कराची में रेंजर मुख्यालय पर भीषण फिदायीन हमला; धमाकों और अंधाधुंध फायरिंग से दहला पाकिस्तान, 8 की मौत
Karachi Terrorist Attack: पाकिस्तान के कराची में शनिवार रात रेंजर मुख्यालय पर बड़ा आतंकवादी हमला हुआ। आत्मघाती धमाके और भीषण गोलीबारी में 3 रेंजर समेत 8 लोगों की मौत हो गई।
- Written By: अमन उपाध्याय
कराची में आतंकी हमला, फोटो ( सो. सोशल मीडिया)
Karachi Rangers headquarters Terrorist Attack: पाकिस्तान का सबसे बड़ा शहर कराची शनिवार रात एक भीषण आतंकवादी हमले से दहल उठा। शहर के गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में स्थित पाकिस्तान रेंजर्स के मुख्यालय को निशाना बनाते हुए आतंकवादियों ने आत्मघाती हमला किया।
इस हमले में अब तक 3 रेंजर जवानों समेत कुल 8 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल लिया है।
धमाकों और गोलीबारी से शुरू हुआ तांडव
जानकारी के अनुसार, यह हमला शनिवार रात करीब 8:10 बजे हुआ जब हमलावर कराची ट्रांसपोर्ट कंपनी (KTC) के ऑफिस और रेंजर्स हेडक्वार्टर के पास पहुंचे। चश्मदीदों और आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, हमलावरों ने सबसे पहले मुख्यालय के मुख्य गेट पर एक जोरदार धमाका किया।
सम्बंधित ख़बरें
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में आर-पार! अमेरिका ने 24 घंटे में दूसरी बार ढाया ईरान पर कहर, ड्रोन सेंटर और रडार तबाह
सेशेल्स में PM मोदी की ‘कार डिप्लोमेसी’ ने बटोरी सुर्खियां, गुजराती लोकनृत्य से गूंजा भारतीय संस्कृति का रंग
कांगो में इबोला ने मचाई तबाही; संक्रमितों की संख्या 1200 पार, नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला
महज इतनी है सेशेल्स की आबादी! फिर भी PM मोदी के दौरे पर क्यों टिकी दुनिया की नजरें? जानें इसके पीछे का कारण?
धमाका इतना भीषण था कि आसपास की इमारतों की खिड़कियां टूट गईं और पेड़ों को भी भारी नुकसान पहुंचा। धमाके के तुरंत बाद करीब 6 से अधिक हथियारबंद आतंकी अंधाधुंध फायरिंग करते हुए परिसर के भीतर घुस गए।
मुठभेड़ में 5 आतंकी ढेर
खबरों के अनुसार, इस हमले में अब तक 8 लोगों की जान जा चुकी है। सिंध के इंस्पेक्टर जनरल जावेद आलम ओधो ने पुष्टि की है कि सिंध रेंजर्स के कम से कम तीन जवान शहीद हुए हैं। वहीं, जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने 3 से 5 हमलावरों को भी मार गिराया है।
कई अन्य सुरक्षाकर्मी इस मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इलाके में ‘मोपिंग-अप ऑपरेशन’ जारी है ताकि छिपे हुए अन्य संभावित खतरों को खत्म किया जा सके।
🛑 In a shocking weapon mounted cam; terrorists who attacked on Karachi Rangers have been sent to hell by Quick Response Squad of Karachi Rangers.*
🛑 *Reportedly, 5 x terrorists have been killed besides some apprehensions in injured condition.
🛑#80sMovies #PakArmy #karachi pic.twitter.com/gWyA3peO9E — Thetruth Writer (@truthwriter__) June 27, 2026
भारी सुरक्षा घेरे में यूनिवर्सिटी रोड
जिस जगह यह हमला हुआ, वह इलाका सामरिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। यह सड़क कई प्रमुख विश्वविद्यालयों और पाकिस्तान मौसम विभाग के कार्यालय के पास स्थित है।
हमले की सूचना मिलते ही रैपिड रिस्पॉन्स फोर्स (RRF), स्पेशल सिक्योरिटी यूनिट (SSU) के कमांडो और एंटी-टेररिस्ट फोर्स (ATF) के जवानों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। रेस्क्यू 1122 की टीमें भी मौके पर स्टैंड-बाय पर रखी गई हैं।
सरकार ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट
सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने इस हमले का कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने कराची के एडिशनल इंस्पेक्टर जनरल और सिंध के आईजी से घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। वहीं, सिंध के गृह मंत्री जिया-उल-हसन लंजार ने भी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घटना की प्रकृति का पता लगाकर जल्द से जल्द पूरी जानकारी साझा की जाए।
यह भी पढ़ें:- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में आर-पार! अमेरिका ने 24 घंटे में दूसरी बार ढाया ईरान पर कहर, ड्रोन सेंटर और रडार तबाह
बलूचिस्तान में भी जारी है तनाव
कराची में हुए इस हमले से ठीक पहले पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में भी भारी हिंसा देखी गई थी। 25 और 26 जून को सुरक्षा बलों ने खारान और मस्तुंग जिलों में खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाकर 8 आतंकवादियों को मार गिराया था। विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान में सुरक्षा बलों पर बढ़ते ये हमले देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं।
