Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्रंप के सत्ता संभालने से पहले ही होने लगी बयानबाजी, जानिए उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने क्या कहा

ट्रंप के व्हाइट हाउस में लौटने से उत्तर कोरिया के साथ हाई-प्रोफाइल कूटनीति की संभावनाएं बढ़ गई हैं। अपने पहले कार्यकाल के दौरान ट्रंप ने उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत के लिए किम से तीन बार मुलाकात की थी।

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Dec 29, 2024 | 10:13 PM

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन

Follow Us
Close
Follow Us:

प्योंगयांग: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता संभालने से पहले ही बयाबाजी शुरू हो गई है। इसकी शुरुआत उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग ने कर दी है। उन ने कहा है कि वह डोनाल्ड ट्रम्प के अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण करने से एक महीने पहले अमेरिका के विरुद्ध सबसे कठोर नीति लागू करेंगे।

ट्रंप के व्हाइट हाउस में लौटने से उत्तर कोरिया के साथ हाई-प्रोफाइल कूटनीति की संभावनाएं बढ़ गई हैं। अपने पहले कार्यकाल के दौरान ट्रंप ने उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत के लिए किम से तीन बार मुलाकात की थी।

विदेश की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हालांकि कई विशेषज्ञों का कहना है कि किम-ट्रंप शिखर वार्ता के जल्द शुरू होने की संभावना नहीं है। क्योंकि ट्रंप पहले यूक्रेन और पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध को उत्तर कोरिया का समर्थन भी कूटनीति को पुनर्जीवित करने के प्रयासों के लिए चुनौती बन गया है।

सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी की शुक्रवार को समाप्त हुई पांच-दिवसीय पूर्ण बैठक के दौरान किम ने अमेरिका को सबसे प्रतिक्रियावादी देश कहा कि जो साम्यवाद-विरोध को अपनी अपरिवर्तनीय देश नीति मानता है। किम ने कहा कि अमेरिका-दक्षिण कोरिया-जापान के बीच सुरक्षा साझेदारी आक्रामकता के लिए एक परमाणु सैन्य गुट में विस्तारित हो रही है।

आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA) के मुताबिक किम ने कहा कि यह वास्तविकता स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करती है कि हमें किस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए और हमें क्या तथा कैसे करना चाहिए।

इसमें कहा गया कि किम के भाषण ने उत्तर कोरिया द्वारा अपने दीर्घकालिक राष्ट्रीय हितों और सुरक्षा के लिए अमेरिका के खिलाफ सबसे कठोर जवाबी कार्रवाई की रणनीति को स्पष्ट किया। जिसे आक्रामक तरीके से शुरू किया जाएगा। केसीएनए ने अमेरिका विरोधी रणनीति के बारे में विस्तार से नहीं बताया। (एजेंसी)

Rhetoric started even before trump takes power know what north korean leader kim jong un said

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 29, 2024 | 10:13 PM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Kim Jong Un
  • North Korea

सम्बंधित ख़बरें

1

‘भारत शांति के साथ…’, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, ट्रंप के गाजा प्लान पर खुला समर्थन

2

मेलानिया ट्रंप के AI अवतार ने काटा बवाल, राष्ट्रपति ने भी लुटाया प्यार, ट्रेंड करने लगा $MELANIA

3

’48 घंटे और फिर…’, ट्रंप के सब्र ने दिया जवाब, गाजा पर हमास को दे दी आखिरी चेतावनी.

4

गाजा प्लान पर पाकिस्तान ने मारी पलटी, ट्रंप को दिया धोखा, कहा- मुस्लिम देशों का प्रस्ताव नहीं

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.