- Hindi News »
- World »
- China Arrests Billionaire Chen Zhi Extradition Underground Church Pastors Detained
अमेरिका के ‘दुश्मन’ पर चीन का शिकंजा; अरबपति चेन झी गिरफ्तार, 6 पादरी भी सलाखों के पीछे
- Written By: अमन उपाध्याय
China News: चीन ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मोर्चे पर बड़ी कार्रवाई की है। कंबोडिया से अरबपति कारोबारी चेन झी का प्रत्यर्पण कराया गया, वहीं देश के भीतर अंडरग्राउंड चर्च के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

चीन के अरबपति चेन ज़ी गिरफ़्तार, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
China billionaire Chen Zhi Arrest: चीन ने एक साथ दो मोर्चों पर सख्त रुख अपनाकर दुनिया को चौंका दिया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, चीन में जन्मे अरबपति कारोबारी चेन झी को कंबोडिया में गिरफ्तार कर चीन प्रत्यर्पित कर दिया गया है। यह कार्रवाई इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि चेन झी पर अमेरिका ने धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप लगाए थे।
अमेरिका का ‘टारगेट’ अब चीन की गिरफ्त में
अमेरिकी अभियोजकों के अनुसार, चेन झी कंबोडिया से एक मल्टीबिलियन डॉलर का ऑनलाइन स्कैम नेटवर्क चला रहा था। उस पर न केवल वित्तीय अपराध बल्कि जबरन मजदूरी कराने वाले ठिकाने चलाने का भी आरोप है। अक्टूबर में अमेरिका और ब्रिटेन ने चेन पर कड़े प्रतिबंध लगाए थे, जिसके बाद यूरोप, अमेरिका और एशिया में उसकी कंपनी प्रिंस होल्डिंग ग्रुप की संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई शुरू की गई। अमेरिकी न्याय विभाग ने चेन के संगठन को एशिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठनों में से एक का ‘मुखौटा’ करार दिया है।
घरेलू मोर्चे पर चर्च के खिलाफ कार्रवाई
अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई के साथ-साथ चीन के भीतर भी पुलिस ने धार्मिक स्वतंत्रता पर शिकंजा कस दिया है। इस हफ्ते एक प्रभावशाली अंडरग्राउंड प्रोटेस्टेंट चर्च (Early Rain Covenant Church) के 6 सदस्यों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने चर्च के मौजूदा नेता ली यिंगकियांग के घर पर छापा मारा और उन्हें हिरासत में ले लिया। मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि यह कार्रवाई कम्युनिस्ट पार्टी के नियंत्रण से बाहर काम करने वाले धार्मिक समूहों को दबाने का एक हिस्सा है।
सम्बंधित ख़बरें
भारत दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी, आगरा में करेंगी ताजमहल का दीदार; हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
चीन की ‘स्मार्ट कारों’ से डरा अमेरिका! राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अब रोक लगाने की तैयारी, पेश हुआ नया बिल
रोमानिया की रिहायशी इमारत पर गिरा रूसी ड्रोन, नाटो तक पहुंची यूक्रेन युद्ध की आग; दुनिया में बढ़ी टेंशन
शेख हसीना का बड़ा आरोप- ‘मेरे नेताओं की हो रही है सोची-समझी हत्या’, यूनुस और BNP सरकार पर फूटा गुस्सा
अंतरराष्ट्रीय दबाव और चीन का बढ़ता नियंत्रण
चीन में वर्तमान में लगभग 4.4 करोड़ ईसाई सरकारी मान्यता प्राप्त चर्चों से जुड़े हैं, लेकिन करोड़ों लोग अभी भी गुप्त रूप से ‘हाउस चर्चों’ में प्रार्थना करते हैं। हाल के महीनों में इन चर्चों के खिलाफ बड़े पैमाने पर हुई गिरफ्तारियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चीन की आलोचना तेज कर दी है।
यह भी पढ़ें:- बांग्लादेश चुनाव से पहले बड़ा सियासी झटका, जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में तारिक रहमान की करारी हार
अंतरराष्ट्रीय अपराध के खिलाफ सख्त चीन
विशेषज्ञों का मानना है कि चेन झी की गिरफ्तारी से चीन यह दिखाना चाहता है कि वह अंतरराष्ट्रीय अपराध के खिलाफ सख्त है जबकि पादरियों की गिरफ्तारी उसके आंतरिक नियंत्रण को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है।
China arrests billionaire chen zhi extradition underground church pastors detained
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 30 May 2026: कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ, जानें अपनी राशि का पूरा भाग्यफल
May 30, 2026 | 12:02 AMRiver Rejuvenation: खाम नदी पुनर्जीवन परियोजना के मे आई गति, प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ नदी बनाने के दिए निर्देश
May 29, 2026 | 11:49 PMIPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक
May 29, 2026 | 11:28 PMजबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के पास मिला जिंदा मोर्टर बम, सेना ने किया जब्त; इलाके में मचा हड़कंप
May 29, 2026 | 11:22 PMडीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PMपुणे जहरीली शराब कांड की जांच CID के हवाले, पुणे पुलिस कमिश्नर ने की पुष्टि, क्या बेनकाब होगा बड़ा सिंडिकेट?
May 29, 2026 | 11:10 PM‘धर्म को कभी राजनीति के तराजू में नहीं तौला’, श्रीराम महायज्ञ में पहुंचे दिग्विजय सिंह; दिया बड़ा बयान
May 29, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM














