-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Rajnath Singh Warn Pakistan Says Pok Will Merge In India Without War Operation Sindoor Start Anytime
PoK बिना जंग बनेगा भारत का हिस्सा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ किसी भी पल हो सकता है शुरू: राजनाथ सिंह
- Written By: सौरभ शर्मा
रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने PoK को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि पीओके एक दिन भारत का हिस्सा बनेगा और इसके लिए जंग की भी जरूरत नहीं है। फिर से Operation Sindoor शुरू होने की बात भी की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)
Defence Minister Rajnath Singh PoK and Operation Sindoor: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और पाकिस्तान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, जिससे भविष्य की रणनीतिक दिशा के संकेत और झलक को भी देखा जा सकता है। मोरक्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने साफ कहा किPOK एक दिन भारत का हिस्सा बनेगा और इसके लिए किसी जंग की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई आतंकी हिमाकत हुई तो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का अगला चरण शुरू करने में एक पल की भी देरी नहीं होगी।
यह बयान रक्षा मंत्री ने उस वक्त दिया जब वे मोरक्को में भारतीय समुदाय के लोगों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान ने दोबारा घुसपैठिये भेजने या आतंकी हमले कराने की गलती की, तो भारत ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का दूसरा या तीसरा चरण शुरू करने से बिल्कुल नहीं हिचकेगा। राजनाथ सिंह ने यह भी साफ कर दिया कि पीओके भारत का अभिन्न अंग है और वह बिना किसी युद्ध के भारत में शामिल होगा। उनके इस बयान से पाकिस्तान को एक सख्त संदेश दिया गया है।
सेना को मिली थी पूरी छूट
राजनाथ सिंह ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद की तैयारियों का जिक्र करते हुए बताया कि हमले के अगले ही दिन एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, रक्षा सचिव, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद थे। जब उन्होंने सेना प्रमुखों से पूछा कि अगर अभी जंग छिड़ जाए तो क्या हम तैयार हैं, तो सभी ने एक सुर में कहा कि सेना पूरी तरह तैयार है और किसी भी वक्त जंग शुरू की जा सकती है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तीनों सेनाओं को हर तरह की कार्रवाई के लिए अधिकृत कर दिया था, जिसके बाद भारतीय सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान के अंदर 100 किलोमीटर तक घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह किया।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-पाकिस्तान के रिश्ते सुधारने के लिए आगे आई 117 हस्तियां, PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी
Operation Sindoor पर राजनाथ सिंह के वायरल वीडियो का सच! केंद्र सरकार ने विपक्ष के दावों का दिया करारा जवाब
ऑपरेशन सिंदूर में देश के 6 जवान हुए थे बलिदान, सरकार ने पहली बार सार्वजनिक किए शहीदों के नाम
POK Protest दबाने के लिए पाक सेना का जुल्म: दूध और दवाओं की सप्लाई पर लगाई रोक, गंभीर संकट में स्थानीय लोग
यह भी पढ़ें: पहले आप विदेशी छोड़िए…एक्शन की उम्मीद है प्रवचन की नहीं; PM Modi की अपील पर केजरीवाल का हमला
धर्म देखकर नहीं, कर्म देखकर मारा
‘ऑपरेशन सिंदूर‘ की कार्रवाई पर बात करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और पाकिस्तान में यही अंतर है कि वे धर्म देखकर हमला करते हैं, लेकिन भारत सिर्फ आतंकियों को निशाना बनाता है। रामचरितमानस का उद्धरण देते हुए उन्होंने कहा, “हमने धर्म देखकर नहीं, कर्म देखकर मारा है।” उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि ऑपरेशन में कितने आतंकी मारे गए, बस इतना कहा कि अगर आंकड़ा बता दिया तो लोग खुशी से नाचने लगेंगे। उन्होंने मोदी सरकार के 10 वर्षों की उपलब्धियों का भी जिक्र किया और कहा कि भारत आज दुनिया की 11वीं से चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और जल्द ही टॉप तीन में शामिल होगा।
Rajnath singh warn pakistan says pok will merge in india without war operation sindoor start anytime
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल में करोड़ों की लागत से बना धारेगांव नाले का पुल धंसा, निर्माण विभाग पर उठे सवाल, राहगीर खतरे में
Jul 02, 2026 | 02:43 PMEPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
Jul 02, 2026 | 02:39 PMसम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आरोपी SDPO को दिया इनाम? रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर दागे सवाल
Jul 02, 2026 | 02:38 PMएसटी महामंडल में जर्जर ट्रॉली जैक बने ‘मौत का जाल’, हादसों में 4 की मौत; नए उपकरणों की खरीद की मांग तेज
Jul 02, 2026 | 02:37 PMकेतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
Jul 02, 2026 | 02:37 PMभोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
Jul 02, 2026 | 02:36 PMहाई कोर्ट के आदेश पर आचार संहिता का बहाना नहीं चलेगा! नागपुर मनपा आयुक्त को अवमानना का नोटिस, अदालत की फटकार
Jul 02, 2026 | 02:34 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














