सीजफायर की मीटिंग से पहले ट्रंप ने ईरान को धमकाया, बोले- होर्मुज नहीं खोला तो करेंगे और बड़ा हमला
US-Iran War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी कि युद्धविराम न मानने पर बड़ा हमला होगा। अमेरिकी सैनिक ईरान के आसपास तैनात हैं और हमले के लिए तैयार हैं।
- Written By: अक्षय साहू
डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
Trump Threat Iran on Hormuz: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान को चेतावनी दी है कि यदि युद्धविराम का पालन नहीं किया गया तो अमेरिका द्वारा पहले से भी बड़ा हमला किया जाएगा। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सैनिक फिलहाल ईरान के आसपास तैनात हैं और जब उन्हें लगेगा कि ईरान समझौते का पालन नहीं कर रहा, हमला तुरंत शुरू कर दिया जाएगा।
यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब ईरान ने सीजफायर का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने से इनकार कर दिया है। ईरान का दावा है कि युद्धविराम की शर्तों के तहत केवल उसके ही नहीं, बल्कि लेबनान में भी हमले रोकने पर सहमति बनी थी। लेकिन इजरायल ने इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया और युद्धविराम लागू होने के कुछ ही घंटों बाद लेबनान की राजधानी बेरूत पर हवाई हमले किए।
समझौता होने तक तैनात रहेंगी अमेरिकी फौज
डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि अमेरिकी सैनिकों ने अपने गोला-बारूद को फिर से भर लिया है और हमले व विजय के लिए तैयार हैं। सभी सैनिक तब तक ईरान के आसपास रहेंगे जब तक वास्तविक समझौता लागू नहीं हो जाता। उनका संदेश था, “अमेरिका वापस आ गया है।”
सम्बंधित ख़बरें
मोसाद के निशाने पर आसिम मुनीर! जेनेवा शांतिवार्ता के दौरान मारने की रची साजिश, पत्रकार के दावे से हड़कंप
रिपोर्ट का इंतजार करें… प्रशांत किशोर की चेतावनी पर मंत्री मिथिलेश का पलटवार; बोले- कानून का करें सम्मान
बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला, पटना-नवादा समेत इन 5 जिलों को मिली नई यूनिवर्सिटी की सौगात; देखें पूरी लिस्ट
यह सिर्फ ट्रैवल डॉक्यूमेंट है… पासपोर्ट पर MEA का बड़ा बयान, बोले- नहीं माना जाएगा नागरिकता का प्रमाण
इस्लामाबाद में होगी सीजफायर मीटिंग
यह धमकी शनिवार को प्रस्तावित सीजफायर मीटिंग से ठीक पहले दी गई है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कैरोलाइन लैविट के अनुसार इस बैठक का आयोजन इस्लामाबाद, पाकिस्तान में होगा। अमेरिका की तरफ से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस मीटिंग का नेतृत्व करेंगे, जबकि ईरान की तरफ से संसद के स्पीकर गालिबफ बैठक की अगुवाई कर सकते हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर भी इसमें शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें- जब जरूरत थी साथ नहीं दिया…घर बुलाकर ट्रंप ने NATO चीफ मार्क रूट को लगाई फटकार, बोले-ग्रीनलैंड याद रखो
नेतन्याहू ने भी हमले की धमकी
दूसरी तरफ, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को कहा कि छह हफ्तों तक चले संघर्ष में इजराइल ने कई अहम लक्ष्य हासिल किए हैं और अब वह पहले से ज्यादा मजबूत स्थिति में है। हालांकि कुछ उद्देश्य अभी भी अधूरे हैं। डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) द्वारा युद्धविराम की घोषणा के बाद अपनी पहली प्रेस ब्रीफिंग में नेतन्याहू ने कहा, “हमारे कुछ लक्ष्य अभी बाकी हैं और हम उन्हें हासिल करेंगे चाहे समझौते के जरिए या फिर दोबारा लड़ाई करके।”
