मालदीव के जश्न में शामिल हुआ भारत, PM मोदी की भव्य मौजूदगी ने बढ़ाई रौनक
PM Modi attends Maldives Independence Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शिरकत की। इस मौके पर भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी मालदीव की जनता को...
- Written By: अमन उपाध्याय
मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी: फोटो (सो.सोशल मीडिया)
माले: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मालदीव की स्वतंत्रता की हीरक जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने उन्हें आमंत्रित किया था। यह भारत और मालदीव के द्विपक्षीय संबंधों के बीच फिर से बढ़ते सहयोग और भरोसे का संकेत माना जा रहा है। वहीं, भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी मालदीव की जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने एक्स अकाउंट पर मालदीव को बधाई देते हुए लिखा कि मालदीव की आज़ादी की हीरक जयंती के अवसर पर वहां की सरकार और जनता को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आज माले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने का अवसर मिला।
Congratulate the Government and the people of Maldives on the diamond jubilee celebrations of their Independence. Honoured to join PM @narendramodi for the Independence Day celebrations in Malé today. We celebrate 60 years of 🇮🇳 🇲🇻 diplomatic relations as well, reiterating… pic.twitter.com/HYJ69Zaypx — Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) July 26, 2025
सम्बंधित ख़बरें
बाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
लाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
43 साल का इंतजार खत्म! ओस्लो पहुंचे PM मोदी, वैश्विक मंदी और युद्ध के बीच नॉर्वे से होने जा रही है ‘महाडील’
60 वर्षों के राजनयिक रिश्तों का जश्न
इस अवसर पर हम भारत और मालदीव के बीच 60 वर्षों के राजनयिक रिश्तों का भी जश्न मना रहे हैं। साथ ही, हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि को सुनिश्चित करने के लिए द्विपक्षीय सहयोग को और प्रगाढ़ करने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहराया गया है।
यह भी पढे़ें:- ईरान में 50 हजार अधिकारी हुए बागी! खामेनेई की कुर्सी पर मंडरा रहा ‘खतरा’
मालदीव के उपराष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी
मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शिरकत करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव के उपराष्ट्रपति हुसैन मोहम्मद लतीफ से भेंट की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-मालदीव के बीच द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने और पारस्परिक संबंधों को और प्रगाढ़ करने पर विचार-विमर्श किया।
इन क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे हैं सहयोग
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर कहा कि मालदीव के उपराष्ट्रपति हुसैन मोहम्मद लतीफ़ के साथ उनकी बेहद सार्थक और सकारात्मक बातचीत हुई। उन्होंने बताया कि बातचीत का केंद्र भारत और मालदीव के मजबूत रिश्तों के अहम पहलुओं पर रहा। दोनों देशों के बीच बुनियादी ढांचे, टेक्नोलॉजी, ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन और कई अन्य क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ रहा है, जिससे दोनों देशों की जनता को लाभ हो रहा है। प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में यह साझेदारी और मजबूत होगी।
Had a very good meeting with Vice President Uz. Hussain Mohamed Latheef. Our discussion touched upon key pillars of the India-Maldives friendship. Our nations continue to work closely in sectors like infrastructure, technology, climate change, energy and more. This is greatly… pic.twitter.com/QR60E7wLJ2 — Narendra Modi (@narendramodi) July 26, 2025
पहले ही दिन MoU पर हस्ताक्षर
पीएम मोदी ने अपने दौरे के पहले ही दिन मालदीव के साथ नए समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर करते हुए 4,850 करोड़ रुपये की ऋण सहायता देने की घोषणा की। यह कदम दोनों देशों के बीच मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इस आर्थिक सहायता से मालदीव को विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए जरूरी संसाधन मिलेंगे, जिससे उसके आर्थिक विकास और स्थिरता को बल मिलने की उम्मीद है।
