-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Tanya Mittal Dance On Maroon Color Sadiya Song After Bhojpuri Fans Reaction
‘मरून कलर सड़िया’ पर Tanya Mittal ने लगाए ठुमके, देसी अंदाज देख बिहारी फैंस ने भेजा बोराभर प्यार
- Written By: स्नेहा मौर्या
Tanya Mittal Dance Video: 'बिग बॉस 19' के बाद तान्या मित्तल का भोजपुरी गाने 'मरून कलर सड़िया' पर डांस वीडियो वायरल हो रहा है। उनके स्टेप्स और अंदाज को यूपी-बिहार के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

तान्या मित्तल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Tanya Mittal Maroon Color Sadiya Song Dance: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ खत्म हुए भले ही कुछ समय बीत चुका हो, लेकिन इसके कंटेस्टेंट्स अब भी चर्चा में बने हुए हैं। शो से बाहर आने के बाद जहां कई सितारे इंटरव्यू और पार्टी में व्यस्त नजर आए, वहीं तान्या मित्तल ने अपने फैंस को खुश करने का अलग ही तरीका चुना।
हाल ही में तान्या मित्तल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह भोजपुरी सुपरहिट गाने ‘मरून कलर सड़िया’ पर शानदार डांस करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में उनका देसी अंदाज और साड़ी में किया गया डांस फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
साड़ी पहनकर तान्या मित्तल ने किया जबरदस्त डांस
वीडियो में तान्या मित्तल मरून रंग की साड़ी पहने बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने गाने की बीट्स पर आसान लेकिन आकर्षक डांस स्टेप्स किए, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। खासतौर पर उत्तर प्रदेश और बिहार के दर्शकों ने उनके इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटाया है।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस लगातार इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
भोजपुरी फैंस ने लुटाया जमकर प्यार
तान्या मित्तल के इस वीडियो पर उनके फैंस ने दिल खोलकर तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, “बिहार से आपको बोरा भरकर प्यार भेज रहे हैं।” वहीं दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में पूछा, “क्या अब भोजपुरी इंडस्ट्री में भी कुछ नया देखने को मिलेगा?”
एक अन्य फैन ने लिखा, “तान्या ने तो भोजपुरी गाने पर भी दिल जीत लिया।” इन प्रतिक्रियाओं से साफ है कि तान्या की लोकप्रियता सिर्फ हिंदी दर्शकों तक सीमित नहीं है, बल्कि भोजपुरी दर्शकों के बीच भी तेजी से बढ़ रही है।
‘बिग बॉस 19’ में ऐसा रहा तान्या का सफर
‘बिग बॉस 19’ के दौरान तान्या मित्तल अक्सर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहीं। कई कंटेस्टेंट्स ने उन्हें शो के दौरान ‘नकली’ तक कह दिया था, जबकि वीकेंड एपिसोड में आए मेहमानों ने भी कई बार उनकी आलोचना की।
हालांकि, शुरुआती विवादों के बावजूद तान्या ने धीरे-धीरे अपने व्यवहार और रिश्तों से घरवालों और दर्शकों का दिल जीत लिया। मजबूत दोस्ती और बेहतर गेम प्लान की बदौलत उन्होंने शो में टॉप 4 तक का सफर तय किया और तीसरे रनर-अप के रूप में अपनी जगह बनाई।
ये भी पढ़ें- Ranveer Singh की फिल्म ‘धुरंधर’ पर दीपिका पादुकोण की चुप्पी बनी चर्चा, सुजैन बर्नर्ट ने उठाए सवाल
जल्द टीवी शो में भी आएंगी नजर
भले ही तान्या ‘बिग बॉस 19’ की ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाईं, लेकिन शो के दौरान उनका एक बड़ा सपना जरूर पूरा हुआ। मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर ने उन्हें अपने आगामी टीवी शो में काम करने का मौका दिया है। अब फैंस बेसब्री से उस पल का इंतजार कर रहे हैं, जब तान्या मित्तल छोटे पर्दे पर अपने अभिनय का जलवा दिखाती नजर आएंगी।
Tanya mittal dance on maroon color sadiya song after bhojpuri fans reaction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NHM के 15,010 से अधिक संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी सरकार, महंगाई और यात्रा भत्ता देने का भी निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:22 AMDigital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMLock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Jul 02, 2026 | 10:11 AMराज ठाकरे का बड़ा हमला: ‘देह बेचोगे तो ग्राहक मिलेंगे ही’, UBT बागियों और बीजेपी दोनों पर साधा निशाना
Jul 02, 2026 | 09:59 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













