Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

G7 Summit में शामिल होने पहुंचे PM मोदी, स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति ने किया स्वागत; तस्वीरें हुईं वायरल

G7 Summit Evian: प्रधानमंत्री मोदी स्लोवाकिया से जिनेवा होते हुए एवियन पहुंचे हैं। जिनेवा पर विमान से उतरते ही स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन ने उनका स्वागत किया।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jun 16, 2026 | 04:40 PM

जी7 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए PM नरेंद्र मोदी फ्रांस के एवियन पहुंचे (फोटो सोर्स- @narendramodi)

Follow Us
Follow Us:

PM Modi G7 Summit France: जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के एवियन पहुंचे। सोमवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने 52वें जी7 समिट का औपचारिक उद्घाटन किया था। आगमन के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने आगमन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वे विश्व नेताओं के साथ मुलाकात करने और वैश्विक महत्व के प्रमुख मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए उत्सुक हैं।

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी स्लोवाकिया से जिनेवा होते हुए एवियन पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, भारत एक अधिक सतत और समृद्ध भविष्य के लिए सामूहिक वैश्विक प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। जिनेवा पर विमान से उतरते ही स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, एयरपोर्ट पर मैं स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति से मिला और हम दोनों के बीच अच्छी बातचीत हुई। वहीं विदेश मंत्रालय ने कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए बताया कि दोनों नेताओं ने एक दूसरे का गर्मजोशी से अभिवादन किया और दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।

Reached Geneva short while ago, from where I will go to Evian for the G7 Summit. At the airport, met Mr. Guy Parmelin, President of the Swiss Confederation. Had a great discussion with him.@ParmelinG pic.twitter.com/TN6GL9Uu8p — Narendra Modi (@narendramodi) June 16, 2026

सम्बंधित ख़बरें

UNSC में सुधार को लेकर भारत का कड़ा रुख, संयुक्त राष्ट्र में पेश ‘दस्तावेज’ पर उठाए सवाल

भारत में तो सिर्फ टेलीग्राम बंद, पर इन देशों में ब्लैकआउट हो जाता है पूरा इंटरनेट; जानें कैसे लगता है यह पहरा

भारत-बांग्लादेश कूटनीतिक विवाद: दिल्ली एयरपोर्ट पर PM के सलाहकार से पूछताछ पर भड़का ढाका, भारतीय राजनयिक तलब

तेहरान खेल रहा है ‘दोहरा खेल’… क्या नहीं हो पाएगी अमेरिका-ईरान डील? CIA ने राष्ट्रपति ट्रंप को किया अलर्ट

3 दिन चलेगा समिट

जी7 सम्मेलन फ्रांस के रिसॉर्ट शहर एवियां-ले-बैंस में आयोजित किया गया है। यहां दुनिया की प्रमुख विकसित अर्थव्यवस्थाओं के नेता और आमंत्रित साझेदार देश वैश्विक आर्थिक, राजनीतिक और पर्यावरणीय चुनौतियों पर चर्चा करते हैं। 3 दिन तक चलने वाले इस समिट में सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहुंचे।

ये भी पढ़ें- मुस्लिम आरक्षण पर तमिलनाडु में महासंग्राम, IUML की 5% कोटे पर भड़की BJP; बोली- पिछड़े हिंदुओं का हक मारा जाएगा

कई बड़े राष्ट्राध्यक्ष होंगे शामिल

इसके बाद जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्त्ज, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर, कनाडाई पीएम मार्क कार्नी, जापान की पीएम सनाए ताकाइची समेत कई विश्वस्तरीय नेता पहुंचे। अमेरिका-ईरान पीस डील के साथ-साथ वैश्विक सुरक्षा और अर्थव्यवस्था से जुड़े बड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद की जा रही है।

बता दें, पीएम मोदी वर्तमान यूरोपीय देशों की यात्रा के आखिरी पड़ाव में फ्रांस पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने स्लोवाकिया का दो दिवसीय दौरा पूरा किया। पीएम मोदी ने स्लोवाकिया के दौरे को द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने वाला बताया।

एजेंसी इनपुट के साथ…

Pm modi france visit 52nd g7 summit evian emmanuel macron world leaders

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 16, 2026 | 04:40 PM

Topics:  

  • France
  • G7 Summit
  • Narendra Modi
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.