Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं तिमोर-लेस्ते, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण के तहत शनिवार सुबह दक्षिण-पूर्व एशियाई देश तिमोर-लेस्ते पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने न्यूजीलैंड और फिजी की यात्रा की थी। मुर्मू तिमोर-लेस्ते की यात्रा करने वाली पहली भारतीय राष्ट्रपति हैं।

  • Written By: साक्षी सिंह
Updated On: Aug 10, 2024 | 12:17 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोसे रामोस होर्ता

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण के तहत शनिवार सुबह दक्षिण-पूर्व एशियाई देश तिमोर-लेस्ते पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने न्यूजीलैंड और फिजी की यात्रा की थी। मुर्मू तिमोर-लेस्ते की यात्रा करने वाली पहली भारतीय राष्ट्रपति हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली से दिली के संबंधों को और आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारत से तिमोर-लेस्ते की पहली राष्ट्राध्यक्ष स्तर की यात्रा के तहत दिली पहुंचीं।

तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोसे रामोस होर्ता ने हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति मुर्मू का गर्मजोशी से स्वागत किया। दक्षिण-पूर्व एशियाई देश की यात्रा के दौरान मुर्मू अपने समकक्ष होर्ता के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगी। वह तिमोर-लेस्ते के प्रधानमंत्री जानाना गुसमाओ से भी मुलाकात करेंगी।

ये भी पढ़ें:-रूस को अब यूक्रेन से खतरा, अमेरिका की सैन्य सहायता से यूक्रेनी सेना देंगे पुतिन के लड़ाकों को पटखनी

सम्बंधित ख़बरें

निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति को सौंपी बजट की कॉपी, सोना-चांदी धड़ाम, शेयर बाजार भी लाल निशान में खुला

महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर राजघाट पहुंचे राष्ट्रपति और PM मोदी, श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन

Budget Session: राष्ट्रपति के अभिभाषण में जी राम जी कानून की चर्चा पर हंगामा, मुर्मू ने क्या कुछ कहा?

बजट सत्र 2026: राष्ट्रपति के अभिभाषण से आज होगा शंखनाद, ‘विकसित भारत’ कानून पर सरकार-विपक्ष में रार

विदेश मंत्रालय के अनुसार, तिमोर-लेस्ते में मुर्मू भारतीयों और ‘फ्रेंड्स ऑफ इंडिया’ द्वारा आय़ोजित एक सामुदायिक भोज में शिरकत करेंगी। मुर्मू की यात्रा से पहले विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार ने नयी दिल्ली में संवाददाताओं को बताया था कि भारत जल्द दिली में एक दूतावास स्थापित करेगा। उन्होंने बताया था कि तिमोर-लेस्ते ने भी नयी दिल्ली में अपना दूतावास खोलने की इच्छा जाहिर की है।

President Droupadi Murmu held bilateral meeting with President Jose Ramos-Horta of Timor-Leste. Underlining the strong connect between the two democratic nations, both leaders discussed opportunities for enhancing the bilateral cooperation. pic.twitter.com/JHI57FYeDR — President of India (@rashtrapatibhvn) August 10, 2024

मुर्मू की यह यात्रा तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति होर्ता के भारत दौरे से लगभग सात महीने बाद हो रही है।होर्ता ने इस साल जनवरी में वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात की थी। इससे पहले, राष्ट्रपति मुर्मू न्यूजीलैंड की यात्रा पर गई थीं, जहां उन्होंने गवर्नर जनरल डेम सिंडी किरो, प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन और उप प्रधानमंत्री विंस्टन पीटर्स के साथ द्विपक्षीय साझेदारी को और बढ़ाने के उपायों पर व्यापक चर्चा की थी।

राष्ट्रपति मुर्मू ने फिजी के अपने समकक्ष विलियामे मैवलीली काटोनिवेरे के निमंत्रण पर इस द्विपीय देश की यात्रा भी की थी। यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की फिजी की पहली यात्रा थी। काटोनिवेरे और मुर्मू ने द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने के उपायों पर चर्चा की थी। (एजेंसी)

ये भी पढ़ें:-डोनाल्ड ट्रंप के प्लेन का बदला गया रूट, जा रहे थे मोंटाना अचानक आई खराबी

President draupadi murmu visit timor leste to strengthen bilateral relations

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 10, 2024 | 12:15 PM

Topics:  

  • Draupadi Murmu

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.