- Hindi News »
- World »
- Pm Narendra Modi Muhammad Yunus To Hold Talks Today At Bimstec Conference 2025
साथ में डिनर, अब मतभेद दूर करने की बारी; BIMSTEC Summit में आज यूनुस से वार्ता करेंगे PM मोदी
गुरुवार को पहले ही डिनर के दौरान मोहम्मद यूनुस और पीएम मोदी साथ बैठे देखे गए थे। जो सिटिंग अरेंजमेंट रखा गया था, उससे भी अटकलें लगने लगी थीं कि यूनुस और पीएम मोदी की मुलाकात होने वाली है।
- Written By: मनोज आर्या

नरेंद्र मोदी और मोहम्मद यूनुस
बैंकॉक: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस की आज शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात होने वाली है। थाईलैंड में ही यह मुलाकात होनी है जहां पर Bimstec Summit 2025 चल रहा है। अब यहां पर बड़ी बात यह है कि मोहम्मद यूनुस खुद पीएम मोदी से मिलना चाहते थे, वे तल्ख होते रिश्तों के बीच भारत से बातचीत चाहते थे। अब वो मुलाकात होने जा रही है, बातचीत का एंजेडा भी सेट माना जा रहा है।
जानकारी के लिए बता दें कि ढाका की तरफ से ही मांग की गई थी कि भारत के साथ मीटिंग हो। चीफ एडवाइजर Khalilur Rahman ने कहा था कि हमने औपचारिक तौर पर एक मीटिंग की मांग की थी। हम इसे लेकर काफी उम्मीद लगाए बैठे हैं, पूरी संभावना है कि यह बैठक हो जाएगी। वैसे गुरुवार को पहले ही डिनर के दौरान मोहम्मद यूनुस और पीएम मोदी साथ बैठे देखे गए थे। जो सिटिंग अरेंजमेंट रखा गया था, उससे भी अटकलें लगने लगी थीं कि यूनुस और पीएम मोदी की मुलाकात होने वाली है।
पीएम मोदी का दो दिवसीय थाईलैंड दौरा
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार, 3 मार्च से 2 दिन के थाईलैंड दौरे पर हैं। यहां पर उन्होंने थाईलैंड की पीएम पाइतोंग्तार्न शिनवात्रा के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। सबसे पहले पीएम मोदी ने 28 मार्च को भूकंप में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने भारत और थाईलैंड के धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि सदियों पुराने संबंध हमारी गहरी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कड़ियों से जुड़े हैं। बौद्ध धर्म के प्रसार ने हमारे लोगों को जोड़ा है। रामायण की कहानियां थाई लोगों के जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं।
सम्बंधित ख़बरें
छत्तीसगढ़ में वेदांता प्लांट में विस्फोट, हादसे में 9 की मौत; केंद्र सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री? ममता बनर्जी ने क्यों मांगा पीएम मोदी का इस्तीफा? बंगाल के मैदान में छिड़ी नई जंग
नारी शक्ति का नया इतिहास! पीएम मोदी ने ‘वंदन सम्मेलन’ में किया बड़ा ऐलान, क्या अब बदल जाएगी देश की राजनीति?
16, 17, 18 अप्रैल….भारत एक बड़ा फैसला लेने जा रहा, विज्ञान भवन में PM मोदी ने किया ऐलान
विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
भारतीय समुदाय के लोगों से मिले पीएम मोदी
इससे पहले थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक पहुंचकर पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। इसके बाद थाई रामायण का मंचन देखा। यहां रामायण को रामाकेन कहा जाता है। इसके बाद PM मोदी ने थाईलैंड की पीएम पाइतोंग्तार्न शिनवात्रा (38) से द्विपक्षीय मुलाकात की। वे दुनिया की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री हैं। इस दौरान दोनों देशों के अधिकारियों ने व्यापारिक संबंधों पर चर्चा की।
Pm narendra modi muhammad yunus to hold talks today at bimstec conference 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
Apr 15, 2026 | 12:05 AMहार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
Apr 14, 2026 | 11:30 PMट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
Apr 14, 2026 | 11:22 PMCucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Apr 14, 2026 | 10:55 PM‘बहुत ज्यादा शोर…’, स्ट्राइक रेट के सवाल पर फिर भड़के बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा गुस्सा
Apr 14, 2026 | 10:52 PMमेट्रो में रील बनाना पड़ा भारी, ‘दादी’ की फटकार का वीडियो हुआ वायरल; लोगों ने किया दादी का समर्थन
Apr 14, 2026 | 10:34 PMपहले दिखा आयुष म्हात्रे का तूफान, वैभव अरोड़ा को जड़े 3 चौके, फिर उसी ओवर में गेंदबाज ने किया खेल खत्म
Apr 14, 2026 | 10:15 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM














