- Hindi News »
- World »
- Rare Minerals Deal Chinese Students Us Entry Trump Xi Agreement
दुर्लभ खनिजों के बदले चीनी छात्रों को अमेरिका में मिलेगी एंट्री, ट्रंप-जिनपिंग की डील ने मचाई हलचल
चीन और अमेरिका के बीच एक प्रमुख सौदे पर सहमति बनी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि चीन से दुर्लभ खनिजों की आपूर्ति के बदले में अमेरिका चीन के छात्रों को अपने कॉलेजों में पढ़ने का मौका देगा।
- Written By: अमन उपाध्याय

ट्रंप-जिनपिंग की डील, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
लंदन: अमेरिका और चीन के बीच हाल ही में एक नया व्यापारिक समझौता हुआ है। इस समझौते के अनुसार, अमेरिका चीन से दुर्लभ मृदा खनिज (रेयर अर्थ मिनरल्स) और चुंबक (मैग्नेट्स) आयात करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को इस समझौते की घोषणा करते हुए कहा कि इसके बदले में अमेरिका चीन के छात्रों को अपने देश के विश्वविद्यालयों में पढ़ने की अनुमति देगा, जैसा कि पहले से निर्धारित था। साथ ही, इस समझौते में यह भी तय किया गया है कि चीन से आयातित वस्तुओं पर शुल्क (टैरिफ) बढ़ाकर 55 प्रतिशत कर दिया जाएगा।
यह समझौता उस समय हुआ है जब चीन के शिनजियांग प्रांत में आपूर्ति श्रृंखलाओं के दौरान मजदूरों के साथ जबरदस्ती किए जाने के मामले सामने आए हैं, जिसमें कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों की भूमिका संदेह के घेरे में है। ‘ग्लोबल राइट्स कंप्लायंस’ नामक एक अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था ने अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि शिनजियांग में खनिजों की खुदाई और प्रसंस्करण के काम में उइगर मुसलमानों तथा अन्य अल्पसंख्यक समुदायों को बलपूर्वक काम पर लगाया जा रहा है।
इन कंपनियों पर लगाए गए आरोप
एक रिपोर्ट के अनुसार, एवन, वॉलमार्ट, नेस्कैफे, कोका-कोला और शेरविन-विलियम्स जैसी बड़ी कंपनियों पर आरोप लगाए गए हैं कि वे चीन की टाइटेनियम और अन्य खनिज आपूर्ति श्रृंखला से जुड़ी हुई हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि शिनजियांग क्षेत्र में 77 कंपनियां टाइटेनियम, लिथियम, बेरिलियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज उद्योगों में काम कर रही हैं, जहां “श्रमिक हस्तांतरण कार्यक्रम” के माध्यम से मजबूरन मजदूरी कराए जाने का खतरा मौजूद है।
सम्बंधित ख़बरें
कायर पाकिस्तान…भारत ने की अफगानिस्तान पर हवाई हमले की निंदा, बयान जारी कर आतंकिस्तान को लगाई फटकार
सेना के ऑपरेशन में मारा गया कुख्यात ड्रग लाॅर्ड ‘एल मेंचो’, खबर फैलते ही पूरे मैक्सिको में भड़की हिंसा- VIDEO
ऑस्ट्रेलियाई युद्धपोत के ताइवान पहुंचते ही भड़का चीन, उठा लिया ये खतरनाक कदम
डोनाल्ड ट्रंप पर फिर मंडराया मौत का साया, घर में शॉटगन और पेट्रोल लेकर घुसा हमलावर, सीक्रेट सर्विस ने किया ढेर
आंतरिक मामलों में बाहरी दखल स्वीकार नहीं
चीन ने इन आरोपों को खारिज करते हुए जवाब दिया है कि शिनजियांग के संबंध में लगाए गए “जबरन मजदूरी” के आरोप पश्चिमी ताकतों द्वारा गढ़े गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि चीन अपने आंतरिक मामलों में किसी भी बाहरी दखल को स्वीकार नहीं करेगा। विदेश मंत्रालय ने संबंधित रिपोर्ट को “झूठा प्रचार” करार दिया है।
