- Hindi News »
- World »
- Pope Francis Condition Critical Symptoms Of Kidney Failure
Pope Health : पोप की हालत अब भी गंभीर, किडनी फेल होने के लक्षणों के बाद प्रार्थनाओं का दौर जारी, कौन होगा वारिस
पोप फ्रांसिस की हालत गंभीर बनी हुई है। कैथलिक चर्च के हेडक्वॉर्टर वेटिकन के मुताबिक पोप की ब्लड टेस्ट रिपोर्ट में किडनी फेल होने के लक्षण दिख रहे हैं।
- Written By: राहुल गोस्वामी

Pope Francis Journey: केमिकल टेक्नीशियन से लेकर शिक्षक तक...कैथोलिक नेता के पोप बनने की कहानी
रोम : जहां एक तरफ पोप फ्रांसिस की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। वहीं इस बाबत कैथलिक चर्च के हेडक्वॉर्टर वेटिकन के मुताबिक पोप की ब्लड टेस्ट रिपोर्ट में किडनी फेल होने के लक्षण दिख रहे हैं। साथ ही प्लेटलेट्स की कमी का भी पता चल रहा है। वहीं फ्रांसिस के स्वास्थ्य की स्थिति ने इस तरह की अटकलों को फिर से जन्म दे दिया है कि अगर वह अचेत हो गए या किसी अन्य तरह से अक्षम हो गए तो क्या होगा और क्या वह पद से इस्तीफा दे देंगे?
इस बाबत वेटिकन प्रेस ऑफिस ने कहा कि, पोप को बीते शनिवार रात से अस्थमा का कोई अटैक नहीं आया है, लेकिन अभी भी ऑक्सीजन का हाई फ्लो दिया जा रहा है। बता दें कि, पोप फ्रांसिस 10 दिन से रोम के जेमेली अस्पताल में भर्ती हैं। वह फेफड़े के जटिल संक्रमण से पीड़ित हैं जिसके कारण उनके गुर्दे में खराबी के शुरुआती चरण के लक्षण दिखने लगे हैं।
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
19 साल पहले हुई थी मौत, आज भी कब्र पर होता है चमत्कार, वो लड़का जिसे मिलने वाला है संत का दर्जा
पिता की मौत ने बदला था मदर टेरेसा का सपना, सब कुछ छोड़कर बन गई एक आम लड़की से संत
गैस स्टेशन पर धमाके से दहला रोम, 29 घायल, दहशत से भागने लगे लोग- VIDEO
पोप फ्रांसिस के करीबी माने जाते थे नए पोप रॉबर्ट, जानिए पोप लियो XIV के बारे में सबकुछ
हालांकि वेटिकन के बयान में यह स्पष्ट नहीं है कि फ्रांसिस सोकर उठे हैं या नहीं। बयान में कहा गया है, ‘‘रात अच्छे से गुजरी, पोप ने अच्छी नींद ली और वह आराम कर रहे हैं।” बीते रविवार देर रात चिकित्सकों ने बताया कि खून की जांच से पता चला है कि गुर्दे में खराबी के शुरुआती लक्षण दिख रहे हैं, लेकिन फिर भी स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि फ्रांसिस की हालत नाजुक बनी हुई है, लेकिन शनिवार से उन्हें सांस लेने में कोई दिक्कत नहीं हुई है। उन्हें ऑक्सीजन दी जा रही थी और रविवार को उन्होंने लोगों से बात भी की तथा उन्होंने प्रार्थना सभा में भाग लिया।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
वहीं चिकित्सकों ने कहा कि फ्रांसिस की बढ़ती उम्र, स्थिति की गंभीरता और पहले से फेफड़े के रोग से पीड़ित होने के कारण उनके स्वास्थ्य की स्थिति खतरनाक बनी हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि फ्रांसिस के सामने मुख्य खतरा ‘सेप्सिस’ है, जो रक्त का एक गंभीर संक्रमण है। वेटिकन द्वारा उपलब्ध कराई गई अब तक की चिकित्सा जानकारी में ‘सेप्सिस’ की शुरुआत का कोई जिक्र नहीं किया गया है।
जानकारी दें कि, इससे पहले, 2021 में वह रोम के इसी जेमेली अस्पताल में 10 दिन तक भर्ती थे, जब उनके मलाशय का 33 सेंटीमीटर हिस्सा निकाला गया था। न्यूयॉर्क में धार्मिक नेता कार्डिनल टिमोथी डोलन ने कहा कि ईसाई धर्म के कैथोलिक संप्रदाय के लोग पोप फ्रांसिस की नाजुक हालत के बीच एकजुट हैं। हालांकि रोम में धार्मिक गुरु सार्वजनिक रूप से ऐसा कहने से बचते दिखे।
डोलन ने सेंट पैट्रिक कैथेड्रल के मंच से अपने संबोधन में कहा, ‘‘हमारे पवित्र ‘फादर’ पोप फ्रांसिस का स्वास्थ्य बेहद नाजुक है और शायद वह मृत्यु शैय्या के करीब हैं।” हालांकि बाद में उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें उम्मीद है और वह प्रार्थना करते हैं कि फ्रांसिस जल्द ‘‘ठीक हो जाएं।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Pope francis condition critical symptoms of kidney failure
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP News: सीट से गायब रहे तो कट जाएगी सैलरी! इन सरकारी विभागों में लागू होगा नया ‘केंद्रीय सर्वर अटेंडेंस नियम’
May 18, 2026 | 09:07 PMलाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
May 18, 2026 | 08:58 PMरॉन्ग साइड ड्राइविंग ने उजाड़ दिए परिवार, बारातियों से भरे टेंपो और कंटेनर में भीषण भिड़ंत, 13 की मौत
May 18, 2026 | 08:53 PMक्रिकेट जगत में शोक की लहरस, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
May 18, 2026 | 08:46 PMJackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
May 18, 2026 | 08:38 PMट्विशा शर्मा की मौत के पहले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, समर्थ के अलावा दिखे दो और लोग- देखें VIDEO
May 18, 2026 | 08:32 PMExplainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














