पेशावर में बम विस्फोट, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Peshawar Bomb Blast: पाकिस्तान के पेशावर में गुरुवार को एक बम धमाका हुआ, जिसमें 9 लोगों की मौत और 4 अन्य घायल हो गए। घायल व्यक्तियों में मुख्य रूप से कानून प्रवर्तन अधिकारी शामिल बताए जा रहे हैं। रिपोरेट के अनुसार, कहा गया है कि यह विस्फोट राजधानी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए किया गया था। पुलिस अधिकारी मियां सईद ने इस जानकारी की पुष्टि की है।
मियां सईद के अनुसार, इस धमाके का मकसद पुलिस और सुरक्षा बलों के अधिकारियों को निशाना बनाना था। शुरुआती जांच में पता चला है कि विस्फोट का उपकरण पुलिस वैन के मार्ग में रखा गया था। उन्होंने बताया कि घायलों की स्थिति गंभीर है। धमाके के बाद बड़ी संख्या में सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंचाए गए हैं और पूरे इलाके को घेर लिया गया है।
इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मसूद बंगश के अनुसार, कानून प्रवर्तन अधिकारी घटनास्थल की तफ्तीश में जुटे हैं और मामले को गंभीरता से लेकर सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। अभी हाल ही में 1 अक्टूबर को बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने कहा है कि उसके लड़ाकों ने बलूचिस्तान के कलात और तुर्बत क्षेत्रों में पाकिस्तानी सेना पर दो अलग-अलग हमले किए, जिनमें छह सैनिक मारे गए।
हमले के बाद संगठन का दावा किया था कि इन हमलों में उन्होंने आधुनिक और स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल किया। बीएलए ने इसे पाकिस्तानी सेना के खिलाफ अपनी ‘आजादी की लड़ाई’ का हिस्सा बताया है।
यह भी पढ़ें:- ‘मत करो ऐसी गलती वरना…’, अमेरिकी विमानों की घुसपैठ पर वेनेजुएला की वाशिंगटन को सख्त चेतावनी
रिपोर्ट में आगे यह भी बताया गया है कि इससे पहले 30 सितंबर को बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में फ्रंटियर कॉर्प्स मुख्यालय के पास सड़क पर भी एक भयानक विस्फोट हुआ था, जिसमें कम से कम 10 लोग मारे गए और 32 लोग घायल हुए थे। बलूचिस्तान में हुए धमाके की पुष्टि स्वास्थ्य मंत्री बख्त मुहम्मद काकर ने की है। उन्होंने बताया कि इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं और सभी घायलों को नजदीकी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा, इस भयंकर विस्फोट में 8 मृतकों के शव सिविल अस्पताल पहुंचाए गए हैं। बता दें कि इस विस्फोट के बाद क्वेटा के सभी अस्पतालों में आपातकाल लागू कर दिया था।