Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ईरान का प्रस्ताव कूड़ेदान में…ट्रंप को पसंद नहीं आया 10 शर्तों वाला पीस प्लान, टूट जाएगा सीजफायर?

US-Iran Ceasefire: लेबनान पर इजरायली हमलों के बीच ईरान-अमेरिका युद्धविराम खतरे में है। राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के 10 सूत्रीय प्रस्ताव को 'कचरा' बताकर खारिज कर दिया है, जिससे तनाव चरम पर पहुंच गया है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Apr 09, 2026 | 08:13 AM

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Donald Trump Rejects Iran 10 Point Proposal: ईरान और अमेरिका के बीच हाल ही में हुआ दो हफ्तों का युद्धविराम अब अनिश्चितता के दौर में पहुंचता नजर आ रहा है। लेबनान पर लगातार हो रहे इजरायली हमलों के कारण तनाव बढ़ गया है। ईरान (Iran) लगातार चेतावनी दे रहा है कि यदि ये हमले नहीं रुके तो वह सीजफायर से पीछे हट सकता है।

इसी बीच, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने ईरान के कथित 10 सूत्रीय प्रस्ताव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस प्रस्ताव को पूरी तरह खारिज कर दिया था और इसे “कूड़ेदान में फेंक दिया गया।”

प्रस्ताव को अमेरिका-ईरान के बीच संशय

ईरान (Iran) ने पहले दावा किया था कि उसका 10-पॉइंट प्रस्ताव अमेरिका को स्वीकार्य था, लेकिन लेविट ने इसे गलत बताया। उनके अनुसार, यह प्रस्ताव “गैर-गंभीर” था और अमेरिकी नेतृत्व ने इसे बातचीत के लायक नहीं माना। हालांकि, बाद में ईरान की ओर से एक संशोधित योजना पेश की गई, जिसे अमेरिका ने अपने 15 सूत्रीय प्रस्ताव के साथ जोड़कर बातचीत के आधार के रूप में देखने की बात कही है।

सम्बंधित ख़बरें

हवाई सीमा में घुसा विदेशी विमान तो टूटेगा सीजफायर, IRAN ने US-इजरायल को दिया आखिरी अल्टीमेटम

सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी

देउबा पर गिरफ्तारी की तलवार! मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसे नेपाल के पूर्व पीएम, इंटरपोल की मदद लेगी सरकार

भारत-बांग्लादेश संबंधों में नया अध्याय! जयशंकर से मिले खलीलुर रहमान, ऊर्जा और सुरक्षा सहयोग पर बनी सहमति

#WATCH | White House Press Secretary Karoline Leavitt says, “…Iran has agreed to open the Strait of Hormuz, and as the president said, we have received a proposal from the Iranians that has been determined to be a workable basis on which to negotiate…The Iranians originally… pic.twitter.com/kBLBqd5Hb4 — ANI (@ANI) April 8, 2026

लेविट ने यह भी दोहराया कि ट्रंप प्रशासन की “रेड लाइन” साफ है ईरान के भीतर यूरेनियम संवर्धन (एनरिचमेंट) को पूरी तरह समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईरान की “विश लिस्ट” को किसी समझौते के रूप में स्वीकार करना संभव नहीं है।

क्या है ईरान की 10 मांगे?

ईरान (Iran) के 10 सूत्रीय प्रस्ताव में कई बड़ी मांगें शामिल थीं, जैसे उस पर किसी भी तरह का हमला न होना, होर्मुज जलडमरूमध्य पर उसका नियंत्रण बनाए रखना, यूरेनियम संवर्धन जारी रखने की अनुमति, सभी प्राथमिक और द्वितीयक प्रतिबंधों को हटाना, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों को समाप्त करना, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के प्रस्तावों को खत्म करना, मुआवजा देना और क्षेत्र से अमेरिकी सैनिकों की वापसी। इसके अलावा, लेबनान सहित सभी मोर्चों पर युद्ध समाप्त करने की भी मांग की गई थी।

#WATCH | White House Press Secretary Karoline Leavitt says, “President Trump and the team determined the new modified plan was a workable basis on which to negotiate and to align it with our own 15-point proposal. The President’s red lines, namely the end of Iranian enrichment in… pic.twitter.com/egMK5CJsbV — ANI (@ANI) April 8, 2026

यह भी पढ़ें- मोदी सरकार का बड़ा यू-टर्न! भारत ने COP33 की मेजबानी के प्रस्ताव से नाम वापस लिया, 2 साल बाद होना था आयोजन

लेबनान पर हमले नहीं रूकने से स्थिति गंभीर

हालांकि, मौजूदा हालात को देखते हुए यह सीजफायर ज्यादा समय तक टिकेगा या नहीं, इस पर सवाल खड़े हो गए हैं। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने संकेत दिया है कि इस्लामाबाद में प्रस्तावित वार्ता भी लेबनान में स्थिति पर निर्भर करेगी। इजरायल-लेबनान तनाव, ईरान-अमेरिका मतभेद और कूटनीतिक बयानबाजी इन सबके बीच यह संघर्षविराम बेहद नाजुक स्थिति में है और इसके टूटने की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है।

Iran us ceasefire uncertainty trump rejects 10 point proposal lebanon crisis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 09, 2026 | 08:13 AM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Israel Lebanon
  • Latest News
  • US Iran Tensions
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.