होर्मुज से निकला भारत का 'सर्व शक्ति', ईरान की नाकेबंदी के बीच 45,000 टन LPG लेकर आ रहा विशाखापत्तनम

Sarv Shakti LPG tanker: अमेरिका-ईरान तनाव और होर्मुज में नाकेबंदी के बीच एलपीजी टैंकर सर्व शक्ति सुरक्षित निकलने में सफल रहा है। 18 भारतीय चालक दल के साथ यह जहाज 45,000 टन गैस लेकर भारत आ रहा है।
India's 'Sarva Shakti' Departs from Hormuz; En Route to Visakhapatnam Carrying 45,000 Tons of LPG Amidst Iran's Blockade.
सांकेतिक फोटो (सो. AI)
Published on
Updated on

Sarv Shakti LPG tanker Crossed Strait OF Hormuz: मीडिल ईस्ट में जारी भारी तनाव के बीच भारत के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। भारत से जुड़ा LPG टैंकर सर्व शक्ति ने सुरक्षित तरीके से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार कर लिया है। वर्तमान समय में इस समुद्री मार्ग पर जहाजों का आना-जाना लगभग बंद हो गया है। ऐसे मुश्किल समय में भारत के जहाज का यहां से सुरक्षित निकल जाना एक बड़ी कामयाबी है।

45,000 टन गैस के साथ निकला जहाज

सर्व शक्ति टैंकर मार्शल आइलैंड्स के झंडे के साथ अपनी यात्रा कर रहा है। मरीन ट्रैफिक के आंकड़ों के अनुसार, यह 18 भारतीय चालक दल के सदस्यों को लेकर भारत की ओर बढ़ रहा है। यह कार्गो इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) के लिए 45,000 टन रसोई गैस (LPG) लेकर आ रहा है, जिसे विशाखापत्तनम के गैस स्टेशन पर उतारा जाएगा।

ईरान के बताए रास्ते से निकला

ईरान-अमेरिका के बीच तनाव के कारण होर्मुज पूरा तरह से बंद हो गया है। जिसकी वजह से वहां सैकड़ों जहाज फंसे हुए हैं। वहीं सर्व शक्ति ने ईरान द्वारा निर्धारित विशेष समुद्री मार्ग का पालन करते हुए लारक और केश्म द्वीपों के पास से निकला है। हमले के डर से जहाज बार-बार रेडियो पर संदेश भेज रहा है कि इस पर भारतीय क्रू सवार है ताकि युद्ध जैसे माहौल में इसे कोई नुकसान न पहुंचाए।

भारत में ऊर्जा संकट

दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक होने के कारण भारत वर्तमान में गंभीर ऊर्जा संकट का सामना कर रहा है। मीडिल ईस्ट से सप्लाई बाधित होने के चलते देश के कई हिस्सों में LPG की भारी कमी देखी गई है। जिससे गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें और सीमित आपूर्ति जैसी परेशानियां पैदा हो गई हैं।

इस संकट को देखते हुए भारत सरकार ने फरवरी से ही गैस लाने वाले जहाजों को सुरक्षित निकालने पर खास ध्यान दे रही है। वहीं, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने बताया कि भारत ने घरेलू उत्पादन को 60% तक बढ़ा दिया है ताकि गैस में रुकावट आने पर भी देश में सप्लाई न रुके।

कूटनीतिक प्रयासों से खुला रास्ता

यह कामयाबी इसलिए बड़ी है क्योंकि अप्रैल में ईरान की सेना ने यहां जहाजों पर गोलियां चलाई थीं, जिससे रास्ता लगभग बंद हो गया था। लेकिन भारत ने ईरान सरकार से सीधी बात करके अपने 8 गैस जहाजों को निकालने का रास्ता साफ किया है सर्व शक्ति का सुरक्षित निकलना इसी बातचीत का नतीजा है। इससे पहले 'देश गरिमा' नाम का भारतीय जहाज भी अपनी लोकेशन छिपाकर यहां से निकला था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com