Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रूस ने की हद पर, फ्रांस की मस्जिदों के बाहर टांगे सूअरों के कटे सिर, हिंसा भड़कने का खतरा

French News: फ्रांस में नौ मस्जिदों के बाहर सूअरों के कटे सिर मिलने से धार्मिक तनाव बढ़ा। शुरुआती जांच में रूस की खुफिया एजेंसी की भूमिका संदिग्ध, मुस्लिम समुदाय सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Sep 12, 2025 | 05:28 PM

फ्रांस में धार्मिक हिंसा भड़काने की कोशिश (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pig Heads at French Mosques: फ्रांस में हाल ही में धार्मिक तनाव और बढ़ गया जब पेरिस और उसके आसपास की नौ मस्जिदों के बाहर सूअरों के कटे हुए सिर पाए गए। इस घटना से पूरे पेरिस में धार्मिक हिंसा भड़कने की खतरा बढ़ गया है। इस घटना से फ्रांस के मुस्लिम समुदाय गुस्सें में है और सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक फ्रांसीसी सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी शुरुआती जांच के आधार पर इस घटना के पीछे रूस के खुफिया एजेंसी के एजेंटों का हाथ मान रही है। फ्रांसीसी पुलिस इसे केवल एक आपराधिक हरकत नहीं, बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा मान रही है।

मस्जिदों के बाहर टांगे गए जानवरों के कटे सिर

स्थानीय मीडियो रिपोर्ट के मुताबिक, घटना मंगलवार सुबह घटी, जब मध्य पेरिस और उसके आसपास के शहरों की मस्जिदों के बाहर कटे हुए सिर मिले। जांच में पता चला कि दो संदिग्ध सर्बिया में पंजीकृत एक कार से फ्रांस आए थे। उन्होंने क्रोएशिया के मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया और घटना के कुछ घंटों बाद बेल्जियम में दाखिल हो गए।

सम्बंधित ख़बरें

शेख हसीना का ‘तख्तापलट’ करने वाले हीरो…बांग्लादेश चुनाव में क्यों बन गए जीरो? इनसाइड स्टोरी उड़ा देगी होश

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भारत यात्रा: AI समिट और रणनीतिक संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

म्यूनिख में आसिम मुनीर: गेट पर रोका गया पाकिस्तानी सेना प्रमुख का रास्ता, वीडियो हुआ वायरल

नाइजीरिया में डाकुओं का तांडव: 30 लोगों की बेरहमी से हत्या, घरों और दुकानों में लगाई आग

🚨 Shocking provocation in Paris: Pig heads placed at 9 mosques, risking interfaith conflict. French authorities point to suspects with Serbian plates, who now have fled to Belgium. Is Serbia’s secret service inciting religious radicalism in Western Europe? Europe should be… pic.twitter.com/8xV8J5deDP — Epirote Report 🌕 (@EpiroteReport) September 11, 2025

पुलिस ने बताया कि नॉर्मंडी के एक किसान ने पुष्टि की कि उसने इन्हीं दो लोगों को लगभग 10 सूअरों के सिर बेचे थे। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज में वही कार पूर्वी पेरिस के ओबरकैम्फ क्षेत्र में और अन्य मस्जिदों के पास देखी गई है। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति सफेद टी-शर्ट, टोपी और सर्जिकल मास्क पहने हुए मालाकॉफ की एक मस्जिद के बाहर जानवर का सिर रखते और तस्वीरें खींचते नजर आया।

पहले भी हो चुकी है घटना

यह पहली बार नहीं है जब फ्रांस में इस तरह की घटना घटी हो। इससे पहले अक्टूबर 2023 में पेरिस की दीवारों पर ‘डेविड का सितारा’ बनाए गए थे। एक चिन्ह जिसे नाजियों द्वारा यहूदियों की पहचान के लिए इस्तेमाल किया जाता था। साथ ही मई 2024 में होलोकॉस्ट स्मारक पर लाल हाथों की पेंटिंग की गई थी।

यह भी पढ़ें: 

फ्रांसीसी खुफिया एजेंसियों ने शक के आधार पर पहले ही रूस और ईरान को उन देशों की सूची में रखा है जो फ्रांस में गुप्त रूप से अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। मस्जिदों के बाहर जानवरों के सिर रखने की यह घटना एक सुनियोजित रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है, जिसका मकसद धार्मिक भावनाओं को भड़काना और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ना हो सकता है।

Pig heads outside french mosques blamed on russia violence risk rising

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 12, 2025 | 05:28 PM

Topics:  

  • France
  • Paris
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.