शांति की बात करने वाले पाक का दोगलापन! मुस्लिम देशों को भारत का डर दिखाकर चली बड़ी चाल, कहा- अल्लाह करे…
Pakistan News: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अमेरिका-ईरान सीजफायर को ऐतिहासिक बताया, लेकिन साथ ही भारत और इजरायल को मुस्लिम जगत का सबसे बड़ा दुश्मन बताकर नया विवाद खड़ा कर दिया है।
- Written By: अक्षय साहू
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (सोर्स- सोशल मीडिया)
Khawaja Asif Anti India Statement: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (Khawaja Asif) ने अमेरिकी और ईरान के बीच सीजफायर की सफलता की उम्मीद जताई है। उन्होंने मुस्लिम दुनिया से इस सीजफायर की रक्षा करने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सतर्क रहने की अपील की। ख्वाजा आसिफ ने इस अवसर पर भारत और इजरायल को मुस्लिम दुनिया के सबसे बड़े दुश्मन करार दिया।
ख्वाजा आसिफ का बयान उस समय आया है जब पाकिस्तान की मध्यस्थता से 28 फरवरी से चल रही लड़ाई के बीच बुधवार को अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम लागू हुआ।
ईरान में सीजफायर खुशी की बात लेकिन…
नेशनल असेंबली में बोलते हुए ख्वाजा आसिफ (Khawaja Asif) ने कहा, “अल्लाह करे कि हम शांति और सुलह स्थापित करने में सफल हों। ईरान में सीजफायर बहुत खुशी की बात है, लेकिन मुस्लिम उम्माह को इसे बनाए रखने और शांति के खतरों से सतर्क रहने की जरूरत है। पाकिस्तान इस दिशा में अपनी भूमिका निभा रहा है, क्योंकि इस्लाम शांति और सुलह का पक्षधर है।”
सम्बंधित ख़बरें
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर भारत अलर्ट, ट्रंप की ईरान को धमकी से दुनिया भर में हड़कंप!
PM Modi Australia Visit: ऑस्ट्रेलिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, दोनो देशों के संबंधों को मिलेगी नई मजबूती
अगर राजनीति में नहीं तो… कहां होते सिंधिया, नवभारत कॉन्क्लेव में खुद बताया, इस शख्स ने किया प्रभावित
सीजफायर खत्म अब होगा हमला… NATO समिट में डोनाल्ट ट्रंप ने ईरान को दी बड़ी धमकी, कहा- आज बरसाएंगे बम
उन्होंने ईरान की उपलब्धियों को वैश्विक मंच पर देश की नई पहचान बताते हुए कहा कि इजरायल का खतरा अभी टला नहीं है और इसे कम करके नहीं आंकना चाहिए। ख्वाजा आसिफ ने क्षेत्र में शांति बढ़ाने में पाकिस्तान की महत्वपूर्ण भूमिका का भी दावा किया। उन्होंने कहा, “खाड़ी के दोनों ओर भाई होने के नाते हम शांति को बढ़ावा देने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। मौजूदा उपलब्धियों ने इस्लामाबाद को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई है।”
इजरायल का विरोध करेगा पाकिस्तान
उन्होंने इजरायल के बढ़ते प्रभाव के प्रति इस्लामी दुनिया को आगाह करते हुए कहा कि इसका प्रभाव यूरोप, अमेरिका और अरब जगत में फैल चुका है, और पाकिस्तान के पास इसका विरोध करने में नेतृत्व की भूमिका निभाने का अवसर है।
वहीं, भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए ख्वाजा आसिफ (Khawaja Asif) ने कहा, “मुस्लिमों का स्पष्ट दुश्मन दक्षिण एशिया में भारत और खाड़ी क्षेत्र में इजरायल है।” ख्वाजा आसिफ पाकिस्तान के सीनियर नेताओं में शुमार हैं, लेकिन उनके बयान अक्सर विवादित रहते हैं। पिछले साल मई में भारत-पाकिस्तान के चार दिन के संघर्ष के बाद से ख्वाजा आसिफ ने भारत के खिलाफ कई बार आक्रामक टिप्पणियां दी हैं।
यह भी पढ़ें- सीजफायर की मीटिंग से पहले ट्रंप ने ईरान को धमकाया, बोले- होर्मुज नहीं खोला तो करेंगे और बड़ा हमला
पाकिस्तान के लिए ऐतिहासिक पल
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के स्पीकर अयाज सादिक ने भी अमेरिका-ईरान युद्धविराम को बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा, “यह ऐतिहासिक सम्मान और पूरे पाकिस्तानी राष्ट्र के लिए गर्व का पल है। पाकिस्तान की सच्ची कोशिशें रंग लाई हैं और युद्धविराम इसकी पुष्टि करता है।”
