-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Pm Modi Spoke In Singapore Know On Which Issues Consensus Was Reached
सिंगापुर में बोले PM मोदी, जानें किन मुद्दों पर बनी सहमति?
- Written By: शानू शर्मा
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर के पीएम लॉरेंस वोंग के मुलाकात के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

सिंगापुर दौरे पर पीएम मोदी
सिंगापुर: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर के पीएम लॉरेंस वोंग से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान कई मुद्दों पर सहमति बनी। दोनों देशों के बीच साझेदारी को और भी ज्याद मजबूत करने के लिए चार समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि सिंगापुर न केवल एक साझेदार राष्ट्र है, बल्कि यह प्रत्येक विकासशील देश के लिए प्रेरणा है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस बैठक की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने आज सिंगापुर में एक सार्थक बैठक की। दोनों नेताओं ने संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने उन्नत विनिर्माण, संपर्क सुविधा, डिजिटलीकरण, स्वास्थ्य सेवा एवं चिकित्सा और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं की व्यापक समीक्षा की।”
विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दोनों नेताओं ने भारत-सिंगापुर द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति की समीक्षा की। बयान में कहा गया, “द्विपक्षीय संबंधों की व्यापकता और गहराई तथा अपार संभावनाओं को देखते हुए उन्होंने (मोदी और वांग ने) संबंधों के दायरे को विस्तार देते हुए इन्हें ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक पहुंचाने का फैसला किया। इससे भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति को भी बढ़ावा मिलेगा।”
सम्बंधित ख़बरें
बारामती को मिला वर्ल्ड-क्लास रेलवे स्टेशन, 11.40 करोड़ से पुनर्विकास, सुनेत्रा पवार ने PM मोदी का जताया आभार
PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? विदेशी पत्रकार को भारतीय अधिकारियों ने दिया ये करारा जवाब- VIDEO
Explainer: 144 घंटे, 3 देश… PM मोदी के दौरे से भारत को क्या-क्या मिला? जानिए बड़े समझौते और उनका असर
Vietnam Boat Tragedy: वियतनाम नाव हादसे में 15 भारतीयों की मौत, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने जताया शोक
भारत का आर्थिक साझेदार
बयान में बताया गया कि आर्थिक संबंधों में मजबूत प्रगति पर गौर करते हुए दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश प्रवाह को और बढ़ाने का आह्वान किया। इसमें बताया गया कि प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारतीय अर्थव्यवस्था में लगभग 160 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश के साथ सिंगापुर भारत का एक प्रमुख आर्थिक साझेदार है। उन्होंने कहा कि भारत में तेज और सतत विकास ने सिंगापुर की संस्थाओं के लिए निवेश के अपार अवसर खोले हैं।
इन मुद्दों पर बनी बात
उन्होंने सुरक्षा, समुद्री क्षेत्र में जागरूकता, शिक्षा, एआई, फिनटेक, नयी प्रौद्योगिकी क्षेत्र, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा ज्ञान साझेदारी के क्षेत्रों में मौजूदा सहयोग की भी समीक्षा की। दोनों नेताओं ने देशों के बीच आर्थिक और लोगों के बीच आपसी संबंधों को बढ़ाने के लिए संपर्क सुविधा को मजबूत करने का आह्वान किया। मोदी और वोंग ने ‘हरित गलियारा’ परियोजनाओं में तेजी लाने का भी आह्वान किया। दोनों नेताओं ने अगस्त 2024 में सिंगापुर में आयोजित दूसरे भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन के परिणामों पर चर्चा की।
बयान में कहा गया, “दोनों नेताओं ने इस बात पर गौर किया कि मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन एक अनूठी व्यवस्था है। उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग के लिए एक नए एजेंडे पर विचार-विमर्श करने और उसकी पहचान करने की दिशा में दोनों पक्षों के वरिष्ठ मंत्रियों द्वारा किए गए कार्य की सराहना की। नेताओं ने मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन के दौरान सहयोग के स्तंभों के रूप में पहचाने गए उन्नत विनिर्माण, संपर्क सुविधा, डिजिटलीकरण, स्वास्थ्य सेवा एवं चिकित्सा, कौशल विकास और स्थिरता के क्षेत्रों में त्वरित कदम उठाए जाने का आह्वान किया।” उनकी चर्चा में 2025 में द्विपक्षीय संबंधों की 60वीं वर्षगांठ के जश्न पर भी बातचीत हुई।
दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंध
प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंध इन संबंधों का एक महत्वपूर्ण घटक है। उन्होंने घोषणा की कि भारत का पहला तिरुवल्लुवर सांस्कृतिक केंद्र सिंगापुर में खोला जाएगा। प्रधानमंत्री ने वोंग को भारत आने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। मोदी ने कहा, “हम भारत में भी कई सिंगापुर बनाना चाहते हैं और मुझे खुशी है कि हम इस दिशा में मिलकर काम कर रहे हैं। हमारे बीच जिस मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन की व्यवस्था हुई है, वह एक पथ-प्रदर्शक तंत्र है।”
एजेंसी इनपुट के साथ
Pm modi spoke in singapore know on which issues consensus was reached
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Calcium Rich Foods: दूध नहीं पीते? जानिए वो 8 चीजें जो चुपचाप पूरी कर सकती हैं शरीर में कैल्शियम की कमी
Jul 14, 2026 | 09:09 PMUPSSSC Auditor Recruitment 2026: यूपी में 1829 ऑडिटर और सहायक लेखाकार पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
Jul 14, 2026 | 09:07 PMट्रैक किनारे निर्माण को लेकर मध्य रेलवे सख्त, 30 मीटर के अंदर कंस्ट्रक्शन के लिए लेनी होगी NOC
Jul 14, 2026 | 09:07 PM‘हमारा कोई लेना देना नहीं है’, धीरेंद्र शास्त्री ने झाड़ा अपने भाई से पलड़ा; फायरिंग केस पर दिया बड़ा बयान
Jul 14, 2026 | 08:59 PMRailway Scouts and Guides Quota Recruitment 2026: सेंट्रल रेलवे में 12 पदों पर भर्ती, 12 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 08:55 PMजोगेश्वरी जंक्शन, नई हार्बर लाइन और 15 डिब्बों वाली लोकल से बदलेगी मुंबई की रेल व्यवस्था
Jul 14, 2026 | 08:48 PMज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PMवीडियो गैलरी

प्रसव के बाद 18 महिलाओं की मौत! क्या अस्पताल की लापरवाही छिपा रहे हैं स्वास्थ्य मंत्री? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:27 PM
8वें वेतन आयोग पर बड़ा खुलासा! AI खाएगा नौकरी? Sharad Kohli ने खोले कई राज | Exclusive Interview
Jul 14, 2026 | 07:54 PM
8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PM
क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM














