अमेरिकी टैरिफ पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा खुलासा, कहा- भारत टाइम आने पर जवाब देगा…
Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोरक्को में कहा कि भारत अमेरिकी टैक्स पर जल्दबाज़ी में जवाब नहीं देगा, बल्कि सही समय पर उचित प्रतिक्रिया देगा। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का भी उल्लेख किया।
- Written By: अक्षय साहू
राजनाथ सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)
Rajnath Singh Morocco Visit: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोरक्को में भारतीय समुदाय से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रपं द्वारा रूस के तेल पर लगाए गए 50% टैक्स पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारत बड़ी सोच रखता है इसलिए अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। अमेरिका ने भारत पर यह टैक्स लगाया है क्योंकि भारत रूसी तेल खरीद रहा है।
राजनाथ सिंह ने कहा, “हमने तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी क्योंकि बड़े दिल वाले लोग हर बात पर जल्दी जवाब नहीं देते।” उन्होंने कहा कि, भारत सही समय पर सही तरीके से जवाब देगा। रक्षा मंत्री दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर मोरक्को के कासाब्लांका गए थे। इस यात्रा का मकसद भारत और मोरक्को के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करना है।
दुनिया की टॉप तीन अर्थव्यवस्था बनेगा भारत
उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया। सिंह ने कहा कि इस हमले के बाद सेना को पूरी छूट मिली थी और वे पूरी तरह तैयार थीं। उन्होंने कहा कि भारत ने धर्म देखकर नहीं, कर्म देखकर कार्रवाई की और यह हमला गैर-उकसाने वाला था।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
रक्षा मंत्री ने भारत की आर्थिक प्रगति पर बात करते हुए कहा कि भारत अब दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। पहले भारत 11वें नंबर पर था, अब चौथे नंबर पर है और जल्द ही टॉप तीन में आ जाएगा। उन्होंने बताया कि 10 साल पहले भारत में 18 यूनिकॉर्न कंपनियां थीं, अब 118 हो गई हैं।
यह भी पढ़ें: अमेरिकी विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, H-1B वीजा-टैरिफ विवाद के बीच शूरू हुई अहम बैठक
देश का नाम रौशन कर रहे भारतीय
सिंह ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में भी बहुत प्रगति हुई है। भारत का रक्षा उद्योग 1.5 लाख करोड़ रुपये का उत्पादन करता है और 100 से ज्यादा देशों को 23,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के रक्षा उत्पाद बेच चुका है। उन्होंने प्रवासी भारतीयों की मेहनत और ईमानदारी की भी प्रशंसा की और कहा कि यह पूरी दुनिया में भारतीय पहचान को मजबूत करता है। मोरक्को में किसी भी भारतीय रक्षा मंत्री की पहली यात्रा है। इस दौरे को भारत और मोरक्को के बीच रक्षा और सामरिक सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में देखा जा रहा है।
