia Efforts To Bring India China Closer Sergey Lavrov Shocking Statement
भारत-चीन को करीब लाने में जुटा रूस, विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने फिर दिया चौंकाने वाला बयान
- Written By: अमन उपाध्याय
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक बार फिर भारत, रूस और चीन की त्रिपक्षीय साझेदारी को सक्रिय करने की वकालत की है। इससे पहले उन्होंने यह भी कहा था कि पश्चिमी देश जानबूझकर भारत और चीन के बीच टकराव की स्थिति पैदा कर..

रूस के विदेश मंत्री, सर्गेई लावरोव, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
मास्को: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक बार फिर भारत, रूस और चीन के रिश्तों को लेकर अहम टिप्पणी की है। उन्होंने बताया कि भारत और चीन के बीच के तनाव में अब कमी देखने को मिल रही है, जिससे त्रिपक्षीय समूह India-Russia-China (IRC) की गतिविधियां फिर से शुरू हो सकती हैं। ‘2050 भविष्य का मंच’ में भाषण देते हुए लावरोव ने कहा कि IRC प्रारूप के तहत संयुक्त प्रयासों की बहाली की दिशा में ढांचा तैयार करना एक शुरुआती और अहम कदम हो सकता है।
रूसी समाचार एजेंसी TASS की रिपोर्ट के अनुसार, सर्गेई लावरोव ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ‘रूस-भारत-चीन’ त्रिपक्षीय मंच की गतिविधियां फिर से शुरू हो सकेंगी। उन्होंने बताया कि बीते कुछ वर्षों से विदेश मंत्रियों के स्तर पर कोई बैठक नहीं हुई है, लेकिन इस दिशा में प्रयास जारी हैं और वे इस मुद्दे पर अपने चीनी समकक्ष और भारत के विदेश मंत्रालय के प्रमुख के साथ बातचीत कर रहे हैं।
रूस-भारत-चीन त्रिपक्षीय सहयोग दोबारा हो रहा एक्टिव
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव अब काफी हद तक कम हो गया है और स्थिति धीरे-धीरे स्थिर हो रही है। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली और बीजिंग के बीच संवाद फिर से शुरू हो चुका है और इस सकारात्मक माहौल में रूस-भारत-चीन त्रिपक्षीय सहयोग को दोबारा सक्रिय किया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
रूसी विदेश मंत्री ने इससे पहले एक बयान में कहा था कि पश्चिमी देश भारत और चीन को आपस में भिड़ाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, यह भी उल्लेखनीय है कि 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई झड़प के बाद से त्रिपक्षीय समूह IRC की गतिविधियां काफी हद तक थमी हुई हैं।
जानें क्या है RIC त्रिगुट का इतिहास
रूस-भारत-चीन (RIC) त्रिपक्षीय संवाद की नींव 1990 के दशक के अंतिम वर्षों में रखी गई थी। इसे रूस के तत्कालीन विदेश मंत्री येवगेनी प्रिमाकोव ने अमेरिका के प्रभुत्व वाली एकध्रुवीय विश्व व्यवस्था के विकल्प के रूप में प्रस्तावित किया था। इस मंच का मुख्य उद्देश्य था इन तीनों देशों के साझा हितों की रक्षा करना और वैश्विक स्तर पर बहुपक्षीय सहयोग को प्रोत्साहित करना। 2000 के दशक में RIC ने ब्रिक्स और शंघाई सहयोग संगठन (SCO) जैसे अन्य बहुपक्षीय मंचों के साथ मिलकर सहयोग को और अधिक व्यापक रूप दिया।
स्विट्जरलैंड में भारत की जीत, फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बनी सहमति; केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी
2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद से RIC (रूस-भारत-चीन) मंच लगभग ठप हो गया। सीमा विवाद और दोनों देशों के बीच बढ़ते अविश्वास ने इस त्रिपक्षीय समूह की प्रभावशीलता को कमजोर कर दिया। इस दौरान, यूक्रेन युद्ध के चलते रूस और चीन के रिश्ते और अधिक मजबूत होते चले गए। हालांकि, रूस लगातार यह दोहराता रहा है कि भारत उसके सबसे विश्वसनीय साझेदारों में से एक है इसी वजह से वह RIC को फिर से सक्रिय करने में जुटा हुआ है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Russia efforts to bring india china closer sergey lavrov shocking statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CM मोहन यादव ने धान उत्पादकों को दिया भावांतर योजना का बड़ा तोहफा; किसानों की समृद्धि के लिए नई नीतियों का आगाज
Jul 02, 2026 | 04:31 PMMarkandadev Conservation: गडचिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMExplainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Jul 02, 2026 | 04:27 PMReal TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
Jul 02, 2026 | 04:27 PMSamsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Jul 02, 2026 | 04:25 PMOverthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Jul 02, 2026 | 04:25 PMकोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
Jul 02, 2026 | 04:22 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














