फिलीपींस में हिली धरती, सुनामी के खौफ के बीच आया 6.9 तीव्रता का भूकंप, मचा हाहाकार

Earthquake in Philippines: फिलीपींस के पूर्वी विसाय क्षेत्र में कुछ ही मिनटों के भीतर तीन शक्तिशाली भूकंप आए, जिससे लोग घरों से बाहर निकल आए और एक पुराने चर्च को नुकसान पहुंचा।
Mexico shaken by earthquake, 6.5 magnitude tremor rocks the earth; people flee their homes and rush into the streets.
सांकेतिक तस्वीर, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Philippines: फिलीपींस के पूर्वी विसाय क्षेत्र में मंगलवार को कुछ ही मिनटों के अंदर 7.0, 7.0 और 6.9 तीव्रता के तीन तेज भूकंप आए। भूकंप इतने शक्तिशाली थे कि लोग डर के मारे घरों से बाहर सड़कों पर आ गए। एक पत्थर से बने पुराने चर्च को भी नुकसान पहुंचा और कुछ इलाकों में बिजली गुल हो गई। हालांकि, चर्च को कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

यूएसजीएस के अनुसार, ये भूकंप जमीन के करीब 10 किलोमीटर (करीब 6.2 मील) गहराई में आए और इनका केंद्र बोगो शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर था। इसके बाद 5.2 तीव्रता का एक और झटका भी महसूस किया गया। सेबू शहर, जो इस क्षेत्र का हिस्सा है, वहां की आबादी लगभग 10 लाख है। अब तक किसी की मौत या भारी नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।

सुनामी का कोई खतरा नहीं

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि इन भूकंपों के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं है। हालांकि, फिलीपींस की भूकंप और ज्वालामुखी एजेंसी ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है। एजेंसी ने यह भी चेतावनी दी है कि आगे और झटके (aftershocks) आ सकते हैं और कुछ इलाकों में हल्की समुद्री हलचल हो सकती है।

फिलीपींस की भूकंपीय एजेंसी ने तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समुद्र तट से दूर रहने और सुरक्षित इलाकों में जाने की सलाह दी है, भले ही बड़ी सुनामी की संभावना न हो। फिलीपींस का यह क्षेत्र "रिंग ऑफ फायर" में आता है, जहां अक्सर भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट होते रहते हैं। इसी कारण यह देश दुनिया के सबसे ज़्यादा प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित देशों में गिना जाता है। इसके अलावा, यह देश हर साल लगभग 20 बड़े तूफानों का सामना भी करता है।

आते रहते हैं भूकंप

फिलीपींस का कुछ हिस्सा रिंग ऑफ फायर में आता है। इस इलाके को भूंकप की जिहाज से काफी खतरनाक माना जाता है। इसके चलते यहां आए दिन भूंकप आते रहते हैं। इससे पहले 26 सितंबर को रिज़ाल प्रांत के रोड्रिगेज में 3.8 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके मनीला और आसपास के क्षेत्रों में महसूस किया गया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com