स्वीडन पहुंचे PM मोदी: आसमान में ग्रिपेन लड़ाकू विमानों ने दिया एस्कॉर्ट, जानें क्यों खास है यह दौरा
PM Modi Sweden Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर स्वीडन पहुंच गए हैं। लड़ाकू विमानों द्वारा एस्कॉर्ट और शानदार स्वागत के बीच इस दौरे में रक्षा, एआई के साथ बड़े समझौतों की उम्मीद है।
- Written By: अमन उपाध्याय
स्वीडन में PM मोदी, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
PM Modi Sweden Visit Bilateral Trade: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यूरोप यात्रा के अगले चरण में रविवार को स्वीडन पहुंचे, जहां उनका असाधारण और भव्य स्वागत किया गया। जैसे ही प्रधानमंत्री का विमान स्वीडिश हवाई क्षेत्र में दाखिल हुआ, स्वीडन की वायुसेना के ग्रिपेन लड़ाकू विमानों ने उनके विमान को सुरक्षा घेरे में लेते हुए एस्कॉर्ट किया। इसके बाद गोटेनबर्ग एयरपोर्ट पर पहुंचते ही स्वीडिश प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने खुद पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।
सीमा में घुसते ही एस्कॉर्ट के लिए आए फाइटर जेट
स्वीडन पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री नीदरलैंड में थे, जहां उन्हें डच पीएम रॉब जेटन ने विदा किया था। स्वीडन की सीमा घुसते ही लड़ाकू विमानों ने पीएम के विमान को एस्कॉर्ट किया जो एक बड़ी कूटनीतिक मामला है। इससे पहले, जब पीएम मोदी यूएई पहुंचे थे तब भी उनके विमान को F16 जेट विमानों ने एस्कॉर्ट किया था। यह सम्मान केवल उन चुनिंदा वैश्विक नेताओं को दिया जाता है जिनके साथ स्वीडन के संबंध बेहद महत्वपूर्ण और रणनीतिक होते हैं।
I’m grateful to Prime Minister Kristersson for the special gesture of coming to receive me at Gothenburg airport. Looking forward to boosting India-Sweden friendship in this important visit.@SwedishPM pic.twitter.com/MhCZDFyYGv — Narendra Modi (@narendramodi) May 17, 2026
सम्बंधित ख़बरें
नीदरलैंड्स का दौरा समाप्त, स्वीडन के लिए रवाना हुए PM मोदी; एयरपोर्ट पर डच PM ने खास अंदाज में दी विदाई
‘मैं PM मोदी का शुक्रगुजार हूं…’, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अचानक क्यों की प्रधानमंत्री की तारीफ!
नीदरलैंड के अफ्सलाउटडाइक डैम पर पहुंचे PM मोदी, जानिए क्यों दुनिया भर में होती है इसकी चर्चा
NEET UG: ‘शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अब तक सस्पेंड क्यों नहीं’, राहुल गांधी ने PM मोदी पूछे ये 3 बड़े सवाल
क्यों खास है ये दौरा
प्रधानमंत्री मोदी रविवार और सोमवार को स्वीडन में रहेंगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करना और भविष्य की चुनौतियों के लिए साझा रणनीति तैयार करना है। भारत और स्वीडन के बीच आर्थिक रिश्ते नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 7.75 अरब अमेरिकी डॉलर के प्रभावशाली स्तर तक पहुंच चुका है।
इस दौरे में मुख्य रूप से AI, हरित तकनीक, स्टार्टअप ईकोसिस्टम और अंतरिक्ष अनुसंधान जैसे क्षेत्रों पर चर्चा होगी। इसके अलावा, वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए ‘लचीली सप्लाई चेन’ और रक्षा क्षेत्र में साझेदारी को मजबूत करना भी इस बैठक के मुख्य एजेंडे में शामिल है।
यूरोपीय उद्योग जगत को संबोधन
स्वीडन में भारत के राजदूत अनुराग भूषण के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा न केवल व्यापारिक बल्कि सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। पीएम मोदी स्वीडन की बिजनेस कम्युनिटी के साथ बात करेंगे और ‘यूरोपीय राउंडटेबल ऑफ इंडस्ट्री’ को भी संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन भी शामिल होंगी। यह मंच यूरोप की दिग्गज कंपनियों का एक समूह है, जहां पीएम मोदी भारत में निवेश के अवसरों और ‘मेक इन इंडिया’ की सफलताओं के बारे में बताएंगे।
यह भी पढ़ें:- नीदरलैंड्स का दौरा समाप्त, स्वीडन के लिए रवाना हुए PM मोदी; एयरपोर्ट पर डच PM ने खास अंदाज में दी विदाई
स्वीडन में रहने वाले भारतीय समुदाय में भी इस दौरे को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। इससे पहले पीएम मोदी ने साल 2018 में स्वीडन का दौरा किया था। जानकारों का मानना है कि सात साल बाद हो रही यह द्विपक्षीय यात्रा भारत और नॉर्डिक देशों के बीच सहयोग के एक नए युग की शुरुआत करेगी।
