इथियोपिया की संसद में पीएम मोदी, बोले- ‘140 करोड़ लोगों की दोस्ती का संदेश लाया हूं… ‘
India Ethiopia Relation:प्रधानमंत्री मोदी 16 दिसंबर को इथियोपिया पहुंचे, संसद को संबोधित किया, देश का सर्वोच्च सम्मान प्राप्त किया और भारत-इथियोपिया के ऐतिहासिक रणनीतिक साझेदारी संबंधों को मजबूत किया।
- Written By: अक्षय साहू
PM मोदी ने किया इथियोपिया की संसद को संबोधित (सोर्स- सोशल मीडिया )
PM Modi Ethiopia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 दिसंबर को इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा पहुंचे। यह पिछले 15 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली इथियोपिया यात्रा थी। इस दौरे को भारत और अफ्रीका के रिश्तों के लिए बहुत अहम माना जा रहा है। इथियोपिया को अफ्रीका में कूटनीति का एक बड़ा केंद्र माना जाता है, इसलिए यह यात्रा खास रही।
इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबिय अहमद अली के बीच उच्चस्तरीय बैठक हुई। इस बैठक में दोनों देशों ने अपने संबंधों को औपचारिक रूप से ‘रणनीतिक साझेदारी’ का दर्जा दिया। इसका मतलब है कि भारत और इथियोपिया अब राजनीति, व्यापार, सुरक्षा और विकास जैसे क्षेत्रों में मिलकर और मजबूत सहयोग करेंगे।
इथियोपिया की संसद को किया संबोधित
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और इथियोपिया की दोस्ती पर बात करते हुए कहा कि दोनों देशों की संस्कृति और विरासत में कई समानताएं हैं। उन्होंने इथियोपियाई संसद के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करते हुए कहा, “लोकतंत्र के मंदिर में आना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं 140 करोड़ भारतीयों का संदेश लेकर आया हूं।” उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच लोगों से लोगों के रिश्ते बहुत मजबूत हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बलूच लोग 11 अगस्त को ही क्यों मनाएंगे Balochistan Independence Day? जानें पूरा इतिहास
बिलावल भुट्टो ने शहबाज को दी बड़ी चेतावनी, कहा कि आपका काउंटडाउन अब हो चुका है शुरू
भागने से काम नहीं चलेगा! पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina को प्रत्यर्पित कराने के लिए बांग्लादेश का सख्त बयान
‘इस्तीफे का पैंतरा अब नहीं चलेगा!’ सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei की राष्ट्रपति मसूद को चेतावनी
#WATCH प्रधानमंत्री मोदी ने इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा, “इस शानदार बिल्डिंग में, आपके कानून बनते हैं, यहीं लोगों की मर्ज़ी राज्य की मर्ज़ी बनती है, और जब राज्य की मर्ज़ी लोगों की मर्ज़ी से मिलती है, तो परियोजनाओं का पहिया आगे बढ़ता है। आपके ज़रिए,… pic.twitter.com/OlwQKJGFFk — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 17, 2025
इथियोपिया सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान “द ग्रेट ऑनर निशां ऑफ इथियोपिया” प्रदान किया। यह सम्मान पाने वाले वे पहले वैश्विक नेता बने। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए बहुत गर्व की बात है और यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे भारत का है। उन्होंने कहा कि शेरों की धरती इथियोपिया में आकर उन्हें बहुत खुशी हो रही है। उन्होंने गुजरात का जिक्र करते हुए कहा कि उनका गृह राज्य भी शेरों के लिए जाना जाता है, इसलिए उन्हें यहां अपनापन महसूस हो रहा है।
#WATCH प्रधानमंत्री मोदी ने इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा, “आज आपके सामने खड़ा होना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है। इथियोपिया, शेरों की धरती पर आकर बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे यहाँ बहुत अपनापन महसूस हो रहा है क्योंकि मेरा गृह राज्य गुजरात भी शेरों… pic.twitter.com/zqiPCtsjkU — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 17, 2025
दोनों अपना जमीन को मां कहते हैं
उन्होंने भारत के राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” और इथियोपिया के राष्ट्रगान की तुलना करते हुए कहा कि दोनों ही अपनी मातृभूमि को मां मानते हैं और देश की रक्षा व संस्कृति पर गर्व करना सिखाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और इथियोपिया में मौसम और भावनाएं, दोनों में गर्मजोशी है।
यह भी पढ़ें: अमेरिकी संसद में गूंजा आतंकी खतरा: पाकिस्तान-अफगानिस्तान से ‘लोन वुल्फ’ हमलों की चेतावनी
भारत और इथियोपिया के रिश्ते बहुत पुराने और मजबूत रहे हैं। शीत युद्ध के समय से ही दोनों देशों में मित्रता बनी हुई है। शिक्षा, स्वास्थ्य और निर्माण जैसे क्षेत्रों में भारत ने इथियोपिया में अहम योगदान दिया है। आज भी बड़ी संख्या में भारतीय पेशेवर इथियोपिया में काम कर रहे हैं और दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत बना रहे हैं।
