-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Putin Power Is Over Ukraine Will Wreak Havoc In Russia Bringing The Most Dangerous Missile
पुतिन का पावर खत्म! यूक्रेन अब रूस में मचाएगा भारी तबाही, बनाई सबसे खतरनाक मिसाइल
- Written By: रंजन कुमार
Ukraine Narwhal Cruise Missile: यूक्रेन की मारक क्षमता में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। यह ताकत यूक्रेनी इंजीनियरों की ओर से डेवलप की गई नारवाल क्रूज मिसाइल है। इसे युद्ध के दौरान ही देश में डेवलप किया गया।

यूक्रेन की नारवाल मिसाइल। इमेज-सोशल मीडिया
Ukraine Narwhal Cruise Missile: रूस-यूक्रेन जंग तीन साल से थमने का नाम नहीं ले रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष ने युद्ध को रुकवाने की भरसक कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं लगी। अब यूक्रेन ने अपनी स्वदेशी रक्षा क्षमता में बड़ी छलांग लगाई है। इसने एक नई क्रूज मिसाइल विकसित की है। इसे नारवाल नाम दिया है। यह मिसाइल रूस के मास्को और एंगेल्स जैसे दूर स्थित सामरिक केंद्रों पर हमला करने की क्षमता रखती है।
वैसे, अभी नारवाल मिसाइल की तकनीकी जानकारी गोपनीय रखी गई है। डिफेंस एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी रेंज 500 किलोमीटर तक हो सकती है, जो यूक्रेन को युद्ध क्षेत्र में रूस के खिलाफ अहम ताकत देगी।
मास्को और एंगेल्स एयरबेस जैसे ठिकानों पर साध सकेगा निशाना
नारवाल क्रूज मिसाइल का विकास यूक्रेन के लिए केवल सैन्य उपकरण नहीं है, बल्कि यह देश के संकटग्रस्त रक्षा उद्योग के लिए बड़ी खबर है। मिसाइल की लंबी दूरी की मारक क्षमता इसे रूसी राजधानी मास्को और एंगेल्स एयरबेस जैसे महत्वपूर्ण ठिकानों पर निशाना साधने की क्षमता देती है। एंगेल्स रूस का महत्वपूर्ण सामरिक बमवर्षक अड्डा है। यहां से यूक्रेन पर लंबी दूरी के हमले किए जाते हैं। इस मिसाइल की तैनाती रूस को गहराई में सुरक्षात्मक कदम उठाने के लिए मजबूर कर सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, कीव में बरसीं बैलिस्टिक मिसाइलें; 8 की मौत
क्या खत्म होने वाली है रूस-यूक्रेन जंग? पुतिन-ट्रंप की 90 मिनट की बातचीत से दुनिया में बढ़ी हलचल
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
कीव पर रूसी हमले के बाद पोलैंड हाई अलर्ट पर, बॉर्डर पर तैनात किए एयर डिफेंस सिस्टम; फाइटर जेट्स की हलचल बढ़ी
तकनीकी खासियत गोपनीय
नारवाल मिसाइल की तकनीकी खासियत अब भी सीक्रेट रखी गई हैं। रक्षा विश्लेषकों का मानना है कि इसे आधुनिक रूसी हवाई सुरक्षा को चकमा देने के लिए डिजाइन किया गया है। यूक्रेनी रक्षा अधिकारी मानते हैं कि यह सतह से दागी जा सकती है। इसमें एडवांस गाइडेंस सिस्टम है, जो इसे सटीक निशाना लगाने में सक्षम बनाएगी। इस नई मिसाइल के आने से यूक्रेन को रूसी सैन्य और लॉजिस्टिक्स ठिकानों पर दबाव बनाए रखने में मदद मिल जाएगी।
मारक क्षमता और लक्ष्य
रूस की राजनीतिक और सैन्य शक्ति का केंद्र मास्को अब यूक्रेनी मिसाइलों की सीधी पहुंच में आ गया है। इससे रूसी नेतृत्व पर मनोवैज्ञानिक दबाव बढ़ जाएगा। वहीं, एंगेल्स एयरबेस, यह ठिकाना रूसी लंबी दूरी के रणनीतिक बम वर्षकों जैसे Tu-95 और Tu-160 का घर है। इनका इस्तेमाल यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे पर हमला करने के लिए किया जाता है। नारवाल की क्षमता यूक्रेन को इन हवाई हमलों के स्रोत को सीधे निशाना बनाने का मौका देगी।
स्वदेशी विकास और तकनीक
नारवाल मिसाइल यूक्रेनी इंजीनियरों और वैज्ञानिकों की असाधारण प्रतिभा बताती है। इन्होंने युद्ध के दौरान भी जटिल हथियार प्रणालियों का विकास किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नारवाल को कम ऊंचाई पर उड़ने और एडवांस्ड नेविगेशन सिस्टम का इस्तेमाल करके रूसी S-400 जैसी एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने के लिए डिजाइन किया गया है।
यह भी पढ़ें: रूस का कीव पर बड़ा हमला: यूक्रेन की राजधानी में कई धमाके, इमारतें ध्वस्त, दो लोग घायल
युद्ध क्षेत्र पर पड़ेगा प्रभाव
नारवाल यूक्रेन को रूसी हमलों का तुरंत और समान रूप से जवाब देगी। इससे संघर्ष का समीकरण बदलेगा। रूसी सैन्य और लॉजिस्टिक्स हब, जो पहले सुरक्षित माने जाते थे, अब खतरे में हैं। इससे रूस को संसाधनों का बड़ा हिस्सा भीतरी हवाई सुरक्षा पर लगाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। स्वदेशी रूप से शक्तिशाली हथियार का विकास यूक्रेनी सैनिकों और नागरिकों के मनोबल को भी बढ़ाएगा।
Putin power is over ukraine will wreak havoc in russia bringing the most dangerous missile
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PMछत्रपति संभाजीनगर की रमाई आवास योजना पर विधायक अंबादास दानवे ने उठाऐ सवाल, करोड़ों के घोटाले की जांच की मांग
Jul 07, 2026 | 10:42 PMSSC Delhi Police Constable 2025 Final Answer Key: फाइनल आंसर-की और मार्क्स जारी, इस तारीख तक करें डाउनलोड
Jul 07, 2026 | 10:39 PMTulsi Upay: क्या आप जानते हैं? योगिनी एकादशी पर तुलसी का यह छोटा सा उपाय खोल देगा बंद तक़दीर के ताले
Jul 07, 2026 | 10:38 PMSalman Khan Photos: नेचर की वादियों में सुकून के पल बिताते नजर आए सलमान खान, कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
Jul 07, 2026 | 10:35 PMक्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PMसीहोर में कलयुगी बेटों की बेरुखी: 15 एकड़ जमीन बांटकर व्हीलचेयर पर जनसुनवाई में पहुंची 95 वर्षीय बुजुर्ग मां
Jul 07, 2026 | 10:33 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM














