- Hindi News »
- World »
- Pakistans Media Regulator Bans Broadcast Of Imran Khans Speeches On Tv Channels
पाकिस्तान के मीडिया नियामक ने टीवी चैनल पर इमरान खान के भाषणों के प्रसारण पर लगाई रोक
- Written By: शुभम सोनडवले

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक ने शनिवार को टेलीविजन चैनल पर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के भाषणों या मीडिया वार्ता के प्रसारण या पुन: प्रसारण पर यह कहते हुए रोक लगा दी कि इस तरह की सामग्री को प्रसारित करने से लोगों में नफरत पैदा होगी और राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा होगा।
पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड रेगुलेटरी अथॉरिटी (पीईएमआरए) ने आगाह किया है कि किसी भी उल्लंघन के मामले में वह प्रसारण लाइसेंस को निलंबित कर देगा। पीईएमआरए ने एक अधिसूचना में कहा है, “किसी भी उल्लंघन के मामले में बिना किसी कारण बताओ नोटिस के सार्वजनिक हित में कानून के अन्य सक्षम प्रावधानों के साथ लाइसेंस निलंबित किया जा सकता है।”
Pakistan Electronic Media Regulatory Authority (PEMRA) has imposed a ban on all TV channels from broadcasting and rebroadcasting PTI chief Imran Khan’s speeches and press conferences, reports Pakistan's Geo News (File photo) pic.twitter.com/nwlAyDAhzW — ANI (@ANI) November 5, 2022
नियामक ने यह भी कहा कि खान ने अपने मार्च के दौरान भाषणों में तथा एक दिन पहले अस्पताल से एक संबोधन में “हत्या की साजिश रचने के लिए सरकारी संस्थानों के खिलाफ आधारहीन आरोप लगाए।”
सम्बंधित ख़बरें
रिहाई की गूंज से हिला पाकिस्तान! इमरान खान के समर्थन में सड़कों पर उबाल, रावलपिंडी में धारा 144 लागू
एक वक्त की रोटी के बदले जिस्म…पाकिस्तानी मौलवी ने खोली अपनी ही फौज की पोल, कहा- ISI के शह पर हो रहा गंदा खेल
पाकिस्तान के पूर्व आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा का निधन, एक महीने से अस्पताल में चल रहा था इलाज
Imran Khan को मिली इलाज की इजाजत… 15 गाड़ियों का काफिला और भारी सुरक्षा के बीच पहुंचे PIMS अस्पताल
मीडिया नियामक ने कहा कि इस तरह की सामग्री को प्रसारित करने से कई कानूनों का उल्लंघन होता है और इससे “लोगों के बीच नफरत” पैदा होने की आशंका है। इस तरह के उल्लंघन से सार्वजनिक शांति भंग होने या राष्ट्रीय सुरक्षा के खतरे में पड़ने की भी आशंका है।
पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष खान (70) के दाहिने पैर में उस समय गोली लग गई, जब दो बंदूकधारियों ने बृहस्पतिवार को पंजाब प्रांत के वजीराबाद इलाके में उन पर गोलियां चलाईं।
खान घटना के समय शहबाज शरीफ नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ विरोध मार्च का नेतृत्व कर रहे थे। अगस्त में, इसी नियामक ने सभी सैटेलाइट टीवी चैनल पर खान के भाषणों के सीधे प्रसारण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि, सितंबर में इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने प्रतिबंध को खत्म कर दिया था। (एजेंसी)
Pakistans media regulator bans broadcast of imran khans speeches on tv channels
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अल-हुदा मदरसे पर चला योगी का बुलडोजर! पाकिस्तान कनेक्शन और अवैध फंडिंग के आरोपों के बीच बड़ी कार्रवाई
Apr 26, 2026 | 07:00 PMअकोला: दिव्यांगों को लायन्स क्लब का अनूठा उपहार; 25 जरूरतमंदों को मिले कृत्रिम पैर, प्रांतपाल बाजोरिया ने सराह
Apr 26, 2026 | 06:49 PMसाकोली: लाखों के सुलभ शौचालय बदहाल, अनदेखी से योजना ठप; महिलाओं की परेशानी बढ़ी
Apr 26, 2026 | 06:47 PMसौर ऊर्जा पर अतिरिक्त शुल्क से उद्योगों में असंतोष; अकोला इंडस्ट्री एसोसिएशन ने CM Fadnavis को भेजा पत्र
Apr 26, 2026 | 06:45 PMमिसिंग लिंक तैयार: 1 मई से घट जाएगी मुंबई से पुणे की दूरी, डीसीएम शिंदे ने कहा-एक और इंजीनियरिंग का मार्वेल…
Apr 26, 2026 | 06:41 PMIPL 2026 में GT के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ का बड़ा कारनामा, धोनी और रैना जैसे दिग्गजों की फेहरिस्त में हुए शामिल
Apr 26, 2026 | 06:41 PMवेटिंग टिकट से छुटकारा दिलाएगा IRCTC का ‘Opt Vikalp’, ऐसे करें इस्तेमाल
Apr 26, 2026 | 06:41 PMवीडियो गैलरी

गुजरात में निकाय चुनाव मतदान जारी, 4.18 करोड़ वोटर 41° गर्मी में करेंगे मतदान
Apr 26, 2026 | 03:14 PM
West Bengal Election: राहुल गांधी ने बंगाल में पीएम मोदी और टीएमसी को दी खुली चेतावनी
Apr 26, 2026 | 02:56 PM
बिहार की राजनीति में ‘निशांत’ की एंट्री! तेजस्वी ने नीतिश को घेरा तो बेटे ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
Apr 26, 2026 | 02:00 PM
जबलपुर में अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार! ट्रेन इंजन से चुरा रहे थे डीजल, RPF ने रंगे हाथों पकड़ा
Apr 25, 2026 | 11:12 PM
रायसेन में मानवता शर्मसार! बेटे ने किया प्रेम विवाह, तो 70 साल के बुजुर्ग को पिलाई पेशाब
Apr 25, 2026 | 11:02 PM
भक्ति की आड़ में चोरी का काला सच! सालों से पुलिस को छका रहा था शातिर महाराज; ट्रैक्टर चोरी का है मास्टरमाइंड
Apr 25, 2026 | 10:36 PM














