'मत करो ऐसी गलती वरना...', अमेरिकी विमानों की घुसपैठ पर वेनेजुएला की वाशिंगटन को सख्त चेतावनी

US Venezuela Conflict: रक्षा मंत्री व्लादिमीर पैड्रिनो लोपेज ने वाशिंगटन को चेतावनी देते हुए कहा कि दक्षिण अमेरिकी देश पर सैन्य हमला करना भारी गलत साबित हो सकता है।
argentina-earthquake-5-7-magnitude-know-impact-damage (1)
अमेरिकी विमानों की घुसपैठ पर वेनेजुएला की वाशिंगटन को सख्त चेतावनी, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

US Venezuela Relation:  अमेरिका ने वेनेजुएला और अन्य ड्रग कार्टेल के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी रोधी अभियान के तहत दक्षिणी कैरिबियन सागर में अपने युद्धपोत तैनात किए हैं। हाल ही में अमेरिकी लड़ाकू विमान फिर से वेनेजुएला के हवाई क्षेत्र में देखे गए। वेनेजुएला ने इसे उकसाने वाली हरकत बताया और इस अवैध प्रवेश की कड़ी निंदा की।

पिछले कुछ हफ्तों में अमेरिकी सैन्य बलों ने वेनेजुएला के नावों पर हमले किए। अमेरिका ने दावा किया कि ये नावें ड्रग तस्करी में शामिल थीं और इनके माध्यम से अवैध पदार्थ भेजे जा रहे थे। इन हमलों में कम से कम 14 लोग मारे गए और कई घायल हुए। इस घटना के बाद वेनेजुएला के रक्षा मंत्री व्लादिमीर पैड्रिनो लोपेज ने कड़ा बयान जारी किया। उन्होंने वाशिंगटन को चेतावनी देते हुए कहा कि दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र पर किसी भी प्रकार का सैन्य हमला गंभीर परिणाम ला सकता है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, 'ऐसी गलती मत करो, वरना अंजाम बुरा होगा।' पैड्रिनो ने आगे कहा कि वेनेजुएला अपनी संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाने के लिए तैयार है।

खतरे में नागरिक विमान

वेनेजुएला के विदेश मंत्री यवन गिल ने सोशल मीडिया पर कहा कि गुरुवार को अमेरिकी विमान हमारे तट से लगभग 75 किलोमीटर दूर देखे गए। उन्होंने इसे वेनेजुएला के राष्ट्रीय संप्रभुता के लिए खतरा और एक उकसावे भरी कार्रवाई करार दिया, जो अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, कैरेबियन सागर में अमेरिकी युद्धपोतों की उपस्थिति ने वेनेजुएला के नागरिक विमान संचालन को भी खतरे में डाल दिया है।

पांच अमेरिकी विमानों का लगाया पता

वेनेजुएला के रक्षा मंत्री व्लादिमीर पैड्रिनो लोपेज ने अमेरिकी विमानों की दक्षिणी कैरेबियन सागर में तैनाती और अमेरिकी सरकार द्वारा उन वेनेजुएलावासियों के खिलाफ सैन्य उत्पीड़न की कड़ी निंदा की, जो शांति, काम और खुशहाल जीवन चाहते हैं। पैड्रिनो ने गुरुवार को बताया कि वेनेजुएला की वायु रक्षा प्रणाली ने कम से कम पांच अमेरिकी विमानों का पता लगाया, जो 35,000 फीट की ऊंचाई पर और 400 समुद्री मील की गति से उड़ रहे थे।

बाद में रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि ये विदेशी विमान वेनेजुएला के तट से लगभग 75 किलोमीटर दूर घुसपैठ कर रहे थे। अधिकारियों के अनुसार, कोलंबिया की एवियनका एयरलाइन का एक विमान भी इस दौरान अमेरिकी विमानों के वेनेजुएला की सीमा में प्रवेश करने का गवाह बना।

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com