-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Pakistani Army Spy Was Blown Away In Balochistan Kulbhushan Jadhav Was Kidnapped By Isi In Iran
पाकिस्तानी सेना के जासूस को बलूचिस्तान में उड़ाया, कुलभूषण जाधव को ईरान में ISI के हाथों कराया था किडनैप
- Written By: अमन उपाध्याय
बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात हमलावरों ने मुफ्ती शाह मीर की गोली मारकर हत्या कर दी। मुफ्ती शाह मीर ने कई सालों तक पाकिस्तानी सेना के लिए जासूसी की थी। इसके साथ ही, वह एक इस्लामी कट्टरपंथी राजनीतिक पार्टी, जमीयत..

कुलभूषण जाधव को ईरान में ISI के हाथों किडनैप कराने वाले की हत्या, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात हमलावरों ने मुफ्ती शाह मीर की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि यह वही मुफ्ती शाह मीर है, जिसने भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के अपहरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यह हमला उस समय हुआ जब मीर मस्जिद में नमाज़ पढ़कर लौट रहा था। सूत्रों के मुताबिक, मीर मानव तस्करी जैसी गैरकानूनी गतिविधियों में भी शामिल था। मीर का संबंध जमीयत उलमा-ए-इस्लाम नामक एक इस्लामी कट्टरपंथी राजनीतिक दल से था।
माना जा रहा है कि इस हत्या के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ हो सकता है। मीर लंबे समय तक पाकिस्तानी सेना के लिए बलूचिस्तान में खुफिया सूचनाएं जुटाने का काम करता रहा था।
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
Russian Drone फैक्टरी के सीईओ व्लादिमीर तकाचुक पर जानलेवा हमला, मर्सिडीज कार में विस्फोट
अमेरिका में सेना पर ट्रंप का शिकंजा! सरहद पर तैनात फौजियों के परिवार भेजे जा रहे जेल
CPEC Funding को लगा झटका, चीन ने रोकी मदद तो अब खुद ही हाईवे बनाएगा कंगाल पाकिस्तान
Diplomatic Dispute: अर्जेंटीना के राष्ट्रपति माइली के बिगड़े बोल! ब्राजील के राष्ट्रपति लूला को बोला ‘चोर’
जानिए क्या था कुलभूषण जाधव का मामला
मार्च 2016 में पाकिस्तानी सेना ने भारतीय नौसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी कुलभूषण जाधव को गिरफ्तार किया। पाकिस्तान का आरोप है कि कुलभूषण भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) के एजेंट हैं और उन्हें जासूसी करते हुए पकड़ा गया। हालांकि, भारत सरकार का कहना है कि कुलभूषण को बलूचिस्तान से नहीं, बल्कि ईरान से गिरफ्तार किया गया था।
गलत तरीके से गिरफ्तार किया पाकिस्तान
भारत ने हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर कुलभूषण जाधव को अपना नागरिक माना है और उनके खिलाफ जासूसी के आरोपों को खारिज किया है। भारत का कहना है कि कुलभूषण जाधव ईरान में वैध रूप से अपना कारोबार कर रहे थे, जब 30 मार्च 2016 को उनका अपहरण कर लिया गया। भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार, जाधव को पाकिस्तान ले जाकर गलत तरीके से कैद किया गया और वहां उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा है।
इस आरोप में दी गई मौत की सजा
अप्रैल 2017 में पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने कुलभूषण जाधव को जासूसी और आतंकवाद के आरोप में मौत की सजा सुनाई थी। भारत ने इस फैसले के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में अपील की, क्योंकि पाकिस्तान ने जाधव को राजनयिक पहुंच देने से इनकार कर दिया था। हेग स्थित आईसीजे ने जुलाई 2019 में अपना फैसला सुनाते हुए पाकिस्तान को निर्देश दिया कि वह भारत को जाधव तक राजनयिक पहुंच उपलब्ध कराए और उनकी सजा की पुनः समीक्षा सुनिश्चित करे।
Pakistani army spy was blown away in balochistan kulbhushan jadhav was kidnapped by isi in iran
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सिर्फ 2 अखरोट बदल सकते हैं आपकी सेहत! जानिए कब, कैसे और किस तरीके से खाने पर मिलता है सबसे ज़्यादा फायदा
Aug 05, 2026 | 09:16 PMलॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
Aug 05, 2026 | 09:13 PMमुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PMविभाग वापस लिए जाने के बाद भी ‘आनंद’ में लखन पटेल, पहली बार तोड़ी चुप्पी; राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज
Aug 05, 2026 | 08:54 PMआम जनता को एक और झटका! हर LPG सिलेंडर पर देना होगा टैक्स, समझिए क्या है पूरा मामला
Aug 05, 2026 | 08:54 PMबाज़ार जैसा Crispy Honey Chilli Potato घर पर बनाना है बस अपनाएं ये एक आसान ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची
Aug 05, 2026 | 08:45 PMRussian Drone फैक्टरी के सीईओ व्लादिमीर तकाचुक पर जानलेवा हमला, मर्सिडीज कार में विस्फोट
Aug 05, 2026 | 08:45 PMवीडियो गैलरी

CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM













