Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PM मोदी आज पहुंचे नाइजीरिया, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत, भारतीय समुदाय को करेंगे संबोधित, ऐसा है कार्यक्रम

धानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण के तहत रविवार को नाइजीरिया पहुंचे। वहीं वे नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू के निमंत्रण पर यहां पहुंचे हैं।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Nov 17, 2024 | 01:17 PM

PM मोदी आज पहुंचे नाइजीरिया

Follow Us
Close
Follow Us:

अबुजा: जहां अब से कुछ देर पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण के तहत रविवार को नाइजीरिया पहुंचे। वहीं वे नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू के निमंत्रण पर यहां पहुंचे हैं। वह इसके बाद ब्राजील और गुयाना भी जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री भारत और नाइजीरिया के बीच रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करने के लिए वार्ता करेंगे और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए आगे के अवसरों पर चर्चा करेंगे। PM मोदी नाइजीरिया में भारतीय समुदाय की एक सभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री आज यानी 17 नवंबर तक नाइजीरिया की यात्रा पर रहेंगे। यह 17 वर्षों में भारत के किसी प्रधानमंत्री की पहली नाइजीरिया यात्रा है।

PM मोदी पर खबर के लिए यहां क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

महीनों की तकरार के बाद…भारत के साथ ट्रेड डील पर कैसे मानें डोनाल्ड ट्रंप? जानें इनसाइड स्टोरी

‘वॉशिंगटन में मोगैम्बो खुश है’, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कांग्रेस का हमला, मोदी-ट्रंप पर बड़ा दावा

ऐसा लगता है मानो PM मोदी ने हार मान ली…ट्रंप ने किया टैरिफ कटौती का ऐलान तो कांग्रेस ने कसा तंज

पीएम मोदी और ट्रंप के बीच बातचीत, भारतीय सामान पर टैरिफ 25% से घटा, क्या भारत नहीं खरीदेगा रूस से तेल?

#WATCH | A unique welcome in Abuja, Nigeria – PM presented with the ‘Key to the City’ of Abuja. The key symbolises the trust and honour bestowed on PM by the people of Nigeria. PM was thanked by the Marathi community in Nigeria for according classical language status to Marathi.… pic.twitter.com/k4Kr7zDKz7 — ANI (@ANI) November 17, 2024

PM मोदी आज जैसे ही अबुजा पहुंचे, वहां मौजूद भारतीय प्रवासियों ने उनका ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने मोदी-मोदी के नारे भी लगाए। साथ ही लड़कियों ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए। इसके साथ ही आज PM मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। पारंपरिक परिधान पहने भारतीय समुदाय के लोगों ने हाथों में तिरंगा थाम रखा था। इस दौरान कुछ लोगों ने PM मोदी का खुशी से ऑटोग्राफ भी लिया।

महाराष्ट्र चुनावों की खबर के लिए यहां क्लिक करें

इस बाबत विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी अबुजा पहुंच गए हैं। मंत्री न्येसोम एजेनवो वाइक ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को अबुजा शहर की ‘कुंजी’ भेंट की। यह ‘कुंजी’ प्रधानमंत्री पर नाइजीरिया के लोगों के विश्वास और उनके प्रति सम्मान को प्रदर्शित करती है।”

PM Modi tweets, “Heartwarming to see the Indian community in Nigeria extending such a warm and vibrant welcome” (Pic source – PM Modi’s twitter handle) pic.twitter.com/7xwhrSAgHw — ANI (@ANI) November 16, 2024

इसके साथ ही विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री के स्वागत की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। प्रधानमंत्री मोदी ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति टीनुबू द्वारा ‘X’ पर किए गए एक पोस्ट का जवाब दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि वह भारतीय प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

इस बाबत राष्ट्रपति टीनुबू ने ‘X’पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हमारी द्विपक्षीय चर्चाओं का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी का विस्तार करना तथा महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना है। प्रधानमंत्री मोदी नाइजीरिया में आपका स्वागत है।”

इधर नाइजीरियाई राष्ट्रपति के पोस्ट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ‘X’ पर कहा, ‘‘धन्यवाद, राष्ट्रपति टीनुबू। कुछ समय पहले ही नाइजीरिया पहुंचा हूं। गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभारी हूं। मेरी कामना है कि यह यात्रा हमारे देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाए।” वहीं PM मोदी ने कहा, ‘‘नाइजीरिया में भारतीय समुदाय के इतने गर्मजोशी भरे स्वागत से बहुत खुशी हुई।” एक उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘नाइजीरिया में मराठी भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने पर मराठी समुदाय ने खुशी जताई है। यह वाकई सराहनीय है कि वे अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े हुए हैं।” (एजेंसी इनपुट के साथ)

 

Pm narendra modi reached nigeria today will address the indian community

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 17, 2024 | 09:04 AM

Topics:  

  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.