-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Polio Virus Is After Pakistan Making People Disabled So Many Cases Are Coming Every Year
पाकिस्तान के पीछे पड़ा ये खतरनाक वायरस, लोगों को बना रहा अपाहिज; हर साल आ रहे इतने मामले
- Written By: अमन उपाध्याय
Polio in Pakistan: पोलियो हर साल सैकड़ों लोगों को अपाहिज बना रहा है। हाल ही में पाकिस्तान में इस संक्रमण के दो नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे देश में चिंता बढ़ गई है।

पाकिस्तान में पोलियो के दो नए मामले, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में पोलियो वायरस के नए मामले सामने आए हैं, जिससे देश के इस बीमारी को खत्म करने के प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सिंध और पंजाब प्रांतों में पोलियो संक्रमण के एक-एक नए मामले दर्ज किए गए हैं।
वहीं, भारत ने पोलियो पर पूरी तरह से विजय प्राप्त कर ली है और इसे जड़ से समाप्त कर दिया है। यह वही वायरस है, जिसे भारत ने दशकों पहले अपने यहां फैलने से रोक दिया था, लेकिन अब यह पाकिस्तान में लोगों को शारीरिक रूप से अपंग बना रहा है।
पाकिस्तान में पोलियो के नए मामले
रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में पोलियो संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। सिंध के कंबर जिले और पंजाब के मंडी बहाउद्दीन जिले में मिले इन मामलों के बाद देश में इस वर्ष कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर पाँच हो गई है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) की पोलियो उन्मूलन क्षेत्रीय प्रयोगशाला के अनुसार, सिंध में यह तीसरा मामला है, जबकि पंजाब में इस साल पहली बार पोलियो संक्रमण की पुष्टि हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
Nepal ID Card: नेपाल की बड़ी मांग, भारत आने-जाने के लिए नेपालियों को NID कार्ड से मिले भारी छूट
रूस में तैनात होंगे 30,000 उत्तर कोरियाई सैनिक, जेलेंस्की के दावे से दुनिया में मची खलबली
US Iran War: 13 दिन बाद अमेरिका ने रोका ईरान पर हमला, ट्रंप के खिलाफ जाकर जेडी वेंस ने रुकवाई जंग
महाराष्ट्र में 15 से ज्यादा कॉस्मेटिक उत्पादों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, पारा-सीसा मिलने के बाद बिक्री पर रोक
विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
पिछले साल आए कुल इतने मामले
पिछले साल पाकिस्तान में पोलियो के कुल 74 मामले दर्ज किए गए थे। इनमें से 27 मामले बलूचिस्तान, 22 खैबर पख्तूनख्वा, 23 सिंध, और पंजाब व इस्लामाबाद से एक-एक मामला सामने आया था। पोलियो एक गंभीर बीमारी है, जो लकवा पैदा कर सकती है और इसका कोई इलाज नहीं है। इससे बचाव का एकमात्र तरीका बच्चों को कई खुराकों में मौखिक पोलियो रोधी टीका देना और पांच साल से कम उम्र के सभी बच्चों का नियमित टीकाकरण सुनिश्चित करना है।
सरकार चला रही व्यापक टीकाकरण अभियान
पाकिस्तान सरकार पोलियो उन्मूलन के लिए वर्षभर कई बार व्यापक टीकाकरण अभियान चलाती है, जिसमें स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाते हैं। इसके अलावा, विस्तारित टीकाकरण कार्यक्रम (ईपीआई) के तहत स्वास्थ्य केंद्रों पर बच्चों को 12 अन्य गंभीर बीमारियों के खिलाफ निःशुल्क टीके भी लगाए जाते हैं।
नहीं लगवा रहे लोग टीका
रिपोर्ट के मुताबिक, क्वेटा प्रशासन ने 2 फरवरी को पांच ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने अपने बच्चों को पोलियो का टीका लगवाने से इनकार कर दिया था। जिला प्रशासन के अनुसार, कई बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद कुछ माता-पिता अपने बच्चों को पोलियो की खुराक नहीं दिलवाते, जिससे देश से इस बीमारी का उन्मूलन करना एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।
Polio virus is after pakistan making people disabled so many cases are coming every year
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
डिंडौरी में पंचायत का फरमान: 85 हजार वसूले और कर दिया सामाजिक बहिष्कार, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
Jul 26, 2026 | 12:38 PMNepal ID Card: नेपाल की बड़ी मांग, भारत आने-जाने के लिए नेपालियों को NID कार्ड से मिले भारी छूट
Jul 26, 2026 | 12:34 PMनेपाल में ₹200 और ₹500 के भारतीय नोटों को मिली मंजूरी, NRB ने तय की 25,000 रुपये की सीमा, जानें कौन से नोट बैन
Jul 26, 2026 | 12:23 PMयोगी सरकार की बड़ी उपलब्धि: UNESCO की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ, बना देश का 45वां विश्व धरोहर स्थल
Jul 26, 2026 | 12:22 PMमुंबई के विकास को मिलेगी रफ्तार, बीएमसी जुटाएगी 9,500 करोड़ रुपए का बॉन्ड; देश का सबसे बड़ा नगर निगम बॉन्ड
Jul 26, 2026 | 12:22 PMग्राम विकास मंत्री की कार्यप्रणाली पर हाईकोर्ट सख्त: 1 साल से लंबित अपील पर 3 सप्ताह में फैसला लेने का आदेश!
Jul 26, 2026 | 12:22 PMगोविंदा का कपूर खानदान की बेटी पर आया था दिल? शगुफ्ता अली ने खोले ‘हीरो नंबर 1’ के अनसुने राज
Jul 26, 2026 | 12:21 PMवीडियो गैलरी

5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM













