Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का नियम बदला, गाइडलाइन हुई जारी, जानिए क्या है मामला

नेपाल सरकार ने पर्वतारोहण नियमों में बदलाव करते हुए माउंट एवरेस्ट और अन्य 8,000 मीटर से ऊंचे पर्वतों पर अकेले चढ़ाई करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। नए नियम के तहत अब हर दो पर्वतारोहियों के साथ एक अनिवार्य गाइड होना..

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Feb 05, 2025 | 07:28 PM

माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का नियम बदला, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

काठमांडू: नेपाल सरकार ने पर्वतारोहण नियमों में संशोधन करते हुए माउंट एवरेस्ट और 8,000 मीटर से ऊंचे अन्य पर्वतों पर एकल अभियान को आधिकारिक रूप से समाप्त कर दिया है। अब, प्रत्येक दो पर्वतारोहियों के साथ एक अनिवार्य पर्वतारोही गाइड होना आवश्यक होगा। पर्वतारोहण संबंधी इस नए संशोधन को मंगलवार को नेपाल राजपत्र में प्रकाशित किया गया, जिसके साथ ही यह नियम लागू हो गया।

संशोधित नियमों के अनुसार 8,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले पर्वत शिखरों के लिए प्रत्येक दो पर्वतारोहियों के लिए एक ऊंचाई सहायक कर्मचारी या पर्वतारोही गाइड नियुक्त किया जाना आवश्यक है, जिसमें 8,849 मीटर ऊंचा माउंट एवरेस्ट भी शामिल है।

गाइड का होना अनिवार्य

नेपाल राजपत्र में प्रकाशित एक नोटिस के अनुसार, अन्य पर्वतों के लिए, नियम के अनुसार प्रत्येक समूह में कम से कम एक गाइड होना आवश्यक है। पिछले नियम के अनुसार 8,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले पर्वतों पर चढ़ने वाले पर्वतारोहियों के समूह के लिए एक पर्वतारोही गाइड पर्याप्त था। पर्यटन विभाग की निदेशक आरती नेउपाने ने कहा, ‘‘सरकार ने पर्वत पर पर्वतारोहियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गाइड का होना अनिवार्य कर दिया है।”

सम्बंधित ख़बरें

Mount Everest Record: एक ही दिन में 274 पर्वतारोहियों ने फतह किया एवरेस्ट, टूट गया सालों पुराना रिकॉर्ड

Trump Iran Uranium: ट्रंप का सख्त रुख, ईरान का यूरेनियम कब्जे में लेगा अमेरिका, होर्मुज पर नो टोल

China Flood: चीन में बाढ़ से भारी तबाही, 25 लोगों की मौत और भारत में प्रचंड गर्मी का कहर

Trump Cuba Tension: अमेरिका और क्यूबा में बढ़ा तनाव, कैरेबियन सागर पहुंचा अमेरिकी नेवी का युद्धपोत

उन्होंने कहा कि पर्वतारोहण से जुड़े जोखिम को कम करने के लिए यह संशोधन किया गया है। पर्यटन कंपनी ‘इमेजिन नेपाल ट्रेक्स’ के प्रबंध निदेशक मिंगमा जी शेरपा ने कहा कि यह नया नियम बहुत पहले ही बनाया जाना चाहिए था क्योंकि इसका पर्वतीय पर्यटन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता।

चढ़ाई की रॉयल्टी

हालांकि, उन्होंने कहा कि माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने की रॉयल्टी में वृद्धि नहीं की जानी चाहिए, क्योंकि इससे नेपाल आने वाले अभियान दल हतोत्साहित होंगे। नेपाल सरकार ने हाल में वसंत ऋतु के दौरान 1 सितंबर से माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की रॉयल्टी को प्रति व्यक्ति 11,000 डॉलर से बढ़ाकर 15,000 डॉलर कर दिया है।

दिल्ली चुनाव की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें… 

संशोधित नियमों के तहत, वसंत ऋतु (मार्च-मई) में दक्षिण मार्ग से माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का प्रयास करने वाले विदेशी पर्वतारोहियों के लिए रॉयल्टी शुल्क 11,000 डॉलर से बढ़ाकर 15,000 डॉलर प्रति व्यक्ति कर दिया गया है। शरद ऋतु (सितंबर-नवंबर) के लिए पर्वतारोहण शुल्क 5,500 डॉलर से बढ़ाकर 7,500 डॉलर कर दिया गया है। सर्दियों (दिसंबर-फरवरी) और मानसून (जून-अगस्त) के मौसम के लिए शुल्क 2,750 डॉलर से बढ़ाकर 3,750 डॉलर कर दिया गया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Rules for climbing mount everest changed guidelines issued know what is matter

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 05, 2025 | 07:28 PM

Topics:  

  • Nepal
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.