अमेरिका ने पहले से ही ‘उइगर फोर्स्ड लेबर प्रिवेंशन ऐक्ट’ के माध्यम से शिनजियांग से आने वाले उत्पादों पर सख्त प्रतिबंध लगाए हैं, और अब एल्यूमिनियम तथा समुद्री भोजन जैसी नई श्रेणियों को भी इस सूची में जोड़ा जा रहा है।
चीन के निर्यात में 34.5 प्रतिशत की भारी गिरावट
अमेरिका और चीन के बीच पारस्परिक आयात शुल्क (रेसिप्रोकल टैरिफ) को लेकर काफी समय से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। इसका नतीजा यह हुआ कि कोरोना महामारी के बाद पहली बार चीन के निर्यात में 34.5 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, चीन द्वारा दुर्लभ खनिज पदार्थों (रेयर अर्थ मैटेरियल्स) की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद 5 जून को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ फोन पर बात की। इस बातचीत में दोनों नेताओं ने जिनेवा में हुई बैठक के दौरान हुए समझौते को लागू करने के लिए एक कार्ययोजना बनाने पर सहमति व्यक्त की।
अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध समाप्त
लंदन में चीन और अमेरिकी प्रतिनिधियों के बीच हुए बातचीत के बाद दोनों देशों ने टैरिफ विवाद पर संघर्ष विराम जारी रखने का निर्णय लिया है। साथ ही, चीन ने अमेरिका को दुर्लभ खनिजों (रेयर अर्थ मटेरियल) की आपूर्ति फिर से शुरू करने पर सहमति जताई है। पहले जिनेवा में हुई वार्ता के दौरान दोनों देशों ने टैरिफ युद्ध रोकने पर सहमति बनाई थी, लेकिन चीन द्वारा खनिज निर्यात पर प्रतिबंध लगाए जाने से यह समझौता खटाई में पड़ गया था। हालांकि, अब लंदन में हुई ताजा बैठक के बाद दोनों पक्षों के बीच संबंध सुधरते हुए नज़र आ रहे हैं और वार्ता की प्रक्रिया पुनः सामान्य हो रही है।
Rare minerals deal chinese students us entry trump xi agreement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अजित पवार को श्रद्धांजलि और सत्ता-विपक्ष में रार, बिना LoP शुरू हुआ महाराष्ट्र का बजट सत्र, जानें पूरा मामला
Feb 23, 2026 | 10:23 AMछत्रपति संभाजीनगर: साइबर अपराध पर जागरूकता, 100 शहरों में कार्यक्रम,फर्जी लिंक और कॉल से सावधान; पुलिस की अपील
Feb 23, 2026 | 10:22 AMएक कमजोर पासवर्ड से खाली हो सकता है आपका बैंक खाता, अभी जानें सुरक्षित रहने का तरीका
Feb 23, 2026 | 10:19 AMडीजे के शोर ने ली कोख में पल रहे शिशु की जान! राजुरा में मातम में बदलीं खुशियां, दम्पति पर टूटा दुखों का पहाड़
Feb 23, 2026 | 10:18 AMदिल्ली हाई कोर्ट से बिहार पुलिस तक…बंद होने वाली है इन 7 भर्तियों की एप्लिकेशन विंडो, तुरंत भरे फाॅर्म
Feb 23, 2026 | 10:12 AM‘मैं भी आयुक्त बनूंगा’: खेल और संवाद से प्रेरित हुए नन्हे सपने, स्मार्ट स्कूल पहल से नई उड़ान; छात्रों ने आयुक
Feb 23, 2026 | 10:06 AMGold-Silver Price: बाजार खुलते ही चांदी ने मारी छलांग, एक झटके में ₹5000 महंगी, सोने में ₹2000 की तेजी
Feb 23, 2026 | 09:44 AMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














