Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Shehbaz Sharif के परिवार को बड़ी राहत! भ्रष्टाचार के केस में बेटी-दामाद हुए बरी, अदालत ने आरोपों को किया खारिज

Shehbaz Sharif Family Acquitted: शहबाज शरीफ के परिवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। एंटी-करप्शन कोर्ट ने शरीफ की बेटी राबिया इमरान और दामाद अली इमरान को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बरी कर दिया है।

  • Written By: प्रिया सिंह
Updated On: May 06, 2026 | 01:09 AM

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pakistan PM Shehbaz Sharif Family Acquitted: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के परिवार के लिए एक बहुत ही बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। एंटी-करप्शन कोर्ट ने उनकी बेटी राबिया इमरान और दामाद अली इमरान यूसुफ को क्लीन चिट दे दी है। इन दोनों को मनी लॉन्ड्रिंग और पंजाब साफ पानी कंपनी भ्रष्टाचार मामले में पूरी तरह से बेगुनाह करार दिया गया है। अदालत ने माना है कि इन दोनों के खिलाफ कोई भी पुख्ता सबूत मौजूद नहीं है।

एंटी-करप्शन एस्टेब्लिशमेंट की रिपोर्ट के आधार पर अदालत ने पहली सुनवाई में ही इन दोनों को बरी करने का बड़ा फैसला सुनाया। पिछले हफ्ते ही अदालत ने 2022 में इमरान खान सरकार के दौरान जारी हुए इनके स्थायी गिरफ्तारी वारंट को सस्पेंड किया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए राबिया और उनके पति साल 2022 में ब्रिटेन चले गए थे और उन्हें अपराधी घोषित किया गया था। अदालत से जमानत मिलने के बाद वे कुछ हफ्ते पहले ही वापस लौटे थे और अब उन्हें बरी कर दिया गया है।

सबूत ना मिलने की वजह से हुए बरी

अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान साफ कहा गया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत मौजूद नहीं है। एंटी-करप्शन एस्टेब्लिशमेंट ने कोर्ट को बताया कि राबिया और अली इमरान भ्रष्टाचार मामले में शामिल नहीं पाए गए। इस रिपोर्ट के पेश होने के बाद ही जज ने दोनों को सभी आरोपों से तुरंत मुक्त कर दिया।

सम्बंधित ख़बरें

सीजफायर बेअसर! समुद्र में जारी है जहाजों पर हमला, अमेरिका ने ईरान पर मढ़ा युद्ध भड़काने का आरोप

Pakistan Maulana Murder: खैबर पख्तूनख्वा में मौलाना की हत्या, लोग सड़कों पर उतरे, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

UAE Missile Attack: ईरान का UAE पर मिसाइल अटैक, लगातार दूसरे दिन 15 मिसाइलों और ड्रोन से किया हमला

कतर के आसमान में गायब हुआ अमेरिकी KC-135 Plane! आखिरी समय में भेजा था इमरजेंसी सिग्नल, तलाश जारी

इस बहुचर्चित भ्रष्टाचार मामले में मौजूदा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का नाम भी मुख्य रूप से शामिल किया गया था। हालांकि सबूतों की भारी कमी के कारण उन्हें भी इस मामले में पहले ही कोर्ट से बरी किया जा चुका है। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को भी भ्रष्टाचार के कई पुराने मामलों में अदालत से बड़ी राहत मिल चुकी है।

नहीं जाना पड़ा जेल, इमरान खान की पार्टी ने उठाए सवाल

नवाज शरीफ को अल-अजीजिया मामले में लाहौर जेल में करीब सात साल की लंबी सजा काटनी पड़ सकती थी। लेकिन उन्हें भी भ्रष्टाचार के इन सभी मामलों में पाकिस्तानी अदालत द्वारा पूरी तरह से बरी कर दिया गया है। इस तरह शरीफ परिवार को अदालतों से लगातार एक के बाद एकबड़ी कानूनी राहत प्राप्त हो रही है।

यह भी पढ़ें: सीजफायर बेअसर! समुद्र में जारी है जहाजों पर हमला, अमेरिका ने ईरान पर मढ़ा युद्ध भड़काने का आरोप

वहीं इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने अदालत के इन सभी बड़े फैसलों पर विरोध व्यक्त किया है। पीटीआई का सीधा आरोप है कि प्रधानमंत्री और उनके करीबियों का बरी होना समझौतावादी न्यायपालिका का बड़ा नतीजा है। पार्टी ने इन फैसलों को न्याय का अंत बताते हुए न्यायपालिका पर राजनीतिक आतंकवाद का साथी होने का आरोप लगाया है।

Pakistan pm shehbaz sharif family acquitted in corruption money laundering case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 06, 2026 | 01:09 AM

Topics:  

  • Imran Khan
  • Pakistan
  • Shehbaz Sharif
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.