वेटिंग टिकट से छुटकारा दिलाएगा IRCTC का ‘Opt Vikalp’, ऐसे करें इस्तेमाल

IRCTC Opt Vikalp : IRCTC का ‘Opt Vikalp’ फीचर वेटिंग टिकट को दूसरी ट्रेन में कंफर्म करने में मदद करता है। यह सुविधा यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी है।
IRCTC’s Opt Vikalp feature helps confirm waiting train tickets.
IRCTC का Opt Vikalp (फोटो - गूगल इमेज)
Published on
Updated on

Waiting Ticket Confirm : अगर आपका ट्रेन टिकट वेटिंग में फंसा हुआ है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) का ‘Opt Vikalp’ फीचर ऐसे यात्रियों के लिए काफी मददगार साबित हो रहा है।

इस सुविधा के जरिए वेटिंग टिकट को उसी रूट की दूसरी ट्रेन में कंफर्म सीट में बदला जा सकता है। खास बात यह है कि इससे टिकट कंफर्म होने के चांस भी बढ़ जाते हैं और यात्रियों को यात्रा के समय राहत मिलती है।

IRCTC के ‘Opt Vikalp’ से कंफर्म होगा वेटिंग टिकट

‘Opt Vikalp’ फीचर खासतौर पर उन यात्रियों के लिए बनाया गया है, जिनकी टिकट चार्ट बनने तक भी कंफर्म नहीं हो पाती। जब ट्रेन का चार्ट तैयार होने लगता है, तब सिस्टम यह जांचता है कि उसी रूट की किसी दूसरी ट्रेन में सीट खाली है या नहीं।

अगर सीट उपलब्ध होती है, तो आपकी टिकट को वहां शिफ्ट कर दिया जाता है। इस प्रक्रिया में यात्रियों को अलग से कोई मेहनत नहीं करनी पड़ती, क्योंकि यह फीचर बुकिंग के समय ही एक्टिव किया जा सकता है।

यह सुविधा यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी

इस फीचर का इस्तेमाल करना भी बेहद आसान है। टिकट बुक करते समय IRCTC की वेबसाइट या ऐप पर लॉग इन करें, फिर यात्रा की डिटेल्स भरने के बाद “Other Preferences” में जाकर ‘Opt Vikalp’ विकल्प को टिक कर दें। बुकिंग पूरी होते ही यह फीचर अपने-आप एक्टिव हो जाएगा।

अगर आपने बुकिंग के समय इसे ऑन नहीं किया है, तो बाद में भी “Booked Ticket History” में जाकर इसे एक्टिव किया जा सकता है। इसके बाद आपको उसी रूट की दूसरी ट्रेनों की लिस्ट दिखाई देगी, जिसमें से आप अपनी पसंद की ट्रेन चुन सकते हैं। इंडियन रेलवे की यह सुविधा यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी है, खासकर त्योहार या पीक सीजन के दौरान जब टिकट कंफर्म होना मुश्किल हो जाता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com