- Hindi News »
- World »
- Pakistani Taliban Indefinitely Extends Ceasefire With Government In Islamabad
पाकिस्तानी तालिबान ने इस्लामाबाद में सरकार के साथ संघर्ष विराम को अनिश्चित काल तक बढ़ाया
- Written By: दामिनी सिंह

File Pic
पाकिस्तान: पाकिस्तानी तालिबान ने बृहस्पतिवार को बताया कि उन्होंने अफगान तालिबान की मेजबानी में पाकिस्तानी कबायली नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ दो दिनों की बातचीत के बाद, इस्लामाबाद में सरकार के साथ संघर्ष विराम को अनिश्चित काल के लिए बढ़ा दिया है। प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान समूह या टीटीपी के प्रवक्ता मोहम्मद खुरासानी के अनुसार, कबायली नेताओं के 50 सदस्यीय दल के साथ बातचीत में ‘संतोषजनक प्रगति’ के बाद यह निर्णय लिया गया।
उन्होंने न तो इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी दी और न ही संघर्ष विराम के विस्तार के बारे में पाकिस्तानी सरकार की ओर से तत्काल कोई पुष्टि की गई। पाकिस्तानी तालिबान एक अलग समूह है, लेकिन वह अफगान तालिबान के साथ संबद्ध है, जिन्होंने पिछले अगस्त में अफगानिस्तान में सत्ता पर कब्जा कर लिया था। टीटीपी ने पिछले 14 साल से पाकिस्तान में इस्लामी कानूनों को सख्ती से लागू करने, देश में सरकारी बलों की हिरासत से अपने सदस्यों की रिहाई और देश के पूर्व कबायली क्षेत्रों में पाकिस्तानी सैन्य उपस्थिति में कमी के लिए विद्रोह छेड़ा हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
कैमरे के सामने पहली बार आई BLA Female Commander, दुनिया को दी खुली चुनौती, वीडियो वायरल
Hamza Burhan Funeral: हमजा बुरहान के जनाजे में भारी हथियारों के साथ पहुंचा हिजबुल चीफ सलाउद्दीन
पाकिस्तानियों पर चढ़ा कॉकरोच का बुखार, CJP की देखा-देखी बना ली अपनी कॉकरोच अवामी पार्टी, पर कर दी ये बड़ी गलती
BRICS में भारत ने चला ऐसा दांव कि उड़ी पाकिस्तान की नींद! इस बड़े मुस्लिम देश ने भी कर दिया समर्थन का ऐलान
टीटीपी के प्रवक्ता खुरासानी ने कहा कि आने वाले दिनों में काबुल में बातचीत जारी रहेगी। अफगान तालिबान की ओर से तत्काल कोई बयान नहीं आया है, जिन्होंने पहले केवल यह कहा था कि वह वार्ता के लिए तटस्थ आधार प्रदान करेंगे। अफगानिस्तान में तालिबान भी पाकिस्तान में नई सरकार को पाकिस्तानी तालिबान के साथ शांति समझौता करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। दोनों पक्षों के बीच पिछला संघर्ष विराम 30 मई को समाप्त हो गया था। (एजेंसी)
Pakistani taliban indefinitely extends ceasefire with government in islamabad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
डायमंड गार्डन से मंडाले तक Mumbai Metro 2B कॉरिडोर बना गेमचेंजर, ट्रैफिक और प्रदूषण से मिलेगी राहत
May 24, 2026 | 10:26 AMजितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा इनाम… BJP ने राहुल गांधी को याद दिलाया उनका ही पुराना बयान; केरलम में मचा बवाल
May 24, 2026 | 10:25 AMमहंगाई डायन खाय जात है! ईंधन संकट का असर अब रसोई तक, मुंबई में सब्जियां, दूध और ट्रांसपोर्ट हुआ महंगा
May 24, 2026 | 10:03 AMमहिलाओं की बल्ले-बल्ले, 1 जून से सरकारी बसों में सफर हुआ बिल्कुल मुफ्त, सुवेंदु सरकार ने पूरा किया वादा
May 24, 2026 | 09:57 AMKharif Crop Loan: खरीफ सीजन से पहले गोंदिया में फसल कर्ज वितरण सुस्त, लक्ष्य का सिर्फ 35% भुगतान
May 24, 2026 | 09:55 AMनागपुर में Zero Power Cut का लक्ष्य, अधिकारियों को चेतावनी; लापरवाही पर होगी कार्रवाई
May 24, 2026 | 09:51 AMछत्रपति संभाजीनगर मनपा का कमाल: ‘मेरा टैक्स, मेरी जिम्मेदारी’ अभियान में 3 दिन में मिलीं 1032 नई संपत्तियां
May 24, 2026 | 09:47 AMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM














