-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Pm Modi Watched Ramayana In Thailand And Received It As A Gift From World Tipitaka
थाईलैंड में PM मोदी ने देखी रामायण, भेंट में मिली ‘The World Tipitaka’; जानें क्या है इसके पीछे की वजह
- Written By: अमन उपाध्याय
BIMSTEC Summit News: थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैंटोंगटॉर्न शिनावात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रतिष्ठित बौद्ध धर्मग्रंथ "The World Tipitaka-Sajjhaya Phonetic Edition" उपहार स्वरूप भेंट किया।

थाईलैंड में PM मोदी को मिली विश्व त्रिपिटक, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
बैंकॉक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैंटोंगटॉर्न शिनावात्रा के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की। इस अवसर पर उन्होंने थाई कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भव्य और अद्भुत “रामायण” नाट्य मंचन का आनंद भी लिया। गौरतलब है कि पीएम मोदी बृहस्पतिवार को बिम्सटेक (बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल) के छठे शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय दौरे पर थाईलैंड पहुंचे।
वहां पहुंचने पर उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया। इसके बाद उन्होंने थाईलैंड की प्रसिद्ध रामायण कथा “रामकियेन” की शानदार प्रस्तुति भी देखी।
क्या है “The World Tipitaka”
थाईलैंड की प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी को “The World Tipitaka-Sajjhaya Phonetic Edition” भेंट किया, जिसे हिंदी में “विश्व टिपिटका: सज्जया ध्वन्यात्मक संस्करण” कहा जाता है। संस्कृत में इसे त्रिपिटक के नाम से जाना जाता है। यह ग्रंथ भगवान बुद्ध की शिक्षाओं का एक प्रतिष्ठित संकलन है, जिसमें कुल 108 खंड शामिल हैं, और इसे बौद्ध धर्म के प्रमुख ग्रंथों में गिना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
इराक में अमेरिकी सैन्य बेस पर ताबड़तोड़ हमला, कई धमाकों से कांपा इरबिल; पूरे खाड़ी क्षेत्र में बढ़ी टेंशन
यूक्रेन के ड्रोन अटैक से दहला रूस! सेंट पीटर्सबर्ग में मची भारी तबाही; 50 उड़ानें ठप
California Diwali Holiday: कैलिफोर्निया कोर्ट का फैसला! नहीं मिलेगी दिवाली की सरकारी छुट्टी, कानून हुआ निरस्त
नस्लवाद का आरोप खारिज कर बोले Elon Musk- मेरी पार्टनर आधी भारतीय हैं, बताया बेटे का नाम
प्रधानमंत्री मोदी को उपहार स्वरूप दिया गया यह संस्करण पाली और थाई लिपियों में लिखा गया है। इसे अत्यंत सावधानीपूर्वक तैयार किया गया है, जिसमें नौ मिलियन से अधिक अक्षरों का सटीक उच्चारण दर्ज है। इस विशेष संस्करण को थाई सरकार ने 2016 में राजा भूमिबोल अदुल्यादेज (राम IX) और रानी सिरीकिट के 70 वर्षों के शासनकाल के उपलक्ष्य में विश्व टिपिटका परियोजना के तहत प्रकाशित किया था।
पीएम मोदी को त्रिपिटक भेंट किया जाना, भारत के आध्यात्मिक नेतृत्व और बौद्ध देशों के साथ उसके गहरे ऐतिहासिक संबंधों का प्रतीक है।
A very special gesture! I am grateful to Prime Minister Paetongtarn Shinawatra for giving me a copy of the Tipitaka in Pali. Pali is indeed a beautiful language, carrying within it the essence of Lord Buddha’s teachings. As you are all aware, our Government had conferred the… pic.twitter.com/FDTx4yfmDd — Narendra Modi (@narendramodi) April 3, 2025
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि थाईलैंड की प्रधानमंत्री ने बैंकॉक के गवर्नमेंट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गरिमामय स्वागत किया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। दोनों नेताओं के बीच भारत-थाईलैंड साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए विस्तृत चर्चा होगी।
A special ceremonial welcome with Guard of Honour. PM @ingshin of Thailand warmly received PM @narendramodi at the Government House in Bangkok today. The two leaders will have wide-ranging discussions for charting the way for future 🇮🇳-🇹🇭 partnership. pic.twitter.com/7djPawNDMo — Randhir Jaiswal (@MEAIndia) April 3, 2025
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट कर जानकारी दी कि बैंकॉक पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने रामकियेन की प्रस्तुति देखी, जो भारत और थाईलैंड के गहरे सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों को दर्शाती है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पोस्ट में इस अनुभव को “अद्वितीय सांस्कृतिक जुड़ाव” करार दिया। उन्होंने कहा कि थाईलैंड की रामायण, रामकियेन की शानदार प्रस्तुति देखना एक विशेष अनुभव था, जो दोनों देशों की साझा सांस्कृतिक विरासत को खूबसूरती से प्रदर्शित करता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि रामायण एशिया के विभिन्न हिस्सों में लोगों और परंपराओं को जोड़ने का कार्य करती है।
Pm modi watched ramayana in thailand and received it as a gift from world tipitaka
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में TJSB बैंक से 38 करोड़ की ठगी, बाफना ज्वैलर्स के निदेशक नीलेश बाफना की जमानत याचिका खारिज
Jul 24, 2026 | 02:37 PMGadchiroli News: गड़चिरोली में धान की बुआई अंतिम चरण में, किसानों की नजर अब मानसून पर
Jul 24, 2026 | 02:35 PMइराक में अमेरिकी सैन्य बेस पर ताबड़तोड़ हमला, कई धमाकों से कांपा इरबिल; पूरे खाड़ी क्षेत्र में बढ़ी टेंशन
Jul 24, 2026 | 02:34 PMप्यार पर किया भरोसा, गंवाई 31 करोड़ पाउंड की दौलत; जानिए टेनिस चैंपियन अरांत्सा सांचेज की दर्दनाक कहानी
Jul 24, 2026 | 02:31 PMकूटनीति के इतिहास में महिलाओं की कहानी, क्यों कहा जाता है ‘अच्छा व्यवहार करने वाली महिलाएं इतिहास नहीं रचती’
Jul 24, 2026 | 02:31 PMहम ऐसे नहीं देख सकते, जल्द कुछ करो; उग्र प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार
Jul 24, 2026 | 02:28 PMFlipkart Food Delivery: जोमैटो-स्विगी की बढ़ेगी टेंशन! फूड डिलीवरी मार्केट में एंट्री कर रहा है फ्लिपकार्ट
Jul 24, 2026 | 02:27 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM













