जयराम रमेश (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

'अवार्ड-जीवी' ले रहे यूरेनियम डील का क्रेडिट, कांग्रेस का PM मोदी पर हमला; कहा- BJP ने समझौते का किया था विरोध

PM Modi Australia Visit: ऑस्ट्रेलिया द्वारा भारत को यूरेनियम सप्लाई की घोषणा पर जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने इसका श्रेय यूपीए सरकार को देते हुए समझौते पर बड़ा दावा किया है।

अमन मौर्या

Jairam Ramesh On Uranium Supply: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय त्रिपक्षीय विदेश दौरे पर हैं। इसके तहत पीएम मोदी ने आज ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में 'मेलबर्न मीट्स मोदी' कार्यक्रम को संबोधित किया। इससे पहले उनकी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज से मुलाकात हुई। इसमें दोनों देशों के बीच आर्थिक, रणनीतिक और आपसी सहयोग से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

ऑस्ट्रेलिया दौरे में ही पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया द्वारा भारत को यूरेनियम देने की बात कही। इस घोषणा के बाद कांग्रेस ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस महासचिव और सांसद जयराम रमेश ने कांग्रेस सरकार में हुए समझौतों का हवाला देकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

कब हुआ था समझौता?

कांग्रेस नेता ने भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि 'अवार्ड-जीवी' ने गर्व से घोषणा की है कि ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की सप्लाई करेगा। उन्होंने इस उपलब्धि के पीछे कांग्रेस का समर्थन करते हुए लिखा कि यह सिर्फ अमेरिका-भारत परमाणु सहयोग समझौते की वजह से संभव हो पाया है, जो आखिरकार 8 अक्टूबर, 2008 को कानून बना। जुलाई 2005 में डॉ. मनमोहन सिंह और राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के बीच हुई मुलाकात से ही बातचीत की शुरुआत हुई थी।

बीजेपी ने किया था समझौते का विरोध: रमेश

जयराम रमेश ने भाजपा पर इस समझौते का विरोध करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने लिखा कि बीजेपी ने संसद और उसके बाहर, हर जगह इस बड़े बदलाव वाले समझौते का विरोध किया था। भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने लिखा कि कांग्रेस 'टर्निंग पॉइंट्स' (अहम मोड़) बनाती है, जबकि बीजेपी 'यू-टर्न' लेने में माहिर है।

अयोध्या मामले पर भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

इसके अलावा कांग्रेस नेता ने राम मंदिर मुद्दे पर भी भाजपा को घेरा। उन्होंने अपने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि अयोध्या के भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी सामने आने के बाद जमीन खरीद-निर्माण से जुड़ी कई बड़ी अनियमितताएं भी सामने आ रही हैं। इन सबके बावजूद प्रधानमंत्री मोदी चुप हैं और भाजपा-आरएसएस के पूरे तंत्र द्वारा कुछ छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई करके बड़े मगरमच्छों को बचाने की कोशिश की जा रही है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां