-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Lions Club Free Artificial Limb Distribution Camp Ashwin Bajoria
अकोला: दिव्यांगों को लायन्स क्लब का अनूठा उपहार; 25 जरूरतमंदों को मिले कृत्रिम पैर, प्रांतपाल बाजोरिया ने सराह
Akola Lions Club News: अकोला में लायन्स क्लब ऑफ मिडटाउन और एलाइट द्वारा दिव्यांग मरीजों के लिए निशुल्क कृत्रिम पैर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Social Service Akola News: अकोला दुर्घटना, गैंग्रीन या अन्य कारणों से अपना पैर खोने वाले दिव्यांग मरीजों के लिए लायन्स क्लब ऑफ अकोला मिडटाउन और लायन्स क्लब ऑफ एलाइट द्वारा निशुल्क कृत्रिम पैर वितरण कार्यक्रम सराहनीय है।
अन्य सेवाभावी संस्थाओं से ऐसा कार्यक्रम आयोजित कर समाजसेवा करने का आह्वान लायन्स के प्रांतपाल अश्विनकुमार बाजोरिया ने किया। लायन्स क्लब ऑफ अकोला मिडटाउन और लायन्स क्लब ऑफ एलाइट की ओर से स्थानीय दुर्गा चौक स्थित इंद्रप्रस्थ सभागार में निशुल्क जयपुर फुट वितरण शिविर हुआ। इसमें बाजोरिया मार्गदर्शन कर रहे थे।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व गृहराज्य मंत्री रणजीत पाटिल, डिस्ट्रिक्ट फर्स्ट लेडी वैशाली बाजोरिया, वरिष्ठ विधिज्ञ बी।के। गांधी, माहेश्वरी समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष विजयकुमार तोष्णीवाल, पूर्व प्रांतपाल वसंत खंडेलवाल, रमाकांत खेतान, प्रकल्प प्रमुख एवं वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ कैलाश मुरारका, लायन्स मिडटाउन के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, एलाइट के अध्यक्ष हरीश खेतान, जोन चेयरमैन सुनील जेसवानी, शशी मुरारका, सहयोगी महेश संत, निरंजन भाला, संयोजक सुभाष चांडक आदि मान्यवर उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
Chhatrapati Sambhajinagar: यातायात पुलिस का विशेष अभियान, 1239 ऑटो रिक्शाओं पर गिरी गाज, वसूला भारी जुर्माना
राशन कार्ड के लिए 2.5 लाख की जाए आय सीमा, मुंबई जनता दल ने सरकार को दी 30 दिनों की मोहलत
महाराष्ट्र में बिना सर्जरी वजन घटाने का क्रेज, जानें क्या है गैस्ट्रिक बैलून थेरेपी और इसके जबरदस्त फायदे
भारतीय रेलवे की वॉटरपोलो टीम ने जीता गोल्ड, वेस्टर्न रेलवे के 6 जांबाजों ने चमकाया देश का नाम!
इस शिविर में 50 मरीजों का पंजीकरण किया गया था। 25 जरूरतमंद मरीजों को लगाए पैर इस दौरान मान्यवरों के हाथों 25 जरूरतमंद मरीजों को विशेषज्ञों और कैलाश मुरारका की देखरेख में निशुल्क कृत्रिम पैर लगाए गए। शेष 25 दिव्यांग मरीजों को चरणबद्ध तरीके से कृत्रिम पैर लगाए जाएंगे, ऐसी जानकारी प्रकल्प प्रमुख कैलाश मुरारका ने दी।
उन्होंने पावर पॉइंट के माध्यम से मरीजों को कृत्रिम पैर की उचित जानकारी दी। कार्यक्रम में 50 वर्ष विधि जगत की सेवा के लिए वरिष्ठ विधिज्ञ बी।के। गांधी का सम्मान किया गया। साथ ही सुभाष चांडक, प्रकाश आनंदानी, महेश मनवाणी, किशोर कापड़े, दयाराम रोहड़ा, सुनील जेसवानी, शशी मुरारका, अनीता मालवीया, तारा माहेश्वरी, सचिन शर्मा, घनश्याम जोशी, कनुभाई सायानी सम्मान किया गया।
अनुठे सेवाकार्य की सराहना रणजीत पाटिल ने अपने मनोगत में इस अनूठे मानवीय सेवा कार्य की प्रशंसा करते हुए लायन्स मिडटाउन और एलाइट को शुभेच्छाएं दीं। संचालन सुनंदा केलकर और रमेश बाहेती ने किया, जबकि आभार अनीता मालविया ने माना। कार्यक्रम की सफलता के लिए जसपाल नागरा, जगदीश राठी, श्यामसुंदर अग्रवाल, अचीन मुरारका, हर्षित मुरारका ने परिश्रम किया। इस दौरान बड़ी संख्या में दिव्यांग मरीज, नागरिक तथा दोनों क्लब के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।
Akola lions club free artificial limb distribution camp ashwin bajoria
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
47 गेंद… सिर्फ 26 रन! रोहित शर्मा की स्लो इनिंग से सोशल मीडिया पर बवाल, यशस्वी जायसवाल की जगह खा रहे हिटमैन?
Jul 16, 2026 | 08:09 PMED की बड़ी कार्रवाई: टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ नेटवर्क के खिलाफ बंगाल-यूपी समेत कई राज्यों में छापेमारी
Jul 16, 2026 | 08:08 PMRagini 3 First Look: तमन्ना भाटिया बनीं नई ‘रागिनी’, लंदन में शुरू हुई शूटिंग, मेकर्स ने शेयर की पहली झलक
Jul 16, 2026 | 07:56 PMवृद्धावस्था पेंशन पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- पात्र लाभार्थी का अधिकार नहीं छीन सकती सरकार
Jul 16, 2026 | 07:54 PME20 मामले में Maruti Suzuki को झटका, आयोग ने नई कार देने का दिया आदेश, नहीं तो लौटाने होंगे 20 लाख रुपया
Jul 16, 2026 | 07:48 PMसिर्फ एक चौके से विराट बने नंबर-1! इंग्लैंड में कोई भारतीय नहीं कर पाया था ये कमाल, 15 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
Jul 16, 2026 | 07:42 PMChhatrapati Sambhajinagar: यातायात पुलिस का विशेष अभियान, 1239 ऑटो रिक्शाओं पर गिरी गाज, वसूला भारी जुर्माना
Jul 16, 2026 | 07:38 PMवीडियो गैलरी

आखिर क्यों भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचने के लिए उमड़ती है लाखों की भीड़? जानें असली वजह- VIDEO
Jul 16, 2026 | 05:10 PM
Gold Price Today: अचानक औंधे मुंह गिरा सोना, चांदी भी हुई सस्ती; क्या आ गया खरीदारी का सही समय?
Jul 16, 2026 | 04:57 PM
200 KM साइकिल चलाकर भोपाल पहुंचे जीतू , मोदी सरकार पर बोला हमला -कहा, देश हुए में 90 पेपर लीक, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 03:08 PM
UNSC सीट के लिए भारत का मास्टरस्ट्रोक! जानिए मिशन “SHANTI” का पूरा प्लान?, VIDEO
Jul 16, 2026 | 01:38 PM
आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PM
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PM













