- Hindi News »
- World »
- Russia Continues To Attack Ukraine Planes Target Industrial Center In Latest Attack
रूस के यूक्रेन में हमले जारी, विमानों ने ताज़ा अटैक में औद्योगिक केंद्र को निशाना बनाया
- Written By: आसिफ सईद

File Photo: Twitter
ल्वीव: यूक्रेन (Ukraine) में शुक्रवार को रूस (Russia) के हवाई हमले (Air Strike) तेज हो गए। रूसी विमानों और तोपों ने देश के पश्चिम में जहां यूक्रेनी हवाई पट्टियों को निशाना बनाया, वहीं पूर्व में एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र पर बम व गोले बरसाए। अमेरिका के रक्षा अधिकारियों ने रूस के हवाई अभियान को लेकर एक आकलन साझा किया। उन्होंने कहा कि रूसी पायलट दिनभर में औसतन 200 बम गिरा रहे हैं, जबकि यूक्रेनी बलों के मामले में यह संख्या पांच से दस के बीच है।
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेनी बल रूसी विमानों के हमलों से निपटने के लिए सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों, रॉकेट से चालित गोलों और ड्रोन विमानों के इस्तेमाल पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों से राजधानी कीव और उसके आसपात के इलाकों में आवासीय परिसरों में रूसी और यूक्रेनी बलों के बीच भीषण गोलीबारी होने की जानकारी मिली है।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रंप को मारने के फिराक में था पाकिस्तान का आसिफ! ईरान के इशारे पर काम करने का आरोप, मुकदमा शुरू
अमेरिकी अदालतों का बड़ा फैसला: हिरासत में बंद भारतीयों को मिली राहत, बॉन्ड और रिहाई के आदेश
Canada PM Mark Carney India Visit: व्यापार, निवेश और कूटनीतिक रिश्तों को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद
भारतीय डेफ टीम ने रचा इतिहास, ADCA टी20 एशिया कप का खिताब किया अपने नाम
मैक्सर टेक्नोलॉजी द्वारा ली गई तस्वीरों में कीव के बाहरी इलाके में स्थित मोशुन शहर में तोपों से निकलती आग की लपटों और धुएं के साथ-साथ बड़े-बड़े गड्ढे और जलते हुए घर नजर आ रहे हैं। कुछ तस्वीरों में राजधानी के पूर्व में रूसी बमबारी से पूरी तरह से तबाह हो चुके एक गांव में ग्रामीण एक पूल हॉल, रेस्तरां और थिएटर की टूटी हुई दीवारों पर चढ़ते दिखाई दिए।
62 वर्षीय स्थानीय निवासी इवान मर्जिस्क ने कहा, “रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भयंकर तबाही मचाई, यह सोचते हुए कि वह एक दिन यहां राज करेंगे।” कुछ तस्वीरों में कई इलाकों में शून्य से नीचे तापमान में लोग ठंड से बचने के लिए खिड़कियों की टूटी कांच की जगह प्लास्टिक लगाते नजर आए। मर्जिस्क ने कहा, “हम अपने-अपने घर छोड़कर कहीं नहीं जाने वाले हैं।”
Russia continues to attack ukraine planes target industrial center in latest attack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
किश्त अटकी, बढ़ा इंतजार, ‘लाडकी बहीन योजना’ की राशि नहीं मिलने से महिलाओं में चिंता
Feb 27, 2026 | 04:59 PMAIIMS में भर्ती संकट: नागपुर समेत कई केंद्रों में डॉक्टरों की भारी कमी, हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगा सटीक जवाब
Feb 27, 2026 | 04:52 PMखगोलीय घटना: कल एक ही रेखा में दिखेंगे 6 ग्रह, सूर्यास्त के आधे घंटे बाद देख सकेंगे नजारा
Feb 27, 2026 | 04:45 PMअजित पवार प्लेन हादसा: रोहित पवार ने CM फडणवीस को सौंपे ‘सीक्रेट’ सबूत, FIR और जांच को लेकर किए बड़े खुलासे
Feb 27, 2026 | 04:34 PMसिंदी रेलवे में चला बुलडोजर: 30 साल पुराना अतिक्रमण जमींदोज, वन विभाग की 3 हेक्टेयर भूमि से हटाए 82 मकान
Feb 27, 2026 | 04:34 PMIND W vs AUS W: जॉर्जिया वॉल के शतक से जीता ऑस्ट्रेलिया, भारत को 5 विकेट से हराकर वनडे सीरीज किया अपने नाम
Feb 27, 2026 | 04:30 PMनज़रदोष से कैसे पाएं छुटकारा? होली के दिन कर लें ये उपाय, मिलेगी मुक्ति
Feb 27, 2026 | 04:29 PMवीडियो गैलरी

मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM
लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM
PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
Feb 26, 2026 | 01:28 PM














