रूस का यूक्रेन में बस पर ड्रोन स्ट्राइक, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

यूक्रेन पर रूस का इस साल का सबसे बड़ा हमला; बस पर ड्रोन स्ट्राइक में 15 खनिकों की मौत; कीव में पसरा मातम

Russia Ukraine War Hindi News: शांति वार्ता की घोषणा के बीच रूस ने यूक्रेन के नीप्रो में भीषण हमला किया है। ड्रोन हमले में 15 खनिकों की मौत हो गई और ऊर्जा क्षेत्र को निशाना बनाया गया है।

अमन उपाध्याय

Russia Drone Attack Dnipro News In Hindi: रूस और यूक्रेन के बीच संभावित शांति वार्ताओं को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच रविवार, 1 फरवरी 2026 को रूस ने यूक्रेन पर इस वर्ष का अब तक का सबसे बड़ा और सबसे घातक हमला किया। इस हमले का मुख्य निशाना यूक्रेन का नीप्रो शहर बना जहां अचानक हुए इस भीषण हमले ने न सिर्फ स्थानीय लोगों को दहला दिया बल्कि पूरी दुनिया को भी झकझोर कर रख दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रूसी सेना द्वारा किए गए ड्रोन हमलों में एक यात्री बस को सीधे निशाना बनाया गया जिससे आसपास के इलाके में भारी तबाही मच गई। धमाकों की आवाज से पूरा क्षेत्र कांप उठा और कुछ ही पलों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई इमारतों को नुकसान पहुंचा, सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं और जगह-जगह आग लग गई। यूक्रेन की आपातकालीन सेवाओं ने इस हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि बस पर हुए सीधे हमले के कारण कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

खनिकों की बस बनी निशाना

इस दर्दनाक हमले का केंद्र नीप्रोपीट्रोव्स्क क्षेत्र में खनिकों को ले जा रही एक बस थी। यूक्रेन की सबसे बड़ी निजी ऊर्जा कंपनी डीटीईके (DTEK) ने बताया कि यह बस उनकी थी और खनिक शिफ्ट खत्म करने के बाद वापस लौट रहे थे। हमले के तुरंत बाद बस में भीषण आग लग गई, जिसमें झुलसने और चोटों के कारण 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हमले में 7 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ऊर्जा क्षेत्र पर 'आतंकवादी' हमला

DTEK कंपनी ने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए इसे खनन क्षेत्र पर लक्षित आतंकवादी हमला करार दिया है। कंपनी के अनुसार, रूस जानबूझकर यूक्रेन की अर्थव्यवस्था और ऊर्जा बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। यूक्रेनी अधिकारियों ने भी इसे नागरिकों पर किया गया एक क्रूर हमला बताया है।

शांति वार्ता पर मंडराया संकट

यह हमला उस समय हुआ है जब कूटनीतिक गलियारों में शांति की चर्चा तेज थी। हाल ही में यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमिर ज़ेलेंस्की ने घोषणा की थी कि अगले सप्ताह बुधवार और गुरुवार को अबू धाबी में शांति वार्ता का अगला दौर होने जा रहा है। ज़ेलेंस्की ने स्पष्ट किया था कि यूक्रेन युद्ध को सम्मानजनक तरीके से समाप्त करने के लिए गंभीर बातचीत को तैयार है। हालांकि, शांति वार्ता से ठीक पहले रूस के इस 'सबसे बड़े हमले' ने भविष्य की वार्ताओं और युद्धविराम की उम्मीदों पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

तीन कंपनियों में सेंधमारी की Google Gemini, टेस्ट के दौरान चौकाने वाले दावे

उधमपुर के जंगल में छिपे जैश के 6 आतंकी! खून से सने पैरों के मिले निशान, सुरक्षा बलों ने 2 को किया ढेर

पेंशन, प्यार और पुलिस... 70 साल के दादाजी का यंग महिला दोस्त पर आया दिल! परेशान दादी ने दर्ज कराई FIR

NGT के समापन सत्र का PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, हाइड्रोजन ट्रेन से सोलर एनर्जी तक भारत के फोकस पर की बात