‘पहले युद्ध खत्म करो, फिर टेस्ट करना…’ रूस के बुरेवेस्तनिक मिसाइल परीक्षण पर ट्रंप ने दी नसीहत
Trump advises Putin: रूस ने न्यूक्लियर-पावर्ड बुरेवेस्तनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। जिसके बाद ट्रंप ने पुतिन को सलाह दी कि मिसाइल टेस्टिंग से पहले यूक्रेन युद्ध खत्म करना ज्यादा जरूरी है।
- Written By: अमन उपाध्याय
रूस के बुरेवेस्तनिक मिसाइल परीक्षण पर ट्रंप ने दी नसीहत, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Donald Trump Reaction On Russian Missile: रूस ने 21 अक्टूबर को अपनी अत्याधुनिक परमाणु-सक्षम क्रूज मिसाइल बुरेवेस्तनिक (Burevestnik) का सफल परीक्षण किया है। जिसके बाद दुनियाभर के देशों में हड़कंप मच गया। रूसी सेना के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ वैलेरी गेरासिमोव ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को रिपोर्ट दी कि यह मिसाइल मल्टी-ऑवर (कई घंटों की) उड़ान में पूरी तरह सफल रही। बताया जा रहा है कि यह मिसाइल 14,000 किलोमीटर से भी अधिक दूरी तक वार करने में सक्षम है।
इस मिसाइल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे न्यूक्लियर पावर से संचालित किया जाता है। लॉन्चिंग के बाद इसमें सॉलिड फ्यूल बूस्टर का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे यह बहुत तेज़ी से गति पकड़ती है। बुरेवेस्तनिक की मदद से रूस अपने दुश्मनों के 10,000 से 20,000 किलोमीटर दूर स्थित ठिकानों को भी निशाना बना सकता है। इसे साल 2018 में लॉन्च किया गया था और नाटो (NATO) ने इसका कोड नेम स्काईफॉल (Skyfall) रखा था।
ट्रंप ने कहा पहले जंग खत्म करो
इस परीक्षण के तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को यूक्रेन युद्ध समाप्त करने की सलाह दी। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि रूस जानता है कि हमारे पास दुनिया की सबसे बड़ी परमाणु पनडुब्बी है, जो उनके तट के पास ही मौजूद है। मुझे नहीं लगता कि पुतिन को ऐसा कदम उठाना उचित होगा। उन्हें इस युद्ध को बहुत पहले खत्म कर देना चाहिए था। ट्रंप ने आगे कहा कि जो जंग सिर्फ एक हफ्ते में खत्म हो जानी चाहिए थी वह अब अपने चौथे साल में पहुंच चुकी है। उन्होंने संकेत दिए कि अमेरिका रूस की आक्रामक नीतियों पर नजर बनाए हुए है।
सम्बंधित ख़बरें
चीन के GDP डेटा पर सवाल उठाने वाले दिग्गज अर्थशास्त्री की संदिग्ध मौत, जांच की उठी मांग
US Iran War: जेडी वेंस की ईरान को कड़ी चेतावनी, होर्मुज बंद किया तो भुगतने होंगे बेहद गंभीर नतीजे
UNSC Election: जर्मनी की हार से भारत की स्थायी सीट पर बढ़ा खतरा, G4 समूह बन रहा है बड़ी चुनौती
भारत-ऑस्ट्रेलिया का बड़ा कदम, PACTS से साइबर सिक्योरिटी, AI और सप्लाई चेन में बढ़ेगा सहयोग
यह भी पढ़ें:- X ने पकड़ी पाकिस्तान की झूठी चाल, कर दिया फैक्ट-चेक… कश्मीर पर शहबाज का दुष्प्रचार हुआ बेनकाब
बढ़ती परमाणु प्रतिस्पर्धा
विश्लेषकों का मानना है कि बुरेवेस्तनिक का सफल परीक्षण अमेरिका और नाटो देशों के लिए रणनीतिक चिंता का विषय बन सकता है। यह मिसाइल लंबी दूरी तक कम ऊंचाई पर उड़ान भर सकती है, जिससे इसे ट्रैक करना मुश्किल हो जाता है। रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, रूस इस तकनीक के जरिए पश्चिमी देशों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इस परीक्षण पर चिंता जताई है। वहीं, यूक्रेन ने कहा है कि यह कदम युद्ध को और खतरनाक दिशा में ले जा सकता है।
