Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आगे कुआँ पीछे खाई…पुतिन जंग खत्म करने को तैयार, बदले में ट्रंप से मांगा यूक्रेन का ये बड़ा शहर

Trump talks to Putin: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है, पुतिन ने युद्धविराम के लिए डोनेट्स्क पर कब्जे की शर्त रखी, ट्रंप प्रयास कर रहे हैं दोनों देशों के बीच बातचीत को बढ़ावा देने की।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Oct 19, 2025 | 07:12 PM

डोनाल्ड ट्रंप,व्लादिमीर पुतिन (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध अभी भी जारी है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार दोनों देशों के नेताओं से बातचीत करके युद्ध रुकवाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच उनके और रूसी राष्ट्रपति के बीच हुई हालिया बातचीत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जिसके मुताबिक पुतिन युद्धविराम के लिए तैयार है पर उन्होंने इसके लिए यूक्रेन के एक बड़े शहर पर पूरी तरह कब्जे की मांग रखी है।

वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बातचीत हुई। इस बातचीत में पुतिन ने एक ऐसा प्रस्ताव रखा है, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी है। पुतिन ने मांग की है कि यूक्रेन का पूर्वी क्षेत्र डोनेट्स्क (Donetsk) रूस को सौंप दिया जाए। उन्होंने इसे युद्ध खत्म करने की मुख्य शर्त बताया है।

11 सालों से कब्जा करने की कोशिश में रूस

डोनेट्स्क वही इलाका है जिस पर रूस पिछले 11 सालों से कब्जा करना चाहता है। यह इलाका रणनीतिक रूप से बहुत अहम है। यूक्रेनी सेना इसे अपनी सुरक्षा की पहली दीवार मानती है क्योंकि यह क्षेत्र रूस को राजधानी कीव तक पहुंचने से रोकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन ने यह भी संकेत दिया है कि अगर डोनेट्स्क पर रूस का पूरा नियंत्रण मिल जाता है, तो वह जापोरिज्जिया और खेरसॉन के कुछ हिस्सों से पीछे हट सकता है, जो अभी आंशिक रूप से रूस के कब्जे में हैं।

ट्रंप ने अभी तक नहीं दिया जवाब

व्हाइट हाउस के कुछ अधिकारियों ने पुतिन के इस प्रस्ताव को एक सकारात्मक संकेत बताया है। लेकिन एक यूरोपीय राजनयिक ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन इसे पूरी तरह नकारात्मक नजरिए से देखेगा। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव बिना किसी मुआवजे के अपनी जमीन छोड़ने जैसा है।

यह भी पढ़ें: भारतीयों के लिए कनाडा के दरवाजे बंद! छह साल में जबरदस्ती निकाले गए इतने लोग, खुलासे से हड़कंप

ट्रंप ने इस प्रस्ताव पर अभी तक सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा है। हालांकि, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात के बाद उन्होंने दोनों पक्षों से युद्ध रोकने और बातचीत करने की अपील की है। आने वाले हफ्तों में हंगरी में ट्रंप और पुतिन की मुलाकात हो सकती है, जहां युद्ध को खत्म करने पर विस्तार से चर्चा होगी। इस बैठक की तैयारियां अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो कर रहे हैं।

Putin will end ukraine war after capturing donetsk city

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 19, 2025 | 07:12 PM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Vladimir Putin
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

पहलगाम हमले में PAK का हाथ…ट्रंप के करीबी ने दिया बड़ा बयान, लश्कर के साथ इसे बताया जिम्मेदार

2

नेतन्याहू ने PM मोदी को किया फोन…दिल्ली ब्लास्ट के बाद होगी पहली मुलाकात, पाकिस्तान में मची खलबली

3

भारत में हर चौथी महिला यौन हिंसा की शिकार, लैंसेट रिपोर्ट में दुनिया के 1 अरब पीड़ितों का खुलासा

4

‘पाकिस्तान की तरक्की के लिए जादू-टोना…’, शहबाज शरीफ ने कही ऐसी बात की ताली पिटने लगे मुनीर- VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.