धमाके से कांपा पाकिस्तान! बलूचिस्तान के मस्तुंग वेयरहाउस में फटा LPG टैंकर, आग में 35 लोग बुरी तरह झुलसे
Pakistan Mastung Explosion: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक कस्टम वेयरहाउस में भीषण आग के बाद एलपीजी टैंकर में जोरदार विस्फोट हुआ। इस हादसे में 35 लोग घायल हुए हैं और भारी तबाही मची है।
- Written By: अमन उपाध्याय
कस्टम्स वेयरहाउस में धमाका, फोटो (सो. AI मॉडिफाइड)
Pakistan Mastung LPG Tanker Explosion: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत से एक बेहद दुखद और रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। मस्तुंग इलाके में स्थित एक कस्टम्स वेयरहाउस में रविवार को भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्होंने वहां खड़े एक एलपीजी टैंकर को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके बाद हुए जोरदार विस्फोट ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। इस हादसे में कम से कम 35 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
हादसे में मची भारी तबाही
यह घटना क्वेटा-कराची हाईवे पर स्थित लकपास इलाके के कस्टम्स परिसर में हुई। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, आग सबसे पहले उस गोदाम में लगी थी जहां तस्करी और अन्य मामलों में जब्त किया गया कीमती सामान रखा जाता था। आग तेजी से पार्किंग एरिया तक फैल गई, जहां कई ट्रक और गाड़ियां खड़ी थीं।
सम्बंधित ख़बरें
बांग्लादेश में खसरे का तांडव! अब तक 400 से ज्यादा मौतें, क्या यूनुस सरकार की इस चूक ने छीन ली मासूमों की जान?
दुनिया में फिर लौट रहा है WFH का दौर, श्रीलंका-पाकिस्तान के बाद क्या भारत में भी लगेंगी ये पाबंदियां?
स्लो डेथ…रहस्यमयी बुखार, किडनी फेल और फेफड़ों में पानी, जानिए कितना खतरनाक है हंता वायरस? ले चुका है कई जान
काठमांडू एयरपोर्ट में लैंडिंग के दौरान प्लेन में लगी आग, मौत को छूकर वापस लौटे 289 यात्री, मचा हड़कंप
देखते ही देखते आग एलपीजी टैंकर तक पहुंच गई, जिससे हुए धमाके ने पार्किंग एरिया में भारी तबाही मचाई और वहां मौजूद अरबों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। घायलों में से चार लोगों की हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए क्वेटा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
🚨 Massive Blast at Pakistan Customs warehouse in Lak Pass, #Mastung, Balochistan 🇵🇰 An LPG bowser exploded inside customs depot on the Quetta–Karachi N-25 highway near #Quetta, triggering massive fires & chain blasts 43 injured, Goods worth billions destroyed#Fire #رد_الب pic.twitter.com/jxexktGOrT — Your Views Your News (@urviewsurnews) May 11, 2026
मौत के मुंह से निकले अधिकारी
विस्फोट इतना भयानक था कि मस्तुंग के डिप्टी कमिश्नर और उनके साथ मौजूद अन्य आला अधिकारी इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि अधिकारी घटनास्थल पर स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे तभी टैंकर में ब्लास्ट हो गया। राहत और बचाव कार्य के लिए करीब दस फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं लेकिन तेज हवाओं और आसपास खड़े अन्य टैंकरों की वजह से आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
पाकिस्तान में फायर सेफ्टी पर उठते सवाल
इस हादसे ने एक बार फिर पाकिस्तान में इमारतों और सरकारी परिसरों के सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि इस आग की असली वजह का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन रिपोर्ट्स बताती हैं कि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद सहित कई प्रमुख शहरों की इमारतों के पास अनिवार्य फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट तक नहीं हैं।
यह भी पढ़ें:- US की सख्ती, ईरान का तनाव… फिर भी होर्मुज पार कर गया भारत से जुड़ा तारा टैंकर, जानें कैसे तोड़ा चक्रव्यूह
इससे पहले कराची के गुल प्लाजा मॉल में हुई भीषण आग, जिसमें 79 लोगों की जान गई थी। उसके बाद हुए एक सर्वे में पाया गया था कि हजारों सरकारी और निजी इमारतों ने सुरक्षा नियमों की अनदेखी की है। मस्तुंग की यह घटना इसी प्रशासनिक लापरवाही का एक और भयावह उदाहरण पेश करती है।
