- Hindi News »
- World »
- Putin Not Want Peace America Angry Russia Ukrian Peace Agreement Refused Then Strict Action
रूस को अमेरिका ने दिखाई लाल आंखें, शांति समझौते से इनकार तो लगेंगे कड़े प्रतिबंध, पुतिन नहीं चाहते शांति
रूस शांति वार्ता को लेकर गंभीर नहीं है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन स्वंय युद्ध रोकने में रुकावट डाल रहे हैं। इसको लेकर ट्रंप प्रशासन भी रूस पर दबाव बनाने के पक्ष में दिख रहा है।
- Written By: सौरभ शर्मा

रूस- यूक्रेन युद्ध की शांति वार्ता अपडेट्स (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
कैलिफोर्नियां: अमेरिकी सीनेट के 50 सांसदों 25 रिपब्लिकन और 25 डेमोक्रेट ने रूस पर सख्त प्रतिबंध लगाने के लिए एक नया प्रस्ताव पेश किया है। यह प्रतिबंध तब लागू होंगे, अगर रूस ईमानदारी से शांति समझौते के लिए बातचीत करने से इनकार करता है। इस प्रस्ताव को रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम और डेमोक्रेटिक सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल ने पेश किया है। रूस- यूक्रेन युद्ध की शांति वार्ता को लेकर यदि रूस का रूख शांति के लिए लचीला होता नहीं दिखाई देता तो फिर इस पर अमेरिका भी कडे़ प्रतिबंध लगाने के लिए पहले से ही तैयार है। बता दें कि रूस पर और सख्त प्रतिबंध लगाने की तैयारी
इस कानून के तहत उन देशों पर भी टैरिफ (कर) लगाया जाएगा, जो रूस से तेल, गैस, यूरेनियम और अन्य उत्पाद खरीदते हैं। सीनेट नेताओं ने कहा, रूस इस युद्ध का हमलावर है, और पुतिन की आक्रामकता को तुरंत रोका जाना चाहिए।
ट्रंप प्रशासन का रुख
ट्रंप प्रशासन भी रूस पर दबाव बनाने के पक्ष में दिख रहा है। व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जेम्स हेविट ने कहा, रूस शांति वार्ता में गंभीर नहीं है। राष्ट्रपति ट्रंप रूस से निर्यात होने वाले तेल पर द्वितीयक प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सरकार के अधिकारी यह मानते हैं कि व्लादिमीर पुतिन शांति वार्ता में रुकावट डाल रहे हैं। इसी कारण अमेरिका अब रूस पर अतिरिक्त दबाव डालने के लिए नए विकल्पों पर विचार कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: क्या है 56 साल पुरानी मैड मैन थ्योरी? जिसके सहारे ईरान को हराने चले थे ट्रंप, खानी पड़ी मात
पीस टॉक से पहले किले में तब्दील हुआ इस्लामाबाद, दो दिन की छुट्टी का भी ऐलान, कितना तैयार है पाकिस्तान?
सीजफायर की मीटिंग से पहले ट्रंप ने ईरान को धमकाया, बोले- होर्मुज नहीं खोला तो करेंगे और बड़ा हमला
हमारी उंगली अभी भी ट्रिगर पर…सीजफायर के बीच नेतन्याहू की ईरान को बड़ी धमकी, कहा- युद्धविराम अंत नहीं
यूरोपीय देशों का भी रूस पर कड़ा रुख
सोमवार को यूरोपीय देशों के विदेश मंत्रियों ने रूस की आलोचना की। यूरोपीय संघ की शीर्ष राजनयिक काजा कालस ने कहा, पुतिन सिर्फ राजनीतिक खेल खेल रहे हैं, वह वास्तव में शांति नहीं चाहते। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूस ने ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमले कर युद्धविराम का उल्लंघन किया है। उन्होंने अमेरिका से रूस पर और सख्त प्रतिबंध लगाने की मांग की।
रूस की धीमी प्रगति और अंतरराष्ट्रीय दबाव
एक रिपोर्ट के अनुसार, रूस की सेना पिछले चार महीनों से यूक्रेन में कोई बड़ी बढ़त हासिल नहीं कर पाई है। ब्रिटेन ने रूस से किसी भी तरह का संबंध रखने वाले व्यक्तियों के लिए 1 जुलाई से विदेशी प्रभाव पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। इसका उल्लंघन करने वालों को पांच साल तक की जेल हो सकती है।
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं यूक्रेन अपने सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के लिए ब्रिटेन, फ्रांस और अन्य सहयोगी देशों के साथ एक विशेष सैन्य गठबंधन बनाने की तैयारी कर रहा है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटिश, फ्रांसीसी और यूक्रेनी सैन्य नेता जल्द ही बैठक करेंगे ताकि यूक्रेन की सुरक्षा को मजबूत करने की योजना बनाई जा सके।
Putin not want peace america angry russia ukrian peace agreement refused then strict action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘मरून कलर सड़िया’ पर Tanya Mittal ने लगाए ठुमके, देसी अंदाज देख बिहारी फैंस ने भेजा बोराभर प्यार
Apr 09, 2026 | 03:46 PMBCB ने उठाया एक और बड़ा कदम, अध्यक्ष तमीम इकबाल ने पुरुष और महिला क्रिकेटरों की बढ़ाई सैलरी
Apr 09, 2026 | 03:41 PMRanveer Singh की फिल्म ‘धुरंधर’ पर दीपिका पादुकोण की चुप्पी बनी चर्चा, सुजैन बर्नर्ट ने उठाए सवाल
Apr 09, 2026 | 03:39 PMBMC स्कूलों में बच्चों के पास बैठने को बेंच नहीं, और अफसरों के लिए 79 लाख के फर्नीचर? मुंबई में सियासी संग्राम
Apr 09, 2026 | 03:39 PMLPG की किल्लत से मिलेगी राहत! 15,400 टन गैस लेकर वतन लौटा ग्रीन आशा; होर्मुज से कैसे निकला भारतीय जहाज?
Apr 09, 2026 | 03:31 PMRahuri Bypoll: ‘बारामती में नहीं, लेकिन राहुरी में ठोकेंगे ताल’; शरद पवार गुट के शशिकांत शिंदे का चुनावी ऐलान
Apr 09, 2026 | 03:26 PMबॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं मिली फेलोशिप! शोधार्थियों ने वर्धा विश्वविद्यालय पर लगाए गंभीर आरोप
Apr 09, 2026 | 03:24 PMवीडियो गैलरी

ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM














