टेकड़ीवाड़ी कांड: नागपुर में गैंग का आतंक, फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Nagpur Crime Firing Incident: टेकड़ीवाड़ी में फायरिंग और महिलाओं से मारपीट के मामले में गिट्टीखदान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 3 माउजर और जिंदा कारतूस बरामद हुए।
Tekdiwadi Incident: Gang terrorizes Nagpur; two accused arrested in firing case.
फायरिंग, टेकड़ीवाड़ी, गिट्टीखदान पुलिस, (सोर्स: सौजन्य AI)
Published on
Updated on

Tekdiwadi Firing Incident Arrested Accused: नागपुर शहर के टेकड़ीवाड़ी में 8 से 9 राउंड अंधाधुंध फायरिंग करने और महिलाओं से मारपीट करने वाले 2 आरोपियों को गिट्टीखदान पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों से 3 माउजर और जिंदा कारतूस जब्त किया है। पकड़े गए आरोपियों में आबू उर्फ अब्बास और रितिक नायक का समावेश बताया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने वाड़ी थाना क्षेत्र के टेकड़ीवाड़ी स्थित भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा एवं मोक्षधाम परिसर में युवक एवं महिलाओं के साथ कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार किया था।

महिलाओं से मारपीट और अभद्रता का आरोप, मामला दर्ज

शोभा महादेव काले द्वारा वाड़ी थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार विगत 8 जून की शाम दोनों आरोपी अपनी गैंग के साथ कार से टेकड़ीवाड़ी पहुंचे और एक स्थानीय व्यक्ति का घर पूछने लगे। इस दौरान उनके पुत्र अजय काले से विवाद हुआ जिसके बाद कथित रूप से उसके साथ मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंचीं शोभा काले के साथ भी मारपीट की गई। साथ ही अन्य महिलाओं नीलिमा सोमकुवर, शांता पुरखे एवं राधा कापसे के साथ अभद्र व्यवहार और हाथापायी की गई।

डबल मर्डर समेत कई अपराधों में लिप्त

बता दें कि शराब तस्करी में अपना वर्चस्व बनाने के लिए वर्ष 2022 में आरोपी अब्बास और रितिक ने अमरावती रोड पर वड़धामना के पास डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया था।

सूत्रों के मुताबिक दोनों आरोपी अपना दबदबा और दहशत कायम रखने के लिए कई आपराधिक गतिविधियों में लिप्त बताए गए। दोनों आरोपी एमडी, गाजा, शराब की अवैध तस्करी, अवैध रूप से हथियार रखने समेत अन्य अवैध कारोबार से जुड़े हुए बताए गए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com