PM Modi ने पोलैंड में छेड़ा शांति का सुर, बोले- हम युद्ध नहीं बुद्ध में करते हैं विश्वास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दो दिवसीय यानी 21 और 22 अगस्त को पोलैंड दौरे पर हैं। इसके बाद 23 अगस्त को प्रधानमंत्री यूक्रेन दौरे पर होंगे। वहीं पीएम मोदी के पोलैंड दौरे की बात करें तो 45 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली पोलैंड यात्रा रही।
- Written By: साक्षी सिंह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड में भारतीयों से मिलते हुए
वारसा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दो दिवसीय यानी 21 और 22 अगस्त को पोलैंड दौरे पर हैं। इसके बाद 23 अगस्त को प्रधानमंत्री यूक्रेन दौरे पर होंगे। वहीं पीएम मोदी के पोलैंड दौरे की बात करें तो 45 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली पोलैंड यात्रा रही। पीएम ने बुधवार को राजधानी वरसावा में भारतीयों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने शांति की बात की। उन्होंने कहा हम युद्ध में नहीं बुद्ध में विश्वास करते हैं।
पीएम मोदी ने संबोधन के दौरान कहा कि आपके इस स्वागत के लिए मैं बहुत आभारी हूं। भारतीय मीडिया में बताया जा रहा है कि 45 साल बाद कोई प्रधानमंत्री पोलैंड आया है। उन्होंने आगे कहा कि लगता है बहुत सारे अच्छे काम मेरे ही नसीब में लिखे हैं।
ये भी पढ़ें:-अमेरिका का प्रयास बेअसर, ब्लिंकन के जाते ही इसराइल ने हमास पर बोला हमला, 50 फिलिस्तीनियों की मौत
सम्बंधित ख़बरें
CBSE ने किया बड़ा ऐलान, बिहार के स्कूलों में अब मैथिली भाषा होगी पढ़ाई, CM सम्राट चौधरी ने किया स्वागत
PM मोदी से दोस्ती सम्मान की बात…रुबियो को ट्रंप का अचानक आया वीडियो कॉल, बोले- मुझ पर भरोसा कर सकता है भारत
PM Modi Security: PM मोदी की सुरक्षा चूक मामले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही के आरोप में 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
फाल्टा सीट की रिकॉर्ड जीत पर भावुक हुए पीएम मोदी, देबांग्शु पांडा को दी खास बधाई, कहा- ये लोकतंत्र की जीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबाेधन में रूस ओर यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष का भी जिक्र किया। रूस और यूक्रेन की लड़ाई पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत बुद्ध की विरासत वाली धरती है। हम युद्ध पर नहीं शांति पर विश्वास करते हैं। और भारत इस क्षेत्र में भी शांति का एक बड़ा पैरोकार है।
A warm reception for PM @narendramodi in Poland! The Indian community in Warsaw extended an enthusiastic welcome to the Prime Minister. Here are a few glimpses… pic.twitter.com/ShQrrm13i5 — PMO India (@PMOIndia) August 21, 2024
भारत डिप्लोमैसी और डायलॉग पर जोर दे रहा
पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत का मत एकदम साफ है कि ये युद्ध का युग नहीं है। ये उन चुनौतियों से निपटने के लिए एकजुट होने का समय है, जिनसे मानवता को सबसे बड़े खतरे हैं। इसलिए भारत डिप्लोमैसी और डायलॉग पर जोर दे रहा है।
#WATCH पोलैंड: वारसॉ में PM मोदी के सामुदायिक कार्यक्रम में संबोधन पर भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य आकाशदीप ने कहा, “हमें उनका संबोधन बहुत पसंद आया। हम सुबह से यहां उनका इंतजार कर रहे थे…जिस तरह उन्होंने भाषण दिया पूरा हॉल ऊर्जा से भर गया था…” pic.twitter.com/ugAWbTs4SA — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 21, 2024
पीएम मोदी के संबोधन पर भारतीय प्रवासी
वारसॉ में PM मोदी के सामुदायिक कार्यक्रम में संबोधन पर भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य काफी खुश नजर आए। आकाशदीप कहते हैं कि हमें उनका संबोधन बहुत पसंद आया। हम सुबह से यहां उनका इंतजार कर रहे थे। जिस तरह उन्होंने भाषण दिया पूरा हॉल ऊर्जा से भर गया था।
ये भी पढ़ें:-हूती विद्रोहियों लाल सागर में यूनानी तेल टैंकर को बनाया निशाना, हमले के बाद लगी आग
वारसॉ में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन पर भारतीय प्रवासी समुदाय के एक दूसरे सदस्य ने कहा किहम आभारी हैं कि वे यहां आए और हमें उनसे मिलने का मौका मिला। यह हमारे लिए गर्व का क्षण था।
