-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Pm Modi Strong Message Against Terrorism At Brics Summit
आतंक के खिलाफ कार्रवाई में न हो कोई हिचकिचाहट, BRICS के मंच पर गरजे PM मोदी
- Written By: अमन उपाध्याय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन के मंच से आतंकवाद के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने पाकिस्तान को आतंकवाद के समर्थन के लिए जिम्मेदार ठहराया।

BRICS में पीएम मोदी, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
रियो डी जेनेरियो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में कहा कि आतंकवाद का शिकार होने वालों और आतंक का समर्थन करने वालों के बीच कोई समानता नहीं की जा सकती। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि आतंकवादियों पर प्रतिबंध लगाने के लिए किसी भी तरह की हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए। शांति और सुरक्षा पर केंद्रित सत्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहलगाम में हुआ ‘कायराना’ आतंकी हमला भारत की आत्मा, उसकी पहचान और गरिमा पर सीधा प्रहार है।
“उन्होंने यह स्पष्ट किया कि यह हमला केवल भारत के खिलाफ नहीं था, बल्कि सम्पूर्ण मानव जाति पर किया गया एक गहरा आघात था। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि आतंकवाद की निंदा करना हमारा स्थायी और अडिग सिद्धांत होना चाहिए, न कि परिस्थितियों के अनुसार लिया गया निर्णय। यदि हम आतंकवादी हमले पर प्रतिक्रिया देने से पहले यह सोचें कि यह किस देश में हुआ या किसके खिलाफ हुआ, तो यह मानवता के साथ एक बड़ा धोखा होगा।”
प्रतिबंध लगाने में न हो कोई झिझक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ मिलकर ठोस कार्रवाई करने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि आतंकवादियों पर प्रतिबंध लगाने में किसी भी तरह की झिझक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आतंकवाद के शिकार लोगों और आतंक का समर्थन करने वालों को एक जैसी नजर से देखना न्यायसंगत नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
एक व्यक्ति भी जीवित बचा तब भी… पाक सेना की गोलीबारी के बीच JAAC का बड़ा ऐलान, 48 घंटे में 31 की मौत
PoK चुनाव में जीत के बाद मरियम का बिलावल पर तंज, बोलीं- रोने-धोने से नहीं बदलेगा जनादेश; हार स्वीकार करे PPP
Antarctica Ice Melt से समुद्र का जलस्तर बढ़ने का भारी खतरा, तबाही से बचने का समय है बहुत कम
जापान में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, ट्रेन पटरी से उतरी, एयरपोर्ट बंद… अब तक 13 लोगों की मौत
पाकिस्तान में कभी भी हो सकता है तख्तापलट! जरदारी की कुर्सी पर मुनीर की नजर
उन्होंने स्पष्ट किया कि आतंकवाद से जुड़े मामलों में हमारे शब्दों और कार्यों में कोई विरोधाभास नहीं होना चाहिए। पीएम मोदी ने सवाल उठाया कि अगर हम अपने कथन और व्यवहार में अंतर दिखा रहे हैं, तो क्या हम वास्तव में आतंकवाद के खिलाफ गंभीर लड़ाई लड़ रहे हैं?
समर्थन में आए देशों का आभार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत के समर्थन में सामने आए मित्र देशों के प्रति आभार व्यक्त की। इस हमले में 26 आम नागरिकों की जान गई थी। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने गाजा की स्थिति को लेकर भी गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि गाजा में मानवता की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है।
Pm modi strong message against terrorism at brics summit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
TMKOC के 18 साल पूरे, असित मोदी हुए भावुक, दयाबेन की वापसी पर कहीं ये बात…
Jul 29, 2026 | 02:55 PMनागपुर मनपा का एक्शन मोड: भारी बारिश में भी चला बुलडोजर, अवैध कब्जों और जर्जर इमारतों पर बड़ी कार्रवाई
Jul 29, 2026 | 02:51 PMकिसान आंदोलन भोपाल: प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए तैयार हुई सरकार, CM मोहन यादव ने बनाई समिति
Jul 29, 2026 | 02:50 PMपुणे में डेंगू जांच पर मनपा की सख्ती: NS1 और MAC ELISA टेस्ट की फीस 600 तय, रैपिड टेस्ट किट पर रोक
Jul 29, 2026 | 02:44 PMMIDH Scheme: किसानों के लिए वरदान! जानिए क्या है यह योजना और इसके फायदे?
Jul 29, 2026 | 02:44 PMमहाराष्ट्र: वसई में बेटे की बीमारी का फायदा उठाकर महिला से हैवानियत, तांत्रिक के नाम पर झांसा देकर यौन शोषण
Jul 29, 2026 | 02:43 PMEXCLUSIVE: मनगवां विधायक के पत्र पर बवाल! ईदगाह और मीनार को बताया अवैध निर्माण, जानें क्यों भड़की कांग्रेस
Jul 29, 2026 | 02:40 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














