शहबाज शरीफ होंगे गिरफ्तार! बलूचिस्तान की सरकार’ ने जारी किया अरेस्ट वारंट, जानें क्या है पूरा मामला
Shehbaz Sharif News: पाक पीएम शहबाज शरीफ के खिलाफ बलूचिस्तान की निर्वासित सरकार ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। उन पर वीजा नियमों के उल्लंघन और बलूचिस्तान की संप्रभुता को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।
- Written By: अमन उपाध्याय
शहबाज शरीफ, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Shehbaz Sharif Arrest Warrant News In Hindi: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मुश्किलें उनके अपने ही देश में बढ़ती नजर आ रही हैं। एक अभूतपूर्व घटनाक्रम में, पाकिस्तान के कब्जे वाले बलूचिस्तान की निर्वासित सरकार ने पीएम शहबाज शरीफ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह कदम अंतरराष्ट्रीय राजनीति और पाकिस्तान के आंतरिक सुरक्षा परिदृश्य में एक बड़ी हलचल पैदा कर सकता है।
वीजा नियमों के उल्लंघन का गंभीर आरोप
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलूचिस्तान की निर्वासित सरकार ने शहबाज शरीफ पर बलूचिस्तान के वीजा नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने वैध दस्तावेजों के बिना बलूचिस्तान के क्षेत्र में अवैध प्रवेश किया जो वहां के कानूनों के अनुसार एक दंडनीय अपराध है।
किसने की शहबाज के वारंट की घोषणा?
प्रधानमंत्री के खिलाफ इस गिरफ्तारी वारंट की आधिकारिक घोषणा मीर यार बलोच द्वारा की गई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए इस आदेश की जानकारी साझा की। मीर यार बलोच ने लिखा कि बलूचिस्तान गणराज्य ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के खिलाफ यह कड़ा कदम इसलिए उठाया है क्योंकि उन्होंने जानबूझकर बलूचिस्तान की संप्रभुता को नुकसान पहुंचाया है।
सम्बंधित ख़बरें
भारत दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी, आगरा में करेंगी ताजमहल का दीदार; हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
चीन की ‘स्मार्ट कारों’ से डरा अमेरिका! राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अब रोक लगाने की तैयारी, पेश हुआ नया बिल
रोमानिया की रिहायशी इमारत पर गिरा रूसी ड्रोन, नाटो तक पहुंची यूक्रेन युद्ध की आग; दुनिया में बढ़ी टेंशन
शेख हसीना का बड़ा आरोप- ‘मेरे नेताओं की हो रही है सोची-समझी हत्या’, यूनुस और BNP सरकार पर फूटा गुस्सा
एयरपोर्ट पर हो सकती है गिरफ्तारी
8 जनवरी 2026 को जारी किए गए इस आदेश के अनुसार, शहबाज शरीफ को बलूचिस्तान के किसी भी हवाई अड्डे पर आगमन के समय या वहां से प्रस्थान करते समय गिरफ्तार किया जा सकता है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि बलूचिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन और वैध वीजा के बिना प्रवेश एक गंभीर विषय है, जिसके लिए उन्हें कानूनी प्रक्रिया का सामना करना होगा।
यह भी पढ़ें:- अमेरिका के ‘दुश्मन’ पर चीन का शिकंजा; अरबपति चेन झी गिरफ्तार, 6 पादरी भी सलाखों के पीछे
क्या वाकई गिरफ्तार होंगे शहबाज शरीफ?
हालांकि यह वारंट एक ‘निर्वासित सरकार’ द्वारा जारी किया गया है, जिसकी पाकिस्तान सरकार आधिकारिक मान्यता नहीं देती, लेकिन यह घटना बलूचिस्तान में बढ़ते असंतोष और पाकिस्तान के भीतर चल रही संप्रभुता की लड़ाई को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उजागर करती है। पाकिस्तान सरकार की ओर से अभी तक इस वारंट पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है।
