-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Naseem Shah Maryam Nawaz Tweet Controversy Pcb Action Show Cause Notice Central Contract Violation
बुरे फंसे नसीम शाह, मरियम नवाज पर विवादित टिप्पणी के बाद PCB का बड़ा एक्शन, लगाया 2 करोड़ का जुर्माना
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Naseem Shah: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने मरियम नवाज पर विवादित ट्वीट किया, जिसके बाद मामला गरमा गया। अब पीसीबी ने इस पर सख्त कदम उठाते हुए उन्हें बड़ी सजा दे दी है।

नसीम शाह और मरियम नवाज (फोटो- सोशल मीडिया)
Naseem Shah’s Controversial Post: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और तेज गेंदबाज नसीम शाह के बीच चल रहा विवाद अब बड़े फैसले के साथ खत्म हो गया है। अनुशासनहीनता और केंद्रीय अनुबंध के उल्लंघन के मामले में बोर्ड ने 21 वर्षीय खिलाड़ी पर भारी जुर्माना लगाया है, जिससे क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है।
विवादित बयान से मचा बवाल
पूरा मामला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए पीएसएल के उद्घाटन मैच से जुड़ा है। इस मैच में पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थीं। कार्यक्रम के दौरान उनका परिचय सभी फ्रेंचाइजी और खिलाड़ियों से कराया गया। इसी दौरान नसीम शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टिप्पणी करते हुए लिखा, “उन्हें लॉर्ड्स की रानी की तरह क्यों ट्रीट किया जा रहा है?” इस पोस्ट के सामने आते ही विवाद बढ़ गया। हालांकि, बढ़ते बवाल के बीच नसीम शाह ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी और सफाई दी कि उनका अकाउंट हैक हो गया था।
पीसीबी का सख्त रुख
नसीम शाह की सफाई के बावजूद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसे गंभीर मामला माना। बोर्ड ने इसे अपनी मीडिया पॉलिसी और आचार संहिता का उल्लंघन करार दिया। इसके बाद उन्हें अनुशासन समिति के सामने पेश होना पड़ा। लाहौर में हुई सुनवाई के दौरान नसीम शाह ने बिना शर्त माफी मांगी, लेकिन बोर्ड ने इस मामले में नरमी नहीं दिखाई और उन पर 2 करोड़ पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना ठोक दिया। साथ ही, उनके सोशल मीडिया सलाहकार को भी हटाया गया, जिसे बाद में ब्लैकलिस्ट कर दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
Women’s T20 World Cup: राधा यादव ने बरपाया कहर, धारदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश को 136 पर समेटा
झारखंड प्रीमियर लीग: छोटा नागपुर रॉयल्स बनी चैंपियन, फाइनल मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स को 7 विकेट से हराया
केंद्रीय अनुबंध का उल्लंघन
पीसीबी के अनुसार, नसीम शाह ने अपने केंद्रीय अनुबंध की कई शर्तों का उल्लंघन किया है। बोर्ड ने साफ किया कि खिलाड़ियों को सार्वजनिक मंच पर इस तरह की टिप्पणियों से बचना चाहिए, खासकर जब मामला राजनीतिक हस्तियों से जुड़ा हो।
मुश्किल समय में बढ़ा विवाद
यह पूरा विवाद ऐसे समय सामने आया है, जब पाकिस्तान में क्रिकेट का माहौल पहले से ही चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। क्षेत्रीय तनाव और बढ़ती आर्थिक परेशानियों के कारण पीएसएल के मौजूदा सीजन पर भी असर पड़ा है। सुरक्षा और अन्य कारणों के चलते टूर्नामेंट को सीमित स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है और कई मुकाबले बिना दर्शकों के खेले जा रहे हैं। ऐसे माहौल में एक सीनियर खिलाड़ी की विवादित टिप्पणी ने हालात को और संवेदनशील बना दिया।
ये भी पढ़ें: गेम चेंजर बनने आए थे सरफराज खान, जडेजा ने पहली ही गेंद पर कर दिया काम-तमाम, चेन्नई के उड़े होश
इस घटना के बाद यह साफ हो गया है कि क्रिकेट बोर्ड अपने नियमों को लेकर सख्त है। खिलाड़ियों को मैदान के बाहर भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। नसीम शाह का यह मामला आने वाले समय में अन्य खिलाड़ियों के लिए भी एक बड़ी सीख साबित हो सकता है।
Naseem shah maryam nawaz tweet controversy pcb action show cause notice central contract violation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कचरा कंपनियों की खुली पोल, जांच रिपोर्ट आई! नागपुर मनपा के एजी एनवायरो और BVG इंडिया पर गिरेगी कार्रवाई की गाज
Jul 02, 2026 | 01:31 PMउज्जैन: बारिश से बढ़ा शिप्रा नदी का जलस्तर, रामघाट पर SDRF ने किया तीन श्रद्धालुओं का सफल रेस्क्यू
Jul 02, 2026 | 01:29 PMमुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी; अंधेरी और जोगेश्वरी में गाड़ियां पर गिरे विशाल पेड़
Jul 02, 2026 | 01:24 PMभोपाल: मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘मीडिया पर दबाव बनाकर नहीं चलेगी राजनीति’
Jul 02, 2026 | 01:14 PMKids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
Jul 02, 2026 | 01:09 PMअकोला में OBC समाज की ललकार: 50% आरक्षण की सीमा हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर तीव्र धरना
Jul 02, 2026 | 12:59 PMराम के नाम पर पाप करने वालों को न राजदंड से राहत मिलेगी, न धर्मदंड से; चंदा विवाद पर बोले सुधांशु त्रिवेदी
Jul 02, 2026 | 12:57 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














