Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

31 अगस्त से तियानजिन में बड़ी तैयारी, पुतिन ने बताया कैसे बदलेगा एशिया और दुनिया का भविष्य

Putin on SCO: पुतिन ने अपने लिखित साक्षात्कार में कहा कि एससीओ सम्मेलन मौजूदा वैश्विक चुनौतियों और खतरों से निपटने की संगठन की क्षमता को और मजबूत किया जाएगा। साथ ही, यह यूरेशियाई क्षेत्र में आपसी...

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Aug 30, 2025 | 09:45 AM

व्लादिमीर पुतिन, फोटो (सो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

SCO Meeting: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि 31 अगस्त से चीन के तियानजिन में होने वाला शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन संगठन में नई ऊर्जा और मजबूती भरेगा। बीजिंग में चीन के स्वतंत्रता दिवस समारोह और एससीओ सम्मेलन में शामिल होने से पहले दिए गए एक लिखित साक्षात्कार में पुतिन ने कहा कि यह बैठक वर्तमान वैश्विक चुनौतियों और खतरों का सामना करने में एससीओ की क्षमता को और मजबूत करेगी तथा यूरेशियाई क्षेत्र में सहयोग और एकजुटता को बढ़ाएगी।

पुतिन ने आगे कहा कि यह प्रक्रिया एक अधिक संतुलित और न्यायसंगत बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था के निर्माण में सहायक होगी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि एससीओ की ताकत इसके सीधे लेकिन प्रभावशाली सिद्धांतों में छिपी है। इनमें संस्थापक विचारधारा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता, समान भागीदारी के लिए खुला दृष्टिकोण, किसी तीसरे देश को निशाना न बनाना और हर राष्ट्र की पहचान व विशिष्टताओं का सम्मान शामिल है।

संयुक्त राष्ट्र की केंद्रीय भूमिका

उनके अनुसार, इन मूल्यों को अपनाकर एससीओ दुनिया में एक न्यायपूर्ण और बहुध्रुवीय व्यवस्था बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है, जो अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित है और जिसमें संयुक्त राष्ट्र की केंद्रीय भूमिका बनी रहती है। पुतिन ने यह भी कहा कि इस दृष्टिकोण का मुख्य हिस्सा यूरेशिया में साझा और अभेद्य सुरक्षा ढांचा तैयार करना है, जिसके लिए सदस्य देशों के बीच गहन सहयोग और तालमेल ज़रूरी है।

सदस्य देशों के बीच हर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना

सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन ने भरोसा जताया कि तियानजिन में होने वाला एससीओ शिखर सम्मेलन के इतिहास में एक अहम पड़ाव साबित होगा। उन्होंने कहा कि रूस, चीन की अध्यक्षता में तय की गई प्राथमिकताओं का पूरा समर्थन करता है, जिनका मकसद संगठन को और मजबूत बनाना, सदस्य देशों के बीच हर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना और वैश्विक मंच पर एससीओ की भूमिका को सशक्त करना है।

यह भी पढ़ें:- अब मुंबई से अहमदाबाद… PM मोदी आज देखने जा रहे बुलेट ट्रेन की फैक्ट्री, गिफ्ट में मिलेंगी दो Train

पुतिन ने यह भी कहा कि मुझे यकीन है कि हमारे साझा प्रयासों से हम एससीओ को नई ऊर्जा देंगे और इसे समय की जरूरतों के अनुरूप आधुनिक बनाएंगे। गौरतलब है कि 2024-2025 के दौरान चीन एससीओ की अध्यक्षता करेगा और 31 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक तियानजिन में शिखर सम्मेलन आयोजित होगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Putin tianjin summit sco new momentum

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 30, 2025 | 09:45 AM

Topics:  

  • China
  • SCO Summit
  • Vladimir Putin
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

मोदी-जिनपिंग मुलाकात से खुलेंगे नए रास्ते… भारतीय और चीनी कारोबारी कर रहे PM का इंतजार

2

अब मुंबई से अहमदाबाद… PM मोदी आज देखने जा रहे बुलेट ट्रेन की फैक्ट्री, गिफ्ट में मिलेंगी दो Train

3

तबाह हो जाएगा देश… ट्रंप की मुश्किलें बढ़ीं, US की कोर्ट ने टैरिफ को ठहराया गैरकानूनी

4

तुर्किए पुलिस ने काटा परिवहन मंत्री का चालान, 225 की स्पीड से चला रहे थे गाड़ी- VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.