रूस में An-22 सैन्य विमान क्रैश, इवानोवो क्षेत्र में बड़ा हादसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Russia Plane Crash: रूस के इवानोवो इलाके में एक An-22 एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हो गया। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, यह विमान रूसी रक्षा मंत्रालय से संबद्ध बताया जा रहा है। दुर्घटना के समय विमान...
- Written By: अमन उपाध्याय
रूस में An-22 सैन्य विमान क्रैश, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Russian Defence Ministry Aircraft Crash: रूस के इवानोवो क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ, जहां दुनिया का सबसे बड़ा टर्बोप्रॉप विमान An-22 दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
शुरूआती रिपोर्टों के अनुसार, यह विमान रूसी रक्षा मंत्रालय का था और इसमें चालक दल के सात सदस्य सवार थे। हादसा इवानोवो के फुरमानोव्स्की जिले में हुआ, जो मॉस्को से लगभग 321 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित है।
दुनिया का सबसे बड़ा टर्बोप्रॉप विमान
An-22 एक ऐसा विमान है, जिसे अपनी विशाल आकार, भारी वजन क्षमता और मजबूत निर्माण के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। टर्बोप्रॉप विमान अपनी फ्यूल एफिशियंसी, कम दूरी में टेकऑफ और भारी सामान ढोने की क्षमता के लिए प्रसिद्ध होते हैं। ATR-72 और Dash-8 जैसे कॉमर्शियल विमान भी इसी कैटेगरी में आते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दुबई में 20 मिनट के भीतर 7 धमाके, आसमान में छाया धुएं का गुबार; 2 आरोपी गिरफ्तार
गाजा से तब तक नहीं हटेगी सेना जब तक… PM नेतन्याहू ने शांति समझौते पर फिर अड़ाई टांग, ट्रंप के प्लान को नकारा
दुनिया को बड़ी राहत: अमेरिका, ईरान और ओमान के बीच होर्मुज खोलने पर डील आज, जानें क्या हैं इसकी शर्तें
ट्रंप पर हमले की साजिश नाकाम! गोल्फ क्लब के पास हथियारों के साथ दबोचा गया संदिग्ध, कार से पिस्टल बरामद
An-22 को 1960 के दशक में कीव स्थित ओ.के. एंतोनोव एरोनॉटिकल साइंटिफिक एंड टेक्निकल कॉम्प्लेक्स ने डिजाइन किया था। इस विमान की माल ढोने की क्षमता 60 टन तक है, जबकि यह एक बार में 290 सैनिक या 150 पैराट्रूपर्स को ले जा सकता है।
क्यों खास है An-22?
एंतोनोव कंपनी के आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक, An-22 की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता उसकी मजबूत उड़ान क्षमता और कच्चे रनवे पर भी आसानी से उड़ान भरने की योग्यता है। ये विशेषताएं इसे दूरदराज और कठिन इलाकों में भारी सामान भेजने के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनाती हैं।
यह भी पढ़ें:- Saudi Qatar में मेगा डील: रेगिस्तान में 300 KM/घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन
विमान 650 से 760 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकता है। 1965 से 1976 के बीच कुल 66 An-22 एयरक्राफ्ट बनाए गए थे। 1980 के बाद से इसे दुनिया के सबसे बड़े विमानों AN-124 रूसलान और AN-225 म्रिया के बड़े हिस्सों को ढोने के लिए भी इस्तेमाल किया गया।
हाल के महीनों में रूस में बढ़े विमान हादसे
रूस में पिछले कुछ महीनों में विमान हादसों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है-
1- 4 सितंबर 2025 को रियाजान क्षेत्र में X-32 बेकास नामक हल्का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इस हादसे में पायलट की मौत हो गई थी।
2- नवंबर 2025 में रूसी एयरफोर्स का Su-30 लड़ाकू विमान करेेलिया क्षेत्र में क्रैश हो गया, जिसमें दो पायलटों की मौत हुई।
An-22 की यह ताजा दुर्घटना रूस के सैन्य विमानन कार्यक्रम पर कई सवाल खड़े करती है और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की आवश्यकता को और मजबूत करती है।